• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मलेरिया से बचाव को स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

April 26, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मलेरिया से बचाव को स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

by admin
April 26, 2025
in Deoghar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जसीडीह/संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एवं सिविल सर्जन देवघर, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉक्टर अभय कुमार यादव एवं डॉ विश्वनाथ चौधरी के निर्देशानुसार सीएचसी जसीडीह के स्वास्थ्य कर्मियों शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय बालक जसीडीह कार्यक्रम आयोजित कर मलेरिया से बचाव आदि को लेकर जागरूक किया। साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी किया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर पूजा राय, राजीव रंजन, आसिफ हुसैन ने छात्र छात्राओं को मलेरिया से बचाव हेतु कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका, शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

अवकाश प्राप्त उप स्टेशन प्रबंधक को दी गई विदाई
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह स्टेशन परिसर स्थित स्टेशन प्रबंधक कक्ष के समीप बीआईपी कमरे में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित कर अवकाश प्राप्त जसीडीह के उप प्रबंधक भोला प्रसाद दास को सम्मान विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता कर स्टेशन प्रबंधक जसीडीह शंकर शैलेश ने किया। उन्होंने कहा कि भोला प्रसाद दास अपने कार्यकाल के बखुबी अपनी ड्यूटी को निभाई और कभी किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया। श्री दास ने 16/12/1988 को रेलवे की नौकरी में आये और विभिन्न स्टेशनों में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्य करने के बाद जसीडीह स्टेशन में उप प्रबंधक के पदपर कार्यरत रहते हुए 31 जनवरी 2824 को रिटायर हो गए। ये हंसमुख एवं व्यवहार कुशल के धनी व्यक्ति हैं। अवकाश प्राप्त होने से हम सभी को एक कर्मठ एवं सुयोग्य उप प्रबंधक की कमी तो महसूस होती रहेगी लेकिन नौकरी में आने पर रिटायरमेंट एक प्रक्रिया है। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधकों में विवेकानंद सिंह, एसके सिन्हा, राजीव कुमार, रणधीर कुमार,मनीष कुमार, राजेश कुमार बरनवाल, गौरव कुमार अनिल कुमार बरनवाल आदि सहित काजल कुमार माझी, मीनाक्षी कुमारी,सोनी कुमारी, जीतू मंडल, त्रिवेणी पंडित, ईश्वर महतो, विपिन कुमार, अनिल मरीक, बाबूलाल मांझी आदि रेल कर्मी उपस्थित थे।

डीएवी में नामांकन शुल्क बढ़ाने को लेकर अभिभावकों ने जताया विरोध
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के अधीनस्थ संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में वर्तमान में छात्रों का नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान शुक्रवार को डीएवी में अपने बच्चों का नामांकन कराने पहुंचे दर्जनों अभिभावकों ने नामांकन शुल्क बढ़ाने का विरोध जताया। इस संबंध में अभिभावक सह जमुआ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बबलू महतो सहित अन्य ने विरोध जताते हुए कहा कि नॉन ईसीएल वाले अपने बच्चे का नर्सरी में नामांकन कराने के लिए पिछले वर्ष साढ़े तीन हजार रुपए के करीब नामांकन शुल्क लिया जा रहा था, लेकिन इस वर्ष नामांकन शुल्क साढ़े तीन हजार रुपए से बढ़ाकर आठ नौ हजार रूपया शुल्क में बढ़ौतरी कर दिया गया, जो बिलकुल ही न्यायसंगत नहीं है। कहा कि कोलियरी प्रभावित क्षेत्र के रहने वाले एवं कोलियरी को अपना जमीन देने वाले रैयतों को भी कोई विशेष छूट नहीं दिया जा रहा है। जबकि हम सभी कोलियरी से प्रभावित होने के साथ साथ धूल कण भी हम सभी झेलते हैं। कहा कि अचानक नामांकन शुल्क में इतना ज्यादा बढ़ौतरी क्यों किया जा रहा है। जबकि यह डीएवी चितरा कोलियरी प्रबंधन द्वारा संचालित किया जाता है और सारी सुविधाएं दी जा रही है। अभिभावकों ने यह भी कहा कि क्षेत्र जनप्रतिनिधियों को इस मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है और हम सभी कोलियरी प्रबंधन से भी मांग करते हैं नामांकन शुल्क में बढ़ौतरी का जांच पड़ताल किया जाय और यहां के स्थानीय लोगों को बेहतर शिक्षा देने की पहल की जाय। मौके पर अभिभावक मौके पर बबलू महतो, दिनेश कुमार मंडल, राजेश कुमार वर्मा, विक्रम सिंह, साकेत चौधरी, सविता कुमारी, शुभम कुमार, बलवीर पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।
क्या कहते हैं डीएवी प्राचार्य : इस संबंध में डीएवी प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि नामांकन शुल्क ईसीएल मुख्यालय से ही बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। कहा कि बेहतर शिक्षा और तमाम शिक्षा संबंधी सुविधाएं दी जा रही है। ऐसे में नामांकन शुल्क बढ़ाना आवश्यक होता है फिर अन्य डीएवी के मुकाबले यहां कम ही शुल्क ली जा रही है।

