• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

महिला के साथ मारपीट, केश दर्ज

January 12, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

महिला के साथ मारपीट, केश दर्ज

by admin
January 12, 2025
in Deoghar
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़वा नवाडीह गांव निवासी अनार देवी ने गांव के ही अक्षय दास, विष्णु दास व ललीता देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
उसने पुलिस को बताया कि आरोपित एक मत होकर उसके पति अशोक कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब वह बीच-बचाव करने गई तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट किया। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दू सम्यता का आधार अध्यात्मवाद है, जबकि पाश्चयात सभ्यता भौतिकवाद पर आधारित : विद्रोह

  • विवेकानंद की 163वीं जयंती पर विशेष
    मधुपुर/संवाददाता। वर्ष 1893 में शिकागों विश्व धर्म सम्मेलन में हिन्दी मे भाषण देकर भारत को गौरवान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद को शत-शत नमन। झारखंड बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा ने कहा कि स्वामी जी ने कहा था हिन्दू धर्म संस्कृति पाश्चात्य संस्कृति से कहीं महान है। हिन्दू सभ्यता का आधार अध्यात्मवाद है जबकि पाश्चात्य सभ्यता भौतिकवाद पर आधारित है।
    उनके इस कृत्य ने सम्पूर्ण विश्व का ध्यान भारत की ओर आकृष्ट किया। स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण परमहंस देव को अपना गुरु माना था। 1881 में कोलकाता के दक्षिणेश्वर के काली मंदिर में रामकृष्ण परमहंस देव से उनकी मुलाकात हुईं थी। स्वामी विवेकानंद जी ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस देव से दीक्षा ली थी। उन्होंने कहा था जैसे नदी मुड़ती है और समुद्र में विलीन हो जाती है। मानव जीवन का मुख्य लक्ष्य भगवान को प्राप्त करना है और मुक्ति प्राप्त करना है, अन्यथा उसे बार-बार जन्म लेना होगा और दुख, रोग, पाप और दर्द सहना होगा।
    उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस की शिक्षा को समकालीन भारतीय समाज की आवश्यकताओं के अनुसार ढालने का प्रयास किया। रामकृष्ण परमहंस देव की मृत्यु के पश्चात स्वामी विवेकानंद ने 1897 में कोलकाता के निकट बैलूर नामक स्थान पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस संस्था ने हिन्दू धर्म की खोई प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित किया। स्वामी जी ने लोगो को बताया कि ईश्वर निराकार है। वह सर्वव्यापक तथा सर्वशक्तिमान है। उन्होंने लोगो को ईश्वर की उपासना के लिए प्रेरित किया। स्वामी जी ने भारतीयों को प्रेरणा दी कि वे अपनी श्रेष्ठ तथा प्राचीन सभ्यता की पाश्चात्य विचारों से रक्षा करें। उन्होंने हिन्दू, मुसलमान, ईसाई आदि मे किसी भी तरह का अंतर नहीं माना। इस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने भारतीय को अपनी संस्कृति की रक्षा करने की प्रेरणा देकर आधुनिक भारत के निर्माण में प्रशंसनीय भूमिका निभाई। विवेकानंद का भारत के राजनीति मे सबसे बड़ा योगदान था कि उन्होंने धर्म को राष्ट्रीय जीवन का केन्द्र बनाया। उन्होंने अपने अनुयायियों को बड़े प्रभावशाली शब्दों में कहा कि जो धर्म है वही भारत की सच्ची आत्मा है। गोपाल कृष्ण गोखले, बाल गंगाधर तिलक, श्री अरविंद जैसे नेताओं ने इन्ही विचारों के आधार पर नये राष्ट्रवाद की नींव रखी। विवेकानंद की धार्मिक भावनाओं से ही प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने कांग्रेस को एक आंदोलन का रूप दिया। इसी से भारतीयों की स्वराज की मांग को प्रोत्साहन मिला। तरुणाई के सजग प्रहरी स्वामी विवेकानंद की आज 163वीं जयंती है। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
    राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 समारोह सद्भाव, सार्वभमिक भाईचारे और आत्म सुधार के उनके संदेश को फैलाने पर केन्द्रित होगा। दुनिया भर के युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद आदर्श हैं। उनके विचार किसी भी व्यक्ति मे ऊर्जा भरने के लिए काफी है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन मनाया

  • झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनायी खुशियां
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के हृदय स्थली गांधी चौक पर शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओ ने राज्य के जनक, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिवस समारोह पूर्वक मनाया। मौके पर जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ आठ पाउंड का केक काटकर मनाया। वही कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    मौके पर मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन ने कहा शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडियों के उत्थान में लगाया। उन्होंने पृथक राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा और सूदखोरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। महाजनी और सूदखोरी प्रथा को खत्म करने के बाद उन्होंने पृथक झारखंड राज्य के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि गुरुजी के आदर्श पर चलकर ही शहीदों के सपनों का झारखंड बनाया जा सकता हैं। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व छात्र परिषद की बैठक में छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया

  • संस्कार, परंपरा व संस्कृति को संरक्षित करना हो तो शिशु मंदिर से अच्छा संस्थान कोई नहीं
    मधुपुर/संवाददाता। स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पूर्व छात्र परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा, प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा, पूर्व छात्र अभिषेक जालान एवं पूर्व छात्रा सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्पार्चन कर किया।
    बैठक की भूमिका रखते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ही ऐसा विद्यालय है जहां पूर्व छात्रों के लिए सम्मान है। समय-समय पर पूर्व छात्रों के साथ गोष्ठियां और बैठकें आयोजित होती रहती है। उन्होंने कहा कि आज समय है कि पूर्व छात्र परिषद के हमारे भैया बहन और अधिक सक्रिय हो क्योंकि आज समाज में उनकी उपयोगिता बढ़ गई है। समाज को उनसे बहुत आशाएं हैं। मौके पर कई पूर्व छात्र और छात्राओं ने अपने विचार रखें। विष्णु कुमार पांडे ने कहा कि मैंने विद्यालय के बाद अन्य कॉलेजों और विश्वविद्यालय में पढ़ाई की लेकिन ऐसा वातावरण मुझे कहीं नहीं मिला। अभिषेक जालान ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि आज भी समाज में जहां भी सुना जाता है कि उनकी शिक्षा शिशु मंदिर से हुई है तो लोगों का उनके प्रति सम्मान बढ़ जाता है। सुनीता कुमारी ने कहा कि अगर संस्कार, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित और विकसित करना हो तो शिशु मंदिर से अच्छा कोई संस्थान नहीं हो सकता। डॉक्टर पायल राय ने कहा कि मैंने तो बाहर के राज्यों में भी पढ़ाई की किंतु इस तरह का पारिवारिक वातावरण मैं अन्य किसी दूसरे संस्थानों में नहीं पाया। इसके अतिरिक्त और कई पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा की शिशु मंदिर संस्थान में पूर्व छात्र परिषद एक महत्वपूर्ण प्रकल्प है और हमें पूर्ण विश्वास रहता है कि यह प्रकल्प हमें हर तरह से सक्षम बनाएगा चाहे वह पठन पाठन का कार्य हो, सामाजिक कार्य हो आपदा और विपत्ति में सहायता और सहयोग करने का कार्य हो। उन्होंने कहा कि कई ऐसे अवसरों पर हमारे पूर्व छात्र परिषद के भैया-बहनों ने पूरे देश को दिखाया है कि उनमें समाज के लिए कुछ कर सकते की क्षमता है और उनके संस्कार ऐसा करने को विवश कर देते हैं। चूंकि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, इस अवसर पर उनके द्वारा किए गए आह्वान पर, उनके द्वारा किए गए कार्यों को समाज में ले जाना भी हमारी जिम्मेवारी है। आज हमें जयंती पर शपथ लेनी चाहिए कि उनके विचारों को हम जन-जन तक पहुंचाएंगे। अगर हम यह करते हैं तो निश्चित रूप से हमारा भारत सक्षम और विकसित भारत होगा। अंत में विद्यालय में पूर्व छात्र परिषद के विद्यालय प्रभारी गौतम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और कई छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में मधुपुर के तीन खिलाड़ी चयनित

