• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

रक्तदान शिविर का आयोजन 10 मई को

May 9, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

रक्तदान शिविर का आयोजन 10 मई को

by admin
May 9, 2025
in Deoghar
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार शनिवार को शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। ऐसे में वैसे व्यक्ति जो स्वेच्छा से जरूरतमंद लोगों का उपकार के लिए ब्लड बैंक हेतु रक्तदान करना चाहते है वे 10 मई को शिल्पग्राम ऑडिटोरियम पहुंच कर शिविर में रक्तदान कर सकते है। साथ ही इच्छुक लोग इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेकर रक्तदान कर जिला प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं।

बाबा मंदिर प्रांगण के सभी दानपात्रों को खोला गया
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी प्रदान दी गई कि गुरुवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 15,45,606 रुपए के अलावा नेपाली नगद – 4935 सिंगापुर डॉलर – 10, यूएई 10 दिरहम दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावा मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या
देवघर/वरीय संवाददाता। जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकंपा, बिजली बिल माफी, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, सेविका की नियुक्ति, स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावा उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।
उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट दिव्यांग पेंशन व स्कॉलरशिप योजना से जोड़ने का दिया निर्देश : जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चे को पेंशन के साथ स्कॉलरशिप योजना से जोड़ने का निदेश दिया। ज्ञात हो कि मिशन वात्सल्य के तहत अनाथ बच्चे या वैसे बच्चे जो मानव तस्करी के शिकार हुए हैं और लाचार बच्चों को शिक्षा और भोजन के लिए सरकार के द्वारा 3 वर्षों तक हर महीने 4 हजार दिए जाते हैं। वही जनता दरबार के दौरान आंख से कम दिखने वाले दिव्यांग व्यक्ति को पेंशन योजना से आच्छादित करने का निदेश दिया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष से किया गया लाभान्वित
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष अंतर्गत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मोहनपुर द्वारा प्राप्त आवेदन स्व. दीनानाथ यादव, ग्राम- धावाटांड़, पंचायत- बाघमारी किताखरवा, प्रखंड- मोहनपुर, जिला- देवघर जो गुजरात के सुरत शहर में काम कर रहे थे, उन्हे करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई तथा उनके पार्थिव शरीर को लाने हेतु उक्त कोष से श्रम अधीक्षक, शैलेन्द्र कुमार साह द्वारा उनके आश्रित पत्नी गुडिया देवी को को 50,000 की राशि चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।

एक्शन टेसा ने टेसा सलाम के साथ मनाया कारपेंटर्स मेगा मीट
देवघर/वरीय संवाददाता। एक्शन-टेसा जो भारत पार्टिकल बोर्ड जैसे इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्माता और लकड़ी पैनल उद्योग में अग्रणी है। ईदने देशव्यापी उत्सवों की एक श्रृंखला के साथ गर्व से मेगा कारपेंटर्स मीट का आयोजन देवघर के होटल में किया। मीटिंग में मनोज उपाध्याय डीजीएम, ई आनंद प्रभात बीएम, आदित्य रंजन बीडीएम तथा समस्त बिहार और झारखंड टीम ने सभी कारपेंटर्स भाईयों का स्वागत किया। आनद ने कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटर्स के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है, जिनकी कारीगरी देश भर के अनगिनत घरों और व्यवसायों में सुंदरता और कार्यक्षमता लाती है। मेगा मीट कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से एक्शन तैसा कार्यक्रम मे उपस्थित कारपेंटर्स की कारीगरी को मान्यता देने के साथ-साथ उन्हें उभरती तकनीकों और नवाचारी डिजाइन तकनीकों के बारे में जानने का एक मंच प्रदान किया गया है।। यह पहल एक्शन तैसा के ब्रांड दर्शन कोई नहीं है ऐसा के अनुरूप है, जो अतुलनीय गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर जोर देता है। पिछले एक दशक से, कंपनी इन मीट्स के माध्यम से कारपेंटर्स के साथ निकटता से काम कर रही है, उन्हें मूल्यवान जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे ब्रांड और लकड़ी के कामकाज उद्योग के साथ उनका संबंध और भी मजबूत हो रहा है।मौके पर्व प्रबंध निदेशक, अजय अग्रवाल ने इस अवसर पर विडियो मैसेज के द्वारा कारपेंटर्स के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा, कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की रीढ़ हैं, और उनकी कुशलता और रचनात्मकता के प्रति आभार प्रकट किया। ‘टेसा-सलाम’ का अर्थ सम्मान की अभिव्यक्ति है, टेसा सलाम’ पहल का उद्देश्य कारपेंटर्स की स्थिति को ऊंचा उठाना और उनके कठिन परिश्रम और कारीगरी को पहचान दिलाना है, जिससे उद्योग में उनकी भूमिका और अधिक स्पष्ट और मूल्यवान हो सके।