पहलगांव आतंकी हमले पर पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने जताया आक्रोश

  • देश की जरूरत के लिए हम सभी पूर्व सैनिक तैयार हैं : संगठन
    देवघर/नगर संवाददाता। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिससे देश भर में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई है। देवघर जिले में भी इस हमले की कड़ी निंदा की जा रही है ।खासकर पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने इसे मानवता पर हमला बताते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह से आतंकियों ने गैर मुसलमानों को निशाना बनाया वह कायरता की हद है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी अब भी भारत की सहनशीलता को कमजोरी समझ रहे हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए। पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने केंद्र सरकार से मांग की की आतंकवाद के खिलाफ अब कोई भी ढील ना दी जाए और सीमाओं के अंदर व बाहर बैठे आतंकियों को खोज खोज कर खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि शांति के दुश्मनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसके लिए पूर्व सैनिक संगठन देवघर सरकार से मांग करती है कि देश की जरूरत के लिए हम सभी पूर्व सैनिक संगठन देवघर तैयार हैं। इन सैनिकों की भावनात्मक प्रतिक्रिया न सिर्फ उनके सैन्य अनुभवों को दर्शाती है बल्कि अभी भी पुरानी जोश बरकरार है। मौके पर मृतकों के परिवार के प्रति पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर आरएन सिंह, दीपक कुमार, अखिलेश गिरी, नवल सिंह, अरविन्द कुमार, धर्मेंद्र सिंह, त्रिपुरारी राय, सजल प्रताप सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

बाल संरक्षण पर तीन दिवसीय परिचर्चा गोष्ठी संपन्न
सारवां/संवाददाता। नीड्स-रूरल टेक्नोलॉजी पार्क, मधुवाडीह सारवां में डीकेए ऑस्ट्रिया के सहयोग से रूपांतरण परियोजना के तहत बाल संरक्षण और बाल अधिकार पर तीन दिवसीय परिचर्चा गोष्ठी का समापन शुक्रवार को हुआ। यह कार्यक्रम नीड्स के कार्यकारी निदेशक मुरारी मोहन चौधरी के दिशा-निर्देशन तथा प्रोग्राम मैनेजर मधु कुमारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
गोष्ठी में कुशमाहा पंचायत से सेविका, सहिया, वार्ड सदस्य, किशोर-किशोरी और अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी की। तीन दिनों तक चली इस गोष्ठी में पास्को एक्ट, जे जे एक्ट, चाइल्ड मैरिज एक्ट, गुड टच-बैड टच, यूएनसीआरसी, “बच्चा कौन है, बच्चों पर होने वाले शोषण और उन्हें सुरक्षित रखने के उपायों पर गहन चर्चा की गई। गोष्ठी के अंत में सभी बाल सुरक्षा समितियों ने बच्चों के सेफगार्ड हेतु चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी तैयार की। इन सेफगार्ड नीतियों का उद्देश्य बच्चों को हर प्रकार के शोषण और उत्पीड़न से बचाना और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है.
यह कार्यक्रम बाल संरक्षण के प्रति सभी प्रतिभागियों की जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक स्तर पर बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रेनर के तौर पर देवनाथ घोष की अहम भूमिका रही।

