• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सोहराय संताल समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार :- हफीजुल

January 6, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

सोहराय संताल समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार :- हफीजुल

by admin
January 6, 2025
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • आदिवासी कल्याण छात्रावास संघ ने सोहराय मिलन समारोह का किया आयोजन
  • कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री
    मधुपुर/संवाददाता। आदिवासी कल्याण छात्रावास संघ के तत्वावधान में रविवार को मधुपुर महाविद्यालय परिसर में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
    समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री हफीजुल हसन, मधुपुर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्ज़न मौजूद थे। मौके मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि हमारी अबुआ सरकार हर वर्ग के लिए कई तरह के जन कल्याणकारी योजनाए चला रही है। इसमें शिक्षा के क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा योजना गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रोजगार में सृजन के उद्देश्य से पढ़ाई-लिखाई के लिए ऋण मुहैया कराया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन परंपरा आज विलुप्त हो रही है। उसे बचाने के लिए इस तरह का कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि भारत ऐसी भूमि है, जहां सभी जाति के लोग निवास करते हैं।कहा कि आदिवासियों ने जल, जंगल व जमीन को संजोये रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं। वही सोहराय संताल समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। इसकी तुलना समाज इतिहास के अनुसार धरती के सबसे बड़े जानवर हाथी से की गई है। यह पूजा गोड़ टांडी से शुरू होकर गौ-आरती पूजा आदि निर्धारित है। लोगों को इस महान पर्व को आपस में मिल-जुलकर एवं भाईचारे के साथ मनाने की बातें कही। कहा कि इस प्रकार के सोहराय मिलन समारोह का आयोजन होने से सभी को एकजुट होने का मौका मिलता है।मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने आदिवासी समुदाय के लोगों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ आपलोग जागरूक होकर उठाना चाहिए। प्रो होरेन हांसदा ने कहा कि सोहराय पर्व खेती की खुशहाली में मनाते हैं। सोहराय पर्व आदिवासी संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है।
    इस पर्व में विशेष कर अपने बहनों के साथ सगे संबंधियों को उनके घर जाकर आमंत्रित किया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पूरे गांव के लोग सामूहिकता के साथ गीत, नृत्य करते हैं। वही इसके आलवे समारोह में गीत व संगीत, सोहराय लोक नृत्य की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवशंकर मरांडी, वकील सोरेन, जोसेफ टुडू, पवन सोरेन, मुकेश मरांडी, दीपक किस्कू, गणेश टुडू, वासुदेव सोरेन, रवि सोरेन, मुकेश, डेविड, सुनील, सामन्तो टुडू, सहदेव टुडू, छोटू बेसरा, जॉन टुडू, आशीष, निर्मल, रमेश, राजेन्द्र बेसरा, संथाल जुनीद गाँवता अध्यक्ष डी आर सोरेन, वासुदेव बेसरा, शिवलाल मुर्मू, मारगोमुंडा प्रखंड़ उपप्रमुख विनोद हेंब्रम, सोहन मुर्मू आदि की सराहनीय भूमिका रही।

गायत्री परिवार ने ज्योति कलश रथ आगमन को लेकर की तैयारी बैठक

  • 27 अप्रैल से 26 मई तक रथ का होगा आगमन
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के गांधी चौक स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर में रविवार को गायत्री परिवार का जिला समन्वयक बरूण कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
    वैदिक स्वस्तिवाचन, गुरु गायत्री मंत्र से गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से संपूर्ण भारत के चारों दिशाओं में निकली ज्योति कलश रथों में से एक ज्योति कलश रथ देवघर जिला पहुंच रही है। ज्योति कलश रथ 27 अप्रैल से 26 मई 2025 एक मासीय सनातनी संस्कृति, संस्कार, सभ्यता और सतकर्म का जनजागरण किया जाएगा। साथ मे देवतात्मा तुल्य भाई बहनें होंगे जो नवयुग निर्माण हेतु अखंड ज्योति एवं परम वंदनीया माता जी के दिव्य अवतरण शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारी पर जानकारी देंगे। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक, युगद्रष्टा वेदमुर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के साधनात्मक पुरूषार्थ के उस अखंड ज्योति को प्रचंड ज्ञान ज्योति बनाने और आध्यात्मिक महाशक्ति को पूरे विश्व में पहुंचाने की जिम्मेदारी गायत्री परिवार का है। यह युग परिवर्तन का संधि काल है। विचार विमर्श के उपरांत गायत्री तीर्थ गायत्री तीर्थ से आनेवाला ज्योति कलश रथ का मधुपुर, मारगोमुंडा, करौं प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण तथा प्रचार-प्रसार के परिभ्रमण तथा रात्रि विश्राम का रूट चार्ट, राह विवरण तैयार किया गया। उपस्थित प्राणवान गायत्री परिवार सदस्यों ने सृजनशील अग्रदूत बनकर राष्ट्रव्यापी आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
    मौके पर मंदिर व्यवस्थापक रामानुज कुमार, जयराम सिंह, शंकर चंडावत, हरीश शर्मा, अजीत कुमार राय, ममता जमुआर, दुर्गावती देवी, पूजा देवी, कामदेव भैया आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

