• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

विशेष तिथि पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

May 11, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

विशेष तिथि पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

by admin
May 11, 2025
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • तकरीबन तीन सौ विवाह, यज्ञोपवीत व मुंडन संस्कार कराया गया
    देवघर/नगर संवाददाता। हिंदू कैलेंडर के अनुसार बैशाख शुक्ल पक्ष शनिवार को मांगलिक कार्यों के लिए विशेष शुभ और धार्मिक महत्ता के कारण विवाह और यज्ञोपवीत संस्कारों की धूम रही। इस अवधि में कई परिवारों में मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं, जो जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक हैं। विवाह संस्कार हिंदू संस्कृति में दो व्यक्तियों के जीवन को एक सूत्र में बांधने का पवित्र बंधन है, जिसमें परिवार, समाज और संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं, यज्ञोपवीत संस्कार एक महत्वपूर्ण संस्कार है जो व्यक्ति के जीवन में नई शुरुआत और उत्तरदायित्वों की ओर संकेत करता है। तीर्थ पुरोहित हीरा द्वारी ने बताया कि बैशाख शुक्ल पक्ष की शुभता और धार्मिक महत्ता के कारण इस दिन होने वाले मांगलिक कार्यों में परिवार और समाज की भागीदारी से सामूहिकता और सौहार्द का वातावरण निर्मित होता है। धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों के माध्यम से इन संस्कारों को संपन्न करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मंगल का संचार होता है। यही कारण है कि बैशाख शुक्ल पक्ष विक्रम संवत 2082, 9 मई 2025 को बाबा रावणेश्वर बैद्यनाथ के मंदिर में लगभग 300 विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार और मुंडन इत्यादि किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस माह में विवाह आदि के लिए कई शुभ तिथि है लेकिन विशेष तिथि के कारण कल बाबा मंदिर में अत्यधिक भीड़ रही। इस दौरान कई समाज व वर्ग के श्रद्धालुओं ने अलग अलग आयोजन कर सुख व समृद्धि की कामना की।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की 168वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की 168 वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जहां एकओर 1857 की सैनिक क्रांति राष्ट्रीय आंदोलन की प्रथम प्रतिध्वनि थी वहीं दूसरी ओर हिंदू मुस्लिम एकता की जीती जागती मिसाल थी। जिस तरह से दोनों समुदाय के लोगों ने 1857 की सैनिक क्रांति के समय राष्ट्रधर्म को प्राथमिकता दी थी, वर्तमान परिस्थिति को संवारने हेतु आज उसी एकता से सबक लेने की जरूरत है।

जयंती पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडे
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने 131वीं जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चित्तू पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पांडे ने भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1942 के ब्रिटिश विरोधी आंदोलन में स्थानीय लोगों की फौज बनाकर अंग्रेजों को खदेड़ दिया था। वे अपने आप को गांधीवादी मानते थे। उन्हें बलिया के शेर के नाम से जाना जाता है। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य व साहस से उन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने की लड़ाई लड़ी व पूरे भारत में सबसे पहले बलिया को आजाद करवाया।