वृद्धा आश्रम पहुंची शताक्षी महिला मंडल की सदस्य

  • 23 जरूरतमंद के बीच वितरण किया वस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण
    चितरा/संवाददाता। शताक्षी महिला मंडल वेलफेयर एसोसिएशन डिसरगढ़ अध्यक्ष मिसेज सीएमडी किरण झा के निर्देश पर चितरा कोलियरी के ईसीएल ऑफिसर्स वाइव्स सोसाइटी शताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा के द्वारा जामताड़ा जिला स्थित वृद्धा आश्रम की 23 जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र एवं मिठाई सहित आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ साथ अन्य जरूरी समान वितरण किया। जिसमें मुख्य रूप से कपड़ा, फल, मिठाई चावल, दाल, आलू, तेल, सर्फ, चूड़ा, नमक, सत्तू, मगछा, फल, बिस्किट समेत अन्य सामग्रियों का वितरण किया। इस मौके पर सताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा अध्यक्ष सह मिसेज जीएम उर्मिला आनंद ने कहा कि मिसेज सीएमडी सह अध्यक्ष किरण झा के दिशा निर्देश पर जरूरतमंद महिलाओं को चिह्नित कर जरूरत के सामान उपलब्ध गया। कहा कि पूर्व में कोलियरी प्रभावित गांवों की महिलाओं के बीच जरूरी खाद्य सामग्री वितरित किया जाता था। कहा कि शुक्रवार को जामताड़ा स्थित वृद्धा आश्रम की महिलाओं के बीच जरूरी खाद्य सामग्री वितरण किया गया। कहा कि महिलाओं के जरूरतों को देखते हुए आगे भी कल्याणकारी कार्य किया जाएगा। मौके पर सदस्य प्रतिभा सिंह, पूनम दास, पुष्पा पांडेय, सुमन देवी, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा, अनूप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

सारवां में दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक विवाहिता

  • मृतका के पिता के बयान पर ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज
    सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत पहारिया पंचायत के रोशन गांव में पुलिस के द्वारा संदिग्ध अवस्था में शोभा देवी (25) का शव बरामद किया है। पुलिस के द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये देवघर भेज दिया गया। मृतका के पिता सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के खिजुरिया निवासी ठाकुर महतो ने थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। थाना में दिये आवेदन में ठाकुर महतो ने कहा है कि उसकी पुत्री शोभा देवी की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार 2018 में रोशन गांव के विकास यादव के साथ किया था। शादी के बाद बेटी को दो लड़का व एक लड़की हुई। कुछ दिन सबकुछ ठीक रहा इसके बाद बेटी को प्रताड़ित किये जाने लगा। इसकी जानकारी बेटी हमेशा फोन पर देती थी। ससुराल वालों द्वारा दो लाख नगद व प्मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। जब उन लोगों से कहा पैसा नहीं है होगा तो कुछ दे देंगे तो उन लोगों द्वारा धमकी दिया गया अंजाम बुरा होगा। 25 अप्रैल की सुबह गांव वालों ने सूचना दी गयी कि बेटी की हत्या हो गयी है। जब हम लोग वहां गये तो बेटी का शव आंगन में रखा हुआ था। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर जांच की। पिता ने मृतका के पति विकास यादव, ससुर गानौरी महतो, सास रूपिया देवी, भैसुर राजेश यादव, उमेश यादव, कामदेव महतो, मंटू ु यादव के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

कई विभागों के पदाधिकारियों के साथ बीडीओ ने की बैठक
सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। मौके पर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में नागरिकों के जीवन और गुणवत्ता में सुधार, उसकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति, अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को योजना का लाभ पहुंचाने के साथ उन लोगों के सुधार की रैंकिंग कर मूल्यांकन किया गया। कहा कि संवेदनशील होकर कार्य करें। बैठक में कोर्डिनेटर विक्रम कुमार, बीएओ विजय कुमार देव, बीएचओ डॉ एसके टुडू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा, बीइइओ अमिताभ झा, जेएसएस प्रमोद कुमार सिंह, बीपीओ शशिकांत, बीटीएम आशीष कुमार दुबे, पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, आंगनबाड़ी सेविका के अलावा अन्य विभागों के प्रतिनिधि ने भाग लिया।

मशीन से परकोलेशेन टैंक बनाने की शिकायत पर जांच में पहुंची लोकपाल

  • आरोप को बताया गलत, योजना स्थल पर बोर्ड लगाने का निर्देश
    सारवां/संवाददाता। देवघर लोकपाल कल्पना झा ने सारवां के बेजूकूरा पंचायत अंतर्गत दुलीडीह गांव में मनरेगा के तहत परकोलेशन टैंक निर्माण कार्यों की जांच की। उक्त परकोलेशन टैंक का कार्य जेसीबी से करने का आरोप लगाया गया था। लोकपाल ने योजनास्थल पर पहुंच कर कार्यों का जायजा लिया। लोकपाल कल्पना झा ने कहा जेसीबी लगा कर कार्य करने की बात कही गई जो जांच के क्रम में सही नहीं निकला। अभी काम शुरू ही हुआ है। योजनास्थल पर बोर्ड नहीं रहने पर अविलंब लगाने का निर्देश दिया गया। गर्मी को देखते हुए मजदूरों के लिये छावनी, पेयजल, फर्स्ट एड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीओ अनूप कुमार, पंचायत सेवक निमाय चंद्र मंडल, जेई, रोजगार सेवक व लाभुक मौजूद थे।

