• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मोहनपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

June 5, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मोहनपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

by admin
June 5, 2025
in Deoghar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना परिसर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बीडीओ ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज रहेगी। बैठक् में पूर्व जिला परिषद भूतनाथ यादव, एसआई महेंद्र कुमार, एएसआई मुकेश कुमार, मुखिया रंजीत प्रधान, जयप्रकाश यादव, मानदेव यादव, प्रतिनिधि लखीराम सोरेन, सुरेंद्र यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, झामुमो नेता श्रीकांत यादव, पुरुषोत्तम यादव, रहमान अंसारी, सुमान अंसारी, फिरोज अंसारी, अख्तर मियां समेत क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इधर बैठक में जमीन अतिक्रमण मामला भी उठाया गया।

ग्राम प्रधानों के साथ सीओ ने की बैठक
सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में बुधवार को अंचलाधिकारी राजेश साहा की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। ग्राम प्रधान और मूल रेयतों को निर्देश देते हुए कहा की अपने-अपने मौजा क्षेत्र में सरकारी भूमि को चिह्नित कर सूची बनाएं ताकि वैसी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके। सीओ ने अधिक से अधिक लगान संग्रह करने को कहा गया। इस अवसर पर प्रधानों ने चार आना, आठ आना, 12 आना खजाना का मामला उठाया और उनसे निर्देश देने की मांग की गई। सीओ ने उन लोगों को कहा की बारह आना खजाना के जगह एक रुपए वसूली करें 25 पैसा उनके खाते में जमा रहेगा। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक मनीलाल कर्मचारि पंकज कुमार, उज्जवल लकड़ा, भागीरथ हजरा,संतु महतो,प्राणधन राय, चतुर राणा, राजकुमार सिन्हा, नरेश प्रसाद राय, गणेश चौरसिया सहित कई प्रधान मौजूद थे।

बैंकर्स समिति की बैठक सीडी रेशियो बढ़ाने की अपील
सारवां/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार द्वारा बैंकर्स समिति की बैठक की गई। इस दौरान एलडीएम संदु समर ने प्रखंड के सीडी रेशियो पर चर्चा करते हुए कहा प्रखंड का सीडी रेसियो मात्र 33 प्रतिशत है जो काफी कम है। इसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। मौके पर मुद्रा लोन और सेमी के योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए शाखा प्रबंधकों के साथ चर्चा करते अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने को कहा गया। मौके पर पेंशन के लाभुकों ईकेवाईसी और आधार कार्ड लिंकेज तत्परता दिखाने की बात कही गई। मौके पर एलडीएम ने केसीसी कार्य पर संतोष जताया इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सारवां, बैंक ऑफ इंडिया,इंडियन बैंक, ग्रामीण बैंक और सहकारिता बैंक के शाखा प्रबंधक और प्रतिनिधि ने बैंकर्स समिति की बैठक में भाग लिया।

अंधरीगादर में खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत अंधरीगादर गांव में एक घर की खिड़की तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए के सामान की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घर के मालिक एवं जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव स्थित चकनाका रोड निवासी पंकज कुमार यादव ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जून की रात वे शादी समारोह में काम के सिलसिले में गये थे। वापस लौटने पर देखा कि घर की खिड़की एवं दीवार टूटी हुई है। अंदर जाने पर देखा कि घर का सामारा बिखरा हुआ है। चोरों ने वीडियो कैमरा, ड्रोन कैमरा, दो पंखा, जेट पंप और एक बैग में रखा करीब 9000 रुपए गायब था। श्री यादव ने कहा कि चोरी हुए सामानों की कीमत करीब 2,60000 रुपए है। उन्होंने कहा कि उक्त सामानों से रोजगार करते थे। पुलिस ने मामले की छानबीन की गुहार लगायी है।

