• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मोटरसाइकिल गैरेज और पीछे बने घर में शॉट शर्किट से लगी आग

December 29, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मोटरसाइकिल गैरेज और पीछे बने घर में शॉट शर्किट से लगी आग

by admin
December 29, 2024
in Deoghar
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवीपुर/संवाददाता। थाना मुख्यालय स्थित देवीपुर- हटिया चौक के समीप बीते शुक्रवार की रात को एक मोटरसाइकिल गैरेज व पीछे बने घर में शॉट शर्किट हो जाने के कारण पूरी तरह आग लग गई। जिसमें करीब मोटरसाइकिल गैरेज में रखा नया पार्ट्स व घर में रखे कपड़ा, पलंग तथा गोदरेज में रखा कपड़ा, जेवर जल कर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते आसपास के दर्जनों लोग आए और आग को बुझाने की कोशिश की मगर आग की लपेट इतनी तेज हो गई थी। लोग आग बुझाने में काबू नहीं कर पाए। वहीं कुछ लोगों ने आग लगने की सूचना देवीपुर थाना को दिया। वहीं थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, थाना के एएसआई उषा कुमारी, संजय रजक, कई सुरक्षा बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं कई लोगों ने इसकी सूचना अग्निशामक को दिया। मगर इस मौके पर अग्निशामक की गाड़ी जल्द नहीं पहुंचने के कारण थाना प्रभारी अपनी तत्परता से देवीपुर एम्स में प्रतिनियुक्त अग्निशामक वाहन को लाया गया तब जाकर लगभग 03 घंटे के बड़ी मशक्कत से काबू पाया गया। बता दें कि मोटरसाइकिल गैरेज मालिक रोहित कुमार, अपना दुकान बंद करके अपने पत्नी व छह माह के बच्चे के साथ अपना रूम टीवी देख रहा था कि अचानक आग की लहर अपने रूम की ओर आते देख उनलोगों ने आनन-फानन में अपना जान बचा कर पीछे की ओर दरवाजा से बाहर निकल आया और रोड पर हो हल्ला करने लगा। जहां लोगों हो हल्ला सुन कर दर्जनों की संख्या में घटना स्थल पर आए। जानकारी हो कि अग्निशामक के पदाधिकारी को गैरेज के मालिक ने आवेदन देकर कहा कि उनके दुकान एवं मकान में शॉट शर्किट होने से आग लग गई। जिसकी सूचना उनलोगों ने देवीपुर थाना व अग्निशामक को दिया। सूचना पाकर देवीपुर एम्स में प्रतिनियुक्त अग्निशामक दस्ता घटना स्थल पर आई और बड़ी मशक्कत के बाद आग पूर्ण रूप से बुझाया गया। साथ ही कहा कि आग लगने से क्षति दुकान व घर में रखा सारा सामान, अलमीरा, पलंग, गोदरेज आदि जिसकी अनुमानित राशि करीब 15 लाख बताया हैं। वहीं इसकी सूचना सीओ सीओ खोपलाल राम को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। वहीं देवघर विधायक सुरेश पासवान ने मोटरसाइकिल गैरेज मालिक रोहित कुमार से घटना की जानकारी ली। साथ ही दु:ख प्रकट करते हुए ढांढ़स बंधया। वहीं देवीपुर सीओ को निर्देश देते कहा कि विभाग की ओर से जो प्रावधान है उसे हर संभव दिया जाए। बता दें कि देवीपुर टोला के खम्हार निवासी पिंकू रमानी ने पिछले सप्ताह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। विधायक सुरेश पासवान ने मृतक के घर जाकर उनके परिजनों से मिल कर दु:ख प्रकट किया। निवर्तमान विधायक नारायण दास ने भी दोनों के घर जाकर दु:ख प्रकट किया। मौके पर मुखिया लक्ष्मण मुर्मू, महेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