  • महाराष्ट्र कोल्हापुर में आयोजित प्रतियोगिता मे झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे
    मधुपुर/संवाददाता। महाराष्ट्र में होने वाली 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में मधुपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 का आयोजन आगामी 10 से 13 जनवरी के बीच कोल्हापुर महाराष्ट्र में सीजीएफआई के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर झारखंड की टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई।कोल्हापुर में आयोजित यह प्रतियोगिता 10 से 13 जनवरी तक चलेगी। रवाना होने वाली झारखंड की टीम में मधुपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में छोटा शेखपुरा निवासी राज रजवार, नया बाजार के अमित कुमार व कॉलेज रोड निवासी सत्यम कुमार शामिल हैं। तीनों झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हुए है। वहीं तीनों खिलाड़ी के कोच अंकित सिन्हा व सूरज प्रसाद के नेतृत्व में गये है।
    बता दें कि चयनित उपरोक्त खिलाड़ी ब्लॉक, डिस्ट्रक्टि और स्टेट में सफल होने के बाद एसजीएफआई के लिए चयनित किए गए हैं।

झामुमो ने मनाया गुरु जी का जन्मदिन
मारगोमुंडा/संवाददाता। झारखंड राज्य के निर्माता झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन शनिवार को मार्गोमुंडा चौक में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। मौके पर सूबे के मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि सब्बीर हसन अंसारी मौजूद रहे। जहां उन्होंने कहा हम सभी के अभिभावक, प्रेरक, हमारे आदर्श दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81वां जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गुरू जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, सुखलाल साह, मुखिया सुधीर मंडल, रमेश साह, मो शमीम उर्फ पप्पू, छोटू किस्कू, नेमूल प्रधान, लाबाराम हेंब्रम, निष्पति मरांडी, समीर आलम, अनीस साबरी, महबूब अंसारी, पवन मंडल, शशि शरण सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का मनाया गया पहला वर्षगांठ
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का पहला वर्षगांठ शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के महावीर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। अंबेदकर चौक स्थित महावीर मंदिर में आज सुबह से ही चहल पहल देखी जा रही है। हनुमान चालीसा पाठ व सुंदर कांड के पाठ के श्रवण के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का जुटान हुआ। शाम को दीप महोत्सव मनाया गया। महामंगल आरती के बाद भंडारा के लिए लोग जुट रहे थे। हजारों लोगों के द्वारा महाप्रसाद ग्रहण किए जाने की तैयारी चल रही थी। वहीं रामभक्तों के द्वारा पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही थी।

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर उत्सवी माहौल

  • मंदिर में पूजा के बाद प्रसाद का हुआ वितरण
    मधुपुर/संवाददाता। अयोध्या मे श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को मधुपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में पूजा अर्चना आयोजित किये गये। शहर के गांधी चौक पुरानी धर्मशाला, हटिया दुर्गा मंदिर, भगत सिंह चौक ठाकुरबाड़ी के राम मंदिर व रामजश रोड समेत विभिन्न दुर्गा मंदिरों से लेकर घरों में रामभक्तो ने पूजा-अर्चना किया। पूजा-अर्चना के पश्चात हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ,महाआरती आदि धार्मिक आयोजन किए गये। वही रामयश रोड में पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर भव्य और आकर्षक रंग-बिरंगे लाइटों से सड़कों को सजाया गया है। विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना चल रहा है। शहर मे राम धुन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जबकि संध्या आरती के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इधर कुछ मंदिरों में महाभोग चढ़ाया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्री राम मंदिर के पहले वर्षगांठ पर पूरे उत्सव उमंग के साथ विभिन्न मंदिरों में संध्या को आरती का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

20 लोगों पर बिजली चोरी का केस
मोहनपुर/संवाददाता। बिजली विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बसडीहा गांव के 20 लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पांच लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज
मारगोमुंडा/संवाददाता। विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध शुक्रवार को मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान करंजो गांव में छापेमारी की गयी। जहां करंजो गांव में प्रदीप तिवारी, हरेराम तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, धनंजय तिवारी और अमरनाथ तिवारी को छापेमारी टीम ने विद्युत ऊर्जा चोरी करते पकड़ा। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मधुपुर ग्रामीण के कनीय अभियंता मोहम्मद सैय्यादिन ने उक्त लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी के आरोप में मार्गोमुंडा थाना में कांड संख्या 3/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया। साथ ही 18000 रुपए जुर्माना भी किया गया।