बुलाहट ने किया एनीमिया फ्रेश कैंप का आयोजन

  • कुल 96 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड अंतर्गत पसिया पंचायत के केसरगढ़ (जयंती ग्राम) स्वास्थ्य केंद्र में बुलाहट संस्था की ओर से तथा ऑल इंडिया वूमेंस कांफ्रेंस दिल्ली के सहयोग से बुधवार को एक दिवस से एनीमिया कांफ्रेंस कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में 55 महिला, 25 किशोरी एवं 16 पुरुषों का हीमोग्लोबिन, शुगर, प्रेशर एवं वजन का जांच किया गया। जांच में पांच लोगों में शुगर पाया गया। जबकि 20 मरीज मे हीमोग्लोबिन 10 से भी कम का शिकायत मिला। सात किशोरी का अनियमित माहवारी होने की शिकायत मिली। प्रत्येक मरीज को कैल्शियम, रेनटेक, एल्बेंडाजोल, आयरन, सिरप आदि दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया।
    मरीजों का जांच डॉक्टर इंतकाब आलम और डॉक्टर श्यामल चक्रवर्ती द्वारा किया गया !इसके अलावे एएनएम आभा कुमारी, खाती कुमारी, डॉली, पुष्पा देवी, मोबिना, कौशल प्रवीण, मुन्ना, प्रभु जॉन समेत आंगनबाड़ी सेविका सासिया खातून आदि का सराहनीय सहयोग रहा है। मौके पर बुलाहट की सचिव बेरनादत्त ने कहा कि आगे भी गरीब-गुरबा के सहयोग के लिए संस्था बढ़ चढ़कर कार्य करेगी। कहा तीन माह बाद फॉलो किया जाएगा। शिविर में कुल 96 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उचित सलाह दी गयी।
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर खास
    सफल व्यवसायी के साथ पर्यावरण प्रेमी के रूप में भी जाने जाते हैं हदीश अंसारी
  • पेड़-पौधों के साथ होती है दिन की शुरुआत
  • मछलीपालन और सिंचाई के लिए निजी खर्चे पर खुदवाया है तालाब
    संतोष दत्ता, पालोजोरी। मूल रूप से दुमका जिला के मसलिया प्रखंड के रहने वाले, लेकिन वर्तमान में पालोजोरी में बसे हदीश अंसारी एक सफल व्यवसायी के साथ साथ पर्यावरण प्रेमी के रूप में भी जाने जाते हैं। पालोजोरी-मधुपुर रोड स्थित इनके आवास पर पेड़-पौधों के प्रति इनकी दीवानगी को देखा और समझा जा सकता है। हदीश अंसारी ने बताया कि उनकी दिन की शुरुआत पेड़-पौधों की देखभाल से ही होती है। पेड़ पौधों का ख्याल रखने के बाद ही वह अपने व्यवसाय में लगते हैं। उन्होंने बताया कि वह फूल और सब्जियों की खेती तो करते ही हैं, साथ में मछली पालन भी करते हैं। पेड़ पौधों को जरूरत के हिसाब से रोजाना पानी मिल सके, इसके लिए निजी खर्चे पर अपने आवास के परिसर में ही उन्होंने एक तालाब भी खुदवाया है। हदीश अंसारी कहते हैं कि पर्यावरण को लेकर तो बड़ी बड़ी बातें लोग जरूर करते हैं, लेकिन जमीन पर उतरकर कुछ करने का मजा ही अलग है। पेड़ पौधों से लगाव उन्हें शुरू से रहा है। पेड़ पौधों के साथ समय बिताना उनका जुनून है। अगर किसी दिन उनकी सुबह बगैर पेड़ पौधों से शुरू हो, तो उन्हें पूरा दिन कुछ न कुछ कमी खलती रहती है। युवाओं को संदेह देते हुए हदीश अंसारी कहते हैं कि पर्यावरण से ही हमारा सेहत जुड़ा हुआ है। स्वच्छ पर्यावरण हमारा संवैधानिक अधिकार है जरूर, लेकिन इसके लिए हमें ही आगे आकर रास्ता तैयार करना पड़ेगा।

बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
सारठ/संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह और सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार की उपस्थिति में अंचलाधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक का संचालन इश्तियाक मिर्जा ने किया। बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील सीओ ने की। उन्होंने शांति और भाईचारे के साथ मनाने पर जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिये। बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि यह जानकर बड़ी खुशी हुई कि यहां सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ सभी त्योहार मनाते हैं। सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं दें और सौहार्द के बीच त्योहार मनायें। पर्व पर जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सघन गश्ती की जाएगी। झामुमो नेता इश्तियाक मिर्जा ने कहा कि बकरीद बलिदान का त्यौहार है तथा इसे भाईचारे के साथ मनायें। ध्यान रखें कि कोई ऐसा काम न करें जिससे अन्य समुदाय के लोगों को आहत पहुंचे। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार राव, पूर्व पंसस समीउद्दीन मिर्जा, राजद नेता विजय यादव, कांग्रेस नेता सुभाष चन्द्र मंडल, नटराज प्रदीप, कलाम शेख समेत अन्य ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए संबोधित किया। मौके पर पूर्व मुखिया अब्दुल मियां, भवतारिणी शर्मा समेत अन्य पंचायतों के समाजसेवी और बुद्धिजीवी भी मौजूद थे।

ग्राम प्रधान और मूल रैयतों की हुई मासिक बैठक
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को अंचलाधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा एवं अंचल नाजिर फिलीप चौड़े की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधान और मूल रैयतों द्वारा राजस्व रकम जमा करने पर भी रसीद प्राप्त नहीं होने पर क्षोभ प्रकट किया गया। सरकारी भूमि, गैर मजरूवा आम स्थल, गौचर भूमि और झाड़ी-जंगल का अतिक्रमण किये जाने की बात भी बैठक में जोरदार तरीके से उठाया गया। साथ ही ग्राम स्तर पर पंचायतों द्वारा या प्रखंडों तथा जिला द्वारा सरकारी योजना बनाने में प्रधानी मौजा में जमीन का सत्यापन प्रधानों द्वारा की जाने का प्रस्ताव लिया गया। वर्ष 2025-26 का सरकारी रसीद अविलंब उपलब्ध कराने की बात उठायी गई। साथ ही रैयतों द्वारा लगान प्रधानों को नहीं दिये जाने का मुद्दा भी उठाया गया। ग्रामवार स्वास्थ्य, षिक्षा, विकास और पेयजल एवं स्वच्छता पर देखरेख करने की जिम्मेदारी सौपी जाने की बात भी कही गयी। बैठक में कहा गया कि कानून बनाने वाले या भंग करने वाले संघ के पदाधिकारी एवं प्रधानों की रूचि नहीं लेना एक गंभीर मामला बताया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन को नये सिरे से जून माह में सर्वसम्मति से चुनाव कराये जाने की बात भी कही गई। मौके पर नरेश भोक्ता, राजेश्वर भोक्ता, सुशील सोरेन समेत अन्य ग्राम प्रधान और मूल रैयत मौजूद थे।

श्रीराम कथा में राम विवाह की सजी झांकी, हुआ पूजन
देवघर/नगर संवाददाता। कपिध्वज समाज कोरियासा बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में आयोजित रामचरितमानस नवाह पारायण हवात्मक महायज्ञ का सुबह पाठ एवं हवन के उपरांत पूर्णाहुति गुरुवार को आचार्य अवधेश शास्त्री द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत ब्राह्मण भोजन एवं विदाई के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। यज्ञ परिसर में प्रत्येक दिन महेंद्र शास्त्री जी के प्रवचन का कार्यक्रम चलता रहा। बुधवार को श्रीराम समेत चारों भाइयों के किए हुए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। श्रीराम विवाह के वर्णन को जीवंत झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शैलेश दुबे सचिव धमेंर्द्र रमानी, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास दुबे, कार्तिक दास, उप सचिव बद्री वर्मा, उपाध्यक्ष उमेश यादव, यजमान पंकज दुबे, मीडिया प्रभारी मुरारी मंडल, विक्रम दुबे, अजय साह, भैरव दास, सोनू बाबा, अमरेश दास, शुकदेव रमानी, मंटू राम, चंद्रकांत दूबे समेत अन्य लोग लगे हुए हैं।