11-स्टार विद्यापति टीम ने 111 रनों से सनराइज टीम को किया पराजित

जसीडीह/संवाददाता। मां मनसा क्लब संथाली जसीडीह के सौजन्य से स्थानीय चटर्जी मैदान में आयोजित झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट का 25वां संस्करण के ग्रुप-बी का दूसरा लीग मैच शनिवार को 11-स्टार विद्यापति टीम लखीसराय और सनराइज टीम धनबाद के बीच खेला गया। 11-स्टार विद्यापति टीम ने 111 रनों से सनराइज टीम को पराजित किया। 11-स्टार विद्यापति टीम के कप्तान सुदर्शन सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 08 विकेट गंवा कर 264 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए सुदर्शन सिंह ने 38 गेंदों का सामना कर 10 चौके और 07 छक्के की मदद से 96 रन बनाए। जबकि शुभम ने 10 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। सनराइज टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कमलेश ने 04 ओवर में 30 रन देकर 03 विकेट लिए एवं अमित ने 02 ओवर में 28 रन देकर 02 विकेट लिए। जवाब में सनराइज टीम धनबाद ने 20 ओवर में 153 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी करते हुए कुणाल कुमार महतो ने 20 गेंदों का सामना कर 03 चौके और 04 छक्के की मदद से 40 रन एवं अमित ने 09 गेंद खेल कर 02 छक्के की मदद से 16 रन बनाए। लखीसराय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुदर्शन ने 02 विकेट और अमित ने 02 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सुदर्शन सिंह को दिया गया। जिन्होंने 96 रन बना कर 02 विकेट लिए। मैच में निर्णायक की भूमिका राजकुमार और अजय ने निभाई। जबकि स्कोरर में पवन एवं अनिकेत ने और उद्घोषक में शैलेश कुमार ने निभाई। टूर्नामेंट के आयोजक ने बताया कि 29 दिसंबर को स्टार क्लब गंगटी और मुंगेर क्रिकेट एकेडमी की बीच खेला जाएगा।

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पनाहकोला स्थित निजी आवास में शनिवार को कांग्रेस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव फैयाज कैसर ने कहा कि 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह ने लंबे राजनीतिक कॅरियर में देश को कई ऐतिहासिक योजनाएं दिया। जिसका प्रभाव आज भी देखा जा सकता है। डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी आर्थिक सुधारवादी सोच और कल्याणकारी नीतियों के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐसे कानून और नीतियां अपनाई जिन्होंने लाखों नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया।

कार्यक्रम में कांग्रेस मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह, मुशर्रफ हुसैन, राजीव कुमार, अलाउद्दीन मास्टर, जगजीत सिंह, शाहबाज अंसारी, वसीम अंसारी, इकरामुल अंसारी, नैमूल अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ईआरएमयू का पहला टीजीएम और 102वां जनरल मीटिंग संपन्न
-खट्टी-मीठी यादें लेकर डेलिगेट्स हुए रवाना
-नयी केंद्रीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने चितरंजन, महासचिव अमित
मधुपुर/संवाददाता। शहर के गांधी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री रेलवे इंस्टिट्यूट में ईस्टन रेलवे मेंस यूनियन का पहला ट्रिनियल जेनरल मीटिंग सह 102वां त्रैवार्षिक का तीन दिवसीय अधिवेशन का शनिवार को नई सेंट्रल कमेटी के घोषणा के साथ संपन्न हुआ। मौके पर यूनियन नेताओं ने रेल कर्मियों के हर सुख दु:ख में साथ रहने की बात की। उनकी समस्याओं को तरपरता के साथ उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही। मौके पर ईआरएमयू के नई सेंट्रल कमेटी की घोषणा की गई। अध्यक्ष चित्तरंजन सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष कौशिक जस, उपाध्यक्ष सरबानी चांद, अमित बर्मन, पलाश घोष, अनिल कुमार राय। महासचिव अमित कुमार घोष और अम्बर दत्ता, सहायक सचिव सुशांत गंगोपाध्याय, अरूप कुमार गांगुली, रूपतन दास, सुधीर राय, संयुक्त सचिव सत्यजीत कुमार, प्रवीण कुमार झा, अनिल प्रसाद यादव, जयंत भट्टाचार्य, प्रशांतजीत भद्रव, एनभी प्रकाश, पुष्पक कुमार, वित्तीय सचिव के रूप में कृष्णेन्दु मुखर्जी को दायित्व दिया गया है। इसके अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया जिसमें चितरंजन सरकार, कौशिक जस, कृष्णेन्दु मुखर्जी, प्रवीण भट्टाचार्य, वीरेंद्र यादव, चंदन कुमार, अपूर्व मित्रा, अपूर्व नंदी, सुमित चक्रवर्ती और अशोक पांडेय शामिल है।

अधिवेशन में शामिल होने के लिए सेंट्रल जोन से करीब 500 डेलीगेट मधुपुर पहुंचे हैं। अधिवेशन समाप्ति के बाद डेलीगेट्स खट्टी-मीठी यादें लेकर रवाना हुए। मौके पर उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय, मधुपुर ब्रांच सचिव बलदेव महतो, वकील यादव समेत दर्जनों सदस्य आयोजन की सफलता मंे जुटे रहे।

ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मधुपुर/संवाददाता। गडिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना सभागार में सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतिम दिन शनिवार को प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान पंचायत प्रशिक्षण संस्थान जसीडीह के मास्टर ट्रेनर महेश कुमार राम व प्रखंड समन्वयक विशाल कुमार शरण ने ग्राम सहजकर्ता दल को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं प्रखंड के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जलसहिया, वार्ड सदस्य, महिला दीदी को अंतिम दिन पंचायत विकास योजना निर्माण को लेकर प्रशिक्षण दिया ताकि उनके द्वारा ग्राम स्तर पर ग्राम सभा कर योजनाओं का चयन किया जा सके। बताया गया कि सभी प्रशिक्षण कर्ता अपने गांव की योजना को तैयार कर उसको अमली जामा पहनाने का कार्य करे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सही ढंग से विकास का कार्य हो सके और योजनाओं के बारे में हर किसी को जानकारी हो सके। इस अवसर पर पंचायत के जलसहिया, वार्ड सदस्य व महिला दीदी आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर प्रशिक्षण में सदस्य मौजूद थे।

अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त

मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को पतरो नदी के सिंधो घाट से अवैध बालू उठाव कर अन्यत्र ले जा रहे दो ट्रैक्टर को पटवाबाद-नारायणपुर के पास से पुलिस ने जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर को पुलिस ने थाना में सुरक्षित रखा है। मौके से चालक व खलासी फरार हो गए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी व खनन विभाग को सूचना दे दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में खलबली मची है। पुलिस ट्रैक्टर मालिक का पता लगा रही है।

एमडीएम कार्यक्रम 2025 को लेकर बैठक,कई बिंदुओं पर की हुई चर्चा

जसीडीह/संवाददाता। सीएचसी जसीडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष में शनिवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में एमडीएम कार्यक्रम-2025 को लेकर बैठक हुई। इस अवसर पर जिला वीबीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार यादव, पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में एमडीए कार्यक्रम- 2025 को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बीआईटी, जसीडीह में जागरुकता कार्यक्रम एवं सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की ओर से जागरुकता रैली निकालने पर चर्चा हुई। साथ ही एमडीए कार्यक्रम जागरुकता के लिए रात्रि चौपाल का कार्यक्रम बसबरिया गांव में कराया जाना। साथ ही फाइलेरिया से संबंधित जानकारी एवं जागरुकता ग्रामीणों के बीच दिया जाएगा। डॉ. गणेश कुमार यादव ने कहा कि आगामी एमडीए कार्यक्रम के लिए सूक्ष्म कार्य योजना को बनाने का निर्देश दिया गया। सभी तरह की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह में विशेष तर्ज पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एमडीए-2025 कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संस्थान अंतर्गत चलाया जाएगा। जिसमें 10 फरवरी को बूथ में कार्यक्रम रखा जाएगा एवं 11 से 25 फरवरी तक घर-घर कार्यक्रम चलाया जाएगा। बैठक में निगरानी कार्यकर्ता आशिफ हुसैन, एमपीडब्ल्यू धीरेन्द्र कुमार दास, इरशाद अंसारी, नीरज कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।

आंध्रप्रदेश जाने की बात कह कर निकला युवक गायब

मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय बावन बीधा निवासी सुंदरी देवी ने 28 वर्षीय पुत्र उमेश कोल के रहस्यमय रूप से लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र उमेश आंध्रप्रदेश जाने के लिए निकला था। कई दिन हो गया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो रहा है। उसका मोबाइल स्वीच ऑफ मिल रहा है। उसने आशंका जाहिर की है कि उसका बेटा भटक कर कहीं चला गया है। बताया कि उसके देवर का बेटा अजय मांझी भी साथ में गया है। वह सही सलामत लौट कर घर आ गया है। उसका बेटा का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। बेटे की सकुशल बरामदगी के लिए उसकी मां ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी
मधुपुर/संवाददाता। ओडिशा के जाजपुर आटचांदमा थाना कोरई निवासी जयराम दास के बेटे को बड़ी कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख, 60 हजार रुपया ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। जयराम मधुपुर थाना पहुंच कर स्थानीय केसरगढ़ा गांव निवासी मुजमिल अंसारी के विरुद्ध आरोप लगाते हुए ठगी की लिखित शिकायत की है। जयराम ने पुलिस से कहा है कि मुजमिल ओडिशा में रहता था तब उससे भेंट हुई थी। वह उसके बेटे को जिंदल या टाटा जैसी बड़ी कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर नौकरी दिलाने की बात कह कर 10 लाख, 60 हजार रुपए ठग लिया। उसे डेढ़ लाख रुपए नकद दिया था, शेष राशि ऑनलाइन पेमेंट किया था। भुगतान किए गए राशि का पूरा सबूत ऑनलाइन है। बाद में कई सालों तक वह टाल-मटौल करता रहा। पिछले 06 माह में रुपया वापस करने की बात कह कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store