सबसे प्यारा शब्द है मां : सुबोध

  • सेंट्रल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन
    देवघर/वरीय संवाददाता। दुनिया का सबसे प्यारा शब्द है मां। बच्चा जब पहले मुंह खोलता है तब एक ही शब्द बोलता है मां। मां को ईश्वर का दर्जा प्राप्त है क्योंकि यह मां ही है जो हमें जीवन प्रदान करती है, पालन और पोषण करती है, तभी तो हमारी संस्कृति में मातृ देवो भव मंत्र से उन्हें देवी स्वरूपा माना गया है। आदि गुरु शंकराचार्य ने भी देवी क्षमापण स्रोत में कहा है पुत्र कुपुत्र जायते, क्वचिदपि माता कुमाता न भवति। मां की श्रेष्ठता पूर्व हो या प्राच्य सर्वत्र सभी संस्कृति में समान रूप से पूजनीय है। उपरोक्त बातें मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय देवघर सेंट्रल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुबोध झा ने कही। कार्यक्रम की शुरुआत मातृ वंदना के साथ की गई। कई बच्चों ने मां के विविध रूपों की चर्चा की। आयुष ने कहा कि हम नवरात्र में माता के जिन नवम रूपों की पूजा करते हैं वे सारे रूप तो एक मां में स्पश्ट दिखते हैं। पीयूष ने कहा कि मां नन्हे शिवा को क्षत्रपति शिवाजी बना देती है। धरा ने कहा कि मां बच्चों के लिए ममता की प्रतिमूर्ति है पर मुसीबत आया देख घायल सिहनी बन जाती है, दुर्गा बन अपनी संतान की रक्षा करती है कीर्ति ने कहा की मां के आंचल की छाया स्वर्ग से बढ़कर होती है जिसे पाने के लिए स्वयं भगवान भी ललायित रहते हैं। कार्यक्रम को बच्चों ने माँ के लिए पूर्णरूप से समर्पित करते हुए अनेक आकर्षक भाव नृत्य, कविता, गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजन व प्रस्तुतिकरण में सृजा, सोनम, श्रद्धा व शिम्पी कुमारी की भूमिका अभूतपूर्व थी। इस अवसर पर अनेक बच्चों की माताएं उपस्थित थी। बच्चों ने यह संकल्प दुहराया की वह प्रत्येक दिवस को मातृ दिवस के रूप में मनाएंगे।

डीएवी में मातृ दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में मातृ दिवस के अवसर पर कक्षा एलकेजी के लिए गायन और यूकेजी से सातवीं तक के बच्चों के बीच कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपने कला कौशल को प्रदर्शित करना और कल्पना को उजागर कर कलात्मक अभिव्यक्ति व्यक्त करने के योग्य बनाना था। इस तरह के आयोजन से बच्चे अपनी माता के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं।बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर गीत सुनाया गया और साथ ही आकर्षक एवं सुंदर कार्ड बनाकर मांँ के प्रति सम्मान और प्रेम का अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने मातृत्व की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मांँ दया, ममता और त्याग की साक्षात मूर्ति होती है।इस दुनिया में सबसे कीमती वरदान मां ही है और यह प्रकृति की सुंदरता का अनुपम उपहार होती हैं। मांँ के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मांँ और बच्चे का रिश्ता इतना प्रगाढ़ और प्रेम से भरा होता है कि बच्चे को जरा सी तकलीफ होने पर मांं बेचैन हो उठती है। वहीं तकलीफ के समय बच्चा भी मांं को ही याद करता है। ममता और स्नेह के इस रिश्ते को संसार का खूबसूरत रिश्ता कहा जाता है। आज के दिन हम सभी अपनी माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

रेड रोज के बच्चों को दी जा रही है कार्डियक अरेस्ट की जानकारी
देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार से रेड रोज स्कूल, झारखंड में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस), देवघर द्वारा बच्चों को अस्पताल से बाहर कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में समुदाय की तत्परता को मजबूत करने की दिशा में एक जागरूकता अभियान के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस), देवघर ने अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सहयोग से हंड्स ओनली कम्युनिटी सीपीआर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई । इस कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यकारी निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना के प्रमुख डॉ. मनुज कुमार सरकार हैं, जो कि परियोजना प्रमुख और प्रमुख अन्वेषक होने के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर भी हैं। इस समर्पित टीम में परियोजना समन्वयक अंजलि कुमारी शॉ और नर्सिंग अधिकारी प्रेरणा रावत, एकता भगत एवं हेमंत कुमार शामिल हैं।इस कार्यक्रम का उद्देश्य 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्ची को हँड्स ओनली सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की ट्रेनिंग देना है, जिससे वे अचानक कार्डियक अरेस्ट के शिकार व्यक्ति की जान बचाने में सक्षम हो सकें। डॉ. मनुज कुमार सरकार ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल कौशल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को एक दर्शक के रूप में त्वरित और आत्मविश्वास से भरपूर प्रतिक्रिया देने के लिए सशक्त करेगा, जिससे किसी कार्डियक अरेस्ट पीड़ित की जान बचाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बाईस्टैंडर (दर्शक) की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है जब तक मेडिकल सहायता नहीं पहुंचती या मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तब तक सीपीआर प्रदान करना जीवन रक्षक साबित हो सकता है। इस प्रशिक्षण में मॉडल्स (मैनिकिन) पर प्रैक्टिकल अभ्यास, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन, ऑडियो-विजुअल संसाधन और सुनियोजित समय सारणी शामिल है, ताकि प्रभावी सीख और दीर्घकालिक स्मरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय, प्रशासक पप्पू कुमार सिंह का अहम योगदान रहा।