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में होगा कार्यक्रम
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार नमामि गंगे कार्यक्रम को लेकर जिले में वृहत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कड़ी में देवघर जिला अंतर्गत सभी 10 प्रखंडों में प्रखंड व पंचायत स्तर पर पांच जून को वृहत स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा, ताकि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आमजन जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर जनजागरूकता के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा, पहाड़, जंगल, जलीय जीव, नदी आदि के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
इसके अलावे देवघर समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत डढ़वा नदी में श्रमदान, पौधारोपण, गंगा चौपाल व स्वच्छ गंगा संकल्प, प्रधानमंत्री आवास योजना तृतीय घटक रामपुर में श्रमदान, पौधारोपण, गंगा चौपाल व स्वच्छ गंगा संकल्प, बत्तीसी-तैंतीसी पार्क में श्रमदान, पौधारोपण, गंगा चौपाल व स्वच्छ गंगा संकल्प, पछियारी कोठिया में श्रमदान, पौधारोपण, गंगा चौपाल व स्वच्छ गंगा संकल्प, बसुवाडीह वाटर ट्रीटमेंन्ट प्लांट में श्रमदान, पौधारोपण, गंगा चौपाल व स्वच्छ गंगा संकल्प के अलावा साहेब पोखर पार्क में श्रमदान, पौधारोपण, गंगा चौपाल व स्वच्छ गंगा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही शिवगंगा सरोवर में साफ-सफाई के साथ संध्या (गंगा) आरती का आयोजन किया जायेगा।

देवघर एयरपोर्ट की तीसरी वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर रक्त अधिकोष में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत देवघर एयरपोर्ट की तीसरी वर्षगांठ पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 17 रक्त वीरों ने अपना बहुमूल्य रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जयसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन, संगीता सुल्तानिया, हवाई अड्डा निदेशक रमनदीप सिंह सैनी, पुष्पांजलि कुमारी, मुकुल कुमार,
सूर्य, सोनाली प्रिया, अवधेश कुमार, नरेंद्र कुमार सिन्हा (जेएच-पुलिस) कपिल देव सिंह (इंडिगो) विकाश कुमार झा, अमर कुमार नरोने, चंदन कुमार झा, सुमित कुमार द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर देवघर एयरपोर्ट के निदेशक रमनदीप सिंह सैनी ने कहा कि असली मनुष्य वही है जो समाज और श्रृष्टि को देने का कार्य करे क्योंकि स्वयं के लिए सभी जीते हैं, लेकिन समाज के लिए जो जीवित रहे वही असली मनुष्य है। आज के रक्तदान शिविर के सभी आयाजकों, देवतुल्य रक्तदाताओं को ढेर सारा आशीर्वाद एवं आप सभी लोग सदैव ऐसे ही कार्य करते रहें। वहीं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जीतेश राजपाल ने बताया कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है। रक्तदान करने से जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है। समाज में ऐसे कई रक्तदाता हैं, जो नियमित अंतराल पर रक्तदान कर विषम परिस्थितियों में लोगों के काम आते हैं। वाइस चेयरमैन पीयूष जयसवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है। हर इंसान को रक्त अधिकोष के मानकों का पालन करते हुए एक साल में कम से तीन बार स्वेच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद मरीज को अपनी जान ना गंवानी पड़े। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे ब्लड बैंक के विश्वनाथ बक्शी, पुनीत कुमार, पूर्णिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य लोगों ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
शिविर के 17 रक्तवीर : देवघर एयरपोर्ट के तिसरी वर्षगांठ पर एयरपोर्ट परिसर में आयोजित आज के रक्तदान शिविर में कुल 17 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। जिनमें विक्रमजीत सिंह, परसोत्तम कुमार यादव, राहुल कुमार, वीरेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, रामनाथ मंडल, दीपक कुमार शर्मा, शुभम डे, सरोज कुमार दास, सैकत चौधरी, सुदीप सुंदर मंडल, बीरेंद्र पंडित, हरप्रीत सिंह, नीरज कुमार, अवधेश कुमार, हेमन्त कुमार एवं मुकुल कुमार शामिल हैं।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store