मलेरिया से बचाव की दी गयी जानकारी
सारवां/संवाददाता। सीएचसी सभागार में विश्व मलेरिया दिवस प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ बीके सिन्हा की देखरेख में मनाया गया। मौके पर मलेरिया और फाइलेरिया बिमारी पर नियंत्रण पाने, मलेरिया उन्मूलन के लिये गांव में जागरूकता अभियान चलाने के अलावा अन्य जानकारी दी गयी। मौके पर मलेरिया निरीक्षक ने मलेरिया से बचाव के लिये नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करने, घर के आसपास गंदे पानी को जमा नहीं होने देने के साथ कहा कि मलेरिया व फाइलेरिया वैक्टरजनित रोग है जो मच्छरों के काटने से फैलता है। इस अवसर पर सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया व दवा प्रसाशक को मलेरिया व फाइलेरिया के नियंत्रण को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। मौके पर फाइलेरिया व मलेरिया में बेहतर कार्य करने वाली सेविका, सहिया, एएनएम को को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ अनुराधा, सीएचओ संतोष प्रमाणिक, बीडीएम प्रशांत कुमार, सेविका रिंकू देवी, सहिया साथी नीलम नायक, मंजू देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला मौन कैंडल मार्च
पालोजोरी/संवाददाता। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार की शाम पालोजोरी सहित आसपास के बुद्धिजीवियों ने मौन कैंडल मार्च निकाला। महावीर चौक से सिद्धो कान्हु चौक तक मौन कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी गई।

विहिप ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड प्रांत विश्व हिन्दू परिषद् के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल जिला इकाई देवघर द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा जिन सनातनियों की निर्ममता से हत्या कर दी गई उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर किया गया। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के दायित्ववान सदस्यों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य सनातनियों के द्वारा पाक पोषित आतंकियों के कायरता पूर्ण कारनामे की घोर निंदा की गई। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए देश के सनातनियों को संगठित होने का विचार दिया। उपस्थित सभी सनातनियों ने दिवंगत आत्माओं के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा। अन्त में कैण्डल जलाकर घटना का विरोध जताया गया। मौके पर प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह, विभाग सह मंत्री बिक्रम सिंह, जिला मंत्री अशोक कुमार, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, जिला सह संयोजक अंजनि गौरव सिंह, शुभम कश्यप, गौरीशंकर शर्मा, राजन शशि, सुनील गुप्ता मोहन वर्णवाल, अनोज झा नंद किशोर राउत, नंद गोपाल साह, मिथिलेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, कुशुम लता हांसदा, प्रियंका कुमारी ज्योति कुमारी एवं अन्य सैकड़ों सननातनी उपस्थित थे।

पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

  • मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    देवघर/वरीय संवाददाता। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला के खिलाफ तथा इस आतंकी हमले में मारे गए उन तमाम निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ने टावर चौक स्थित गांधी जी प्रतिमा स्थल से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी कांग्रेस जनों ने ऐसी घिनौनी हिंसक आतंकी हमले का विरोध किया। कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान तथा आतंकवाद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने इस आतंकवादी घटना का कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है। पूरे देश में गम और आक्रोश का माहौल है। भारत सरकार इस घटना में संलिप्त आतंकवादियों एवं उनके आकाओं के खिलाफ ठोस कदम उठाएंं। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान को झकझोर देने वाली इस अमानवीय घटना की हम कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं। कहा कि जब पूरे जम्मू कश्मीर में त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। ऐसे में कश्मीर के प्रमुख पर्यटक क्षेत्रों में,जहां हजारों सेनानी प्रतिदिन आते हैं। वहां सुरक्षा में चूक होना, देश की सुरक्षा की और उंगली खड़ी करती है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी भी देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री को लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राजेन्द्र दास, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला पदाधिकारी रवि गुप्ता, मकसूद आलम, मुकुंद दास, सौरभ दास, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, नगर कांग्रेस के कुमार बाबा, सुधीर गुप्ता,पंकज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, गणेश दास, विकास राउत, इम्तियाज शेख, विनोद मणि, आशुतोष पासवान, चंदन कुमार, अशोक झा, प्रीतम भारद्वाज, मुकेश बर्नवाल, पिंटू कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store