रेड रोज में तीन शिक्षकों को दी गई बिदाई
देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार को रेड रोज स्कूल देवघर में अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का जो ससम्मान अवकाश प्राप्त करने की उम्र प्राप्त करने के बाद विदाई दी जाती है। उसी क्रम में आज एक ऐतिहासिक अवसर था। जब लगातार 30 वर्षों से विद्यालय में सेवा देने वाले विज्ञान और गणित के बड़े ही लोकप्रिय शिक्षक पशुपति राय, अंग्रेजी के शिक्षक महेंद्र प्रसाद सिंह और लगभग तीन दशक तक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में अपनी सेवा देने वाले विष्णुदेव शर्मा जी का संयुक्त रूप से आज विदाई समारोह का आयोजन करके उनके कार्यों और उनके सेवा भावना की सबों ने सराहना की गई ।मौके पर विद्यालय के निदेशक आरएन सर ने इन तीनों की सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही विद्यालय के प्रशासक पप्पू कुमार सिंह ने इन तीनों के प्रति बहुत ही शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ जीवन की कामना की। प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय ने भरे स्वरों में इन तीनों की सेवा की सराहना करते हुए उम्मीद की कि वह विद्यालय में गाहे बगाहे आते रहेंगे और अपने अनुभव का लाभ देते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे और सबों ने नम आंखों से इन दोनों शिक्षकों और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को विदाई दी और सामवेत सबों ने उनके उज्जवल भविष्य और सुखद स्वस्थ जीवन की कामना की। विद्यालय परिवार इन तीनों की सेवा को हमेशा याद रखेगा।

रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता सत्र आयोजित
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को स्थानीय रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए ऑनलाइन  जुम एप के माध्यम से  वित्तीय जागरुकता कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया। ताकि छात्राओं को वित्तीय जानकारी हो तथा आपनी आवश्यकता के अनुसार  वित्तीय योजनाएं खुद बाना सके। कार्यक्रम नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड द्वारा प्रायोजित तथा सेबी के दिशा निर्देशों के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस वेबिनार के अध्यक्ष प्राचार्या डा सूचिता कुमारी, वेबिनार के कोडीनेटोर डा प्रकाश चन्द्र दास विभागाध्यक्ष राजनीतिविज्ञान विभाग एवं मुख्य वक्ता रितु बाला सेबी स्मार्ट ट्रेनर थी, जो दिल्ली से ऑनलाइन छात्राओं को निम्न विषयों पर वित्तीय साक्षरता पर अपना बहुमूल्य सुझाव दिया गया। वित्तीय स्वतंत्रता के लिए निवेश की रूपरेखा, संपत्ति निर्माण की कला, निवेश और खर्च प्रबंधन के लिए अंगूठा नियम, शेयर बाजार में उपलब्ध करियर के अवसर पर आधारित था। वेबिनार में 70 से आधिक छात्राओं ने भाग लिया।

नेताजी सुभाष जागृति मंच ने विश्व कवि रविंद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनाई
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को नेताजी सुभाष जागृति मंच के सौजन्य से विश्व कवि रविंद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मंच के केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती के निजी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं अन्य सक्रिय सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण सह पुष्प देकर प्रणाम किया गया। माल्यार्पण के उपरांत रविंद्र संगीत की कार्यक्रम स्थानीय हंसध्वनि कलाकारों के द्वारा रवींद्रनाथ के द्वारा रचित गीत प्रस्तुत किया। विश्वनाथ मुखर्जी उर्फ बबलू दा एवं तपन चक्रवर्ती ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके अलावा शिप्रा, प्राची, आयुष, शाश्वत, हंसराज सिंह, पार्थो सेन व वरिष्ठ तबला वादक सुब्रतो चटर्जी ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, राजेंद्र तुरी, सुनील गुप्ता, दीपू झा, कुमकुम बर्मन, रामदासी घोष एवं रुद्र चक्रवर्ती आदि लोगों महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store