सिद्धो कान्हू रक्षा मंच के बैनर तले मनाया गया सोहराय मिलन समारोह

  • दुमका सांसद और सारठ विधायक ने की शिरकत
    पालोजोरी/संवाददाता। सिद्धो कान्हू रक्षा मंच के बैनर तले रविवार को पालोजोरी स्टेडियम में सोहराय मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दुमका लोकसभा के सांसद नलिन सोरेन, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचते ही आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से सांसद और विधायक का स्वागत किया। सांसद और विधायक ने इस अवसर पर सोहराय की बधाई दी और कहा कि सोहराय प्रकृति से जुड़ा त्यौहार है, जो एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है। कई दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में एक एक दिन का अपना अलग महत्व है। विधायक ने कहा कि अगले वर्ष इसे और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर संथाल परगना के अलग अलग क्षेत्र से आए कलाकारों ने सोहराय पर अपनी गीत संगीत की प्रस्तुति दी। मौके पर मनोज मुर्मू, जिप सदस्य दीपक मुर्मू, पूर्व प्रमुख सीताराम टुडू, राजू हेंब्रम, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु आदि मौजूद थे।

पत्रकारों ने सांसद और विधायक को सौंपा ज्ञापन

  • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की रखी मांग
    पालोजोरी/संवाददाता। अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दौरान पत्रकारों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है और आए दिन उनके समक्ष चुनौतियां बढ़ रही हैं। पत्रकारों ने अपनी समस्याओं को लेकर रविवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन और सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून को अविलंब लागू करवाने की मांग रखी। छत्तीसगढ़ में हालिया एक पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या के मामले को भी रखा गया। सांसद और विधायक ने अपनी तरफ से मामले को गंभीरता से लेने की बात कही और आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

दुमका सांसद और सारठ विधायक पहुंचे पालोजोरी मुखिया आवास

  • चाय के साथ हुई चर्चा
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी में कई कार्यक्रम में रविवार को शिरकत करने पहुंचे दुमका सांसद नलिन सोरेन और सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु के आवास पहुंचे। मुखिया ने सांसद और विधायक का तहेदिल से स्वागत किया और नववर्ष की बधाई दी। ग्राम पंचायत पालोजोरी के सर्वांगीण विकास के लिए मुखिया ने दोनों का सहयोग मांगा। सांसद और विधायक ने मुखिया को हरसंभव सहयोग कर करने की बात कही। मौके पर रंजीत साधु, अब्दुल रहीम, आफरीदी, सुंदर यादव, अमन त्रिवेदी, भवेश दास, उपेंद्र भगत आदि मौजूद थे।

रेल पुलिस ने प्लेटफार्म से अज्ञात वृद्ध का शव किया बरामद
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर चार पर एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल थाना के अधिकारी स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रेल पुलिस ने बताया की पुराने पैदल उपरी पुल के पास चार नंबर प्लेटफार्म पर उसका शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। वह स्टेशन परिसर में मांग कर जीवन यापन करता था। वह एक पैर से दिव्यांग था। मौत के कारण का पता नही चल पाया है। पुलिस ने वृद्ध की बीमारी व ठंड से मौत होने कि संभावना जतायी है। उसके पैंट के पॉकेट से पांच सौ रुपया बरामद हुआ