आजसू की बैठक में लिये गये कई निर्णय
देवघर/वरीय संवाददाता। गुरुवार को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक कर देवघर की गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, विस्थापित और किसान की हालत को देखते हुए चिंता व्यक्त किया गया। साथ ही आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की अध्यक्षता में पांच घोषणाएं की गयी। 7369017882 (टोल फ्री) नंबर जारी – देवघर जिले के हर गरीब, पीड़ित, शोषित, वंचित, विस्थापित, किसान तथा असहाय एवं बेबस लोग किसी भी वक्त, कोई भी मुसीबत पड़ने पर रात के 12 बजे भी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जिला अध्यक्ष एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी से मदद मांग सकते हैं, हम आपके दुख में आपके साथ खड़े रहेंगे और आपको अकेला नहीं छोड़ेंगे।मोहनपुर प्रखंड व देवघर प्रखंड के रिक्शा चालक, ठेला चालक, साइकिल चालक एवं गरीब राहगीरों के लिए नि:शुल्क भोजन एवं नि:शुल्क ठंडा पानी की प्रतिदिन व्यवस्था रिखिया हाई स्कूल के समीप (रिखिया-देवघर मुख्य मार्ग) सुबह 9 बजे सुबह से संध्या 7 बजे संशय बजे तक रहेगा। देवघर जिले में रहने वाली किसी भी जाति या धर्म की गरीब बालिग लड़की की अगर विवाह पैसे की कमी के वजह से नहीं हो पा रही है, तो उनका सामूहिक आदर्श विवाह निर्धारित तिथि पर जिलाअध्यक्ष अपने खर्चे पर धूमधाम से करवाएंगे। देवघर जिले के किसी भी गरीब व्यक्ति के परिजन की अगर दुर्भाग्यपूर्ण मौत होती है और अगर उनका अंतिम संस्कार करने के लिए हकीकत में उनके पास पैसे नहीं है तो वह किसी भी समय पर फोन कर सूचना दें, उनका अंतिम संस्कार के लिए सभी खर्च किया जाएगा। देवघर जिले में कहीं भी दहेज प्रताड़ना, भ्रूण हत्या, नाबालिग से छेड़खानी, डायन बताकर प्रताड़ित करना, नाबालिग बच्ची की जबरदस्तीविवाह करवाना, जाति धर्म के आधार पर भेदभाव करना जैसी घटनाओं पर तुरंत 9471153523 नंबर पर संपर्क कर सूचना दें, उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। मौके पर आजसू के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

मेरी मां-मेरा आदर्श शीर्षक निबंध लेखन प्रतियोगिता में बाजला कॉलेज की अनुप्रिया अव्वल
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तले जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी रही। निबंध का शीर्षक था : मेरी मां-मेरा आदर्श था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की अनुप्रिया कुमारी एवं निधि कुमारी को क्रमश: प्रथम व द्वितीय जबकि इसी कॉलेज की आकांक्षा साह, सोहानी साह एवं देवघर महाविद्यालय की तिशा केशरी को संयुक्त रूप से तृतीय, बाजला कॉलेज की अंजलि केशरी एवं ज्ञान निकेतन के ऋतु राज को युग्म रूप से चतुर्थ एवं संदीपनी पब्लिक स्कूल की पलक झा पंचम स्थान प्राप्त हुआ है। सभी विजेताओं को 11 मई, दीनबंधु उच्च विद्यालय स्थित रवीन्द्र सभागार में वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, देवघर जिला के अध्यक्ष डॉ. जय चंद्र राज, दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी एवं देवघर जिला इंटक की महासचिव पूजा देवी ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला कर आतंकी अड्डों को ध्वस्त करने का जो कार्य भारतीय सेना ने किया है, निश्चित रूप से भारतीय सेना के इस साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। इंटक के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां एवं एक-एक देशवासियों ने यह दिखा दिया है कि आतंकवाद के विरुद्ध तथा राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता के मामले में सभी एकजुट हैं।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store