चार अज्ञात लोगों पर छिनतई का केस
मोहनपुर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी दीपक कुमार झा ने शनिवार को मोहनपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बाइक छिनतई का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में जिक्र है कि देवघर- गोड्डा मुख्य सड़क जमुनिया जंगल के पास दो मोटरसाइकिल में सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर मोटरसाइकिल को रोक दिया। दो बाइक पर सवार चार अपराधी उतरकर युवकों को गाली-गलौज करते हुए जितना पैसा पास में है निकालकर दो नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़ित के पास से नगद पांच हजार एवं बीज से भरा सिंपल बैग तथा बाइक की चॉबी छीन कर लेकर फरार हो गया। अजीत सीड्स प्रणाली लिमिटेड में स्कूटी मार्केटिंग के पद पर कार्यरत था। कंपनी से मिला मोबाइल भी छीन लिया गया। सभी आरोपी मोहनपुर की ओर निकल गया। राहगीरों की बाइक पर बैठकर मोहनपुर पहुंचा। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पीड़ित परिवार से मिले संघ के महासचिव
मोहनपुर/संवाददाता। झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के राज्य महासचिव सह जिला परिषद सदस्य गीता मंडल शनिवार को पीड़ित परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बुड़ीबारी गांव निवासी ज्ञानी देवी की हृदय गति रोकने आकस्मिक निधन हो गया। मृतक प्राथमिक विद्यालय बुढ़ीबारी में रसोईया के पद पर कार्यरत थीं। मौके पर जिला कमेटी सदस्य चिंता देवी, मुनि देवी, सुनीता देवी समेत दर्जनों की संख्या में संघ के लोग उपस्थित थे।

एक संदिग्ध साइबर अपराधी को पुलिस ने लिया हिरासत में
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में साइबर क्राइम का धंधा जोर व शोर से चल रहा है। जिसकी धर-पकड को लेकर पुलिस आए दिन किसी न किसी गांव में छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इसी दरम्यान शनिवार को मार्गोमुंडा की पुलिस थाना प्रभारी तरुण बाखला एस आई शशि कपूर, नागेंद्र राम, राजेश टोप्पो सदलबल थाना क्षेत्र के टटकजोरी टांड़ पर गांव में छापेमारी अभियान चलाया। जहां खेत किनारे झाड़ियों में सुनसान जगहों में दर्जनों युवक साइबर क्राइम करने में जुटे थे। पुलिस की भनक लगते ही सभी युवक भागने लगे। जहां पुलिस ने खदेड़कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेते हुए थाना लाकर पूछताछ में जुटी है।

महागठबंधन के नेताओं ने मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर हाट में इंडिया महागठबंधन कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81वां जन्मदिन पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह ठाडीयारा पंचायत मुखिया नवल किशोर हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, राजद प्रदेश महासचिव भूतनाथ यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, संगठन सचिव झामुमो श्रीकांत प्रसाद यादव, अरुण यादव, एससी ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी केदार दास, जिला युवा मीडिया प्रभारी कुंदन राज, प्रताप यादव, लखीराम सोरेन, शंकर तांती, भोला यादव, दुर्गा मुर्मू, अमित बास्की, निर्मल राय, सुधीर झा, चन्दन यादव, दीपक यादव, हरीश मुर्मू, शंकर मुर्मू, सनोज यादव, श्यामसुंदर साह, समेत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र सोनारायठाढ़ी में ओपडी सेवा शुरू
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को ओपीडी सेवा पूर्ण रूप से चालू कर दिया गया है।
बता दें कि तीन साल पहले ओपीडी का उद्घाटन हुआ था लेकिन पूर्ण रूप चालू नहंी किया गया था। यहां के ग्रामीण लगातार ओपीडी सेवा चालू कराने की मांग कर रहे थे। ओपीडी सेवा चालू होने से अब इस क्षेत्र के लोगों को 15 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा।
ड्यूटी चार्ट बांटा गया है जिसमें डॉक्टर नजीर हैदर, और डॉक्टर ब्रजकिशोर सिंह नियमित रूप से ओपीडी में सेवा देंगे। वही आज शुरुआती दिन सोनारायठाढ़ी आवासीय विद्यालय के दर्जनों छात्रा समेत आसपास के ग्रामीणों ने ओपीडी सुविधा का लाभ उठाया। झारखंड आवासीय बालिका के वार्डन इंदिरा मिश्रा ने बताया कि ओपीडी सेवा नियमित रूप से बहाल होने से यहां की छात्राओं को इलाज कराने में काफी सुविधा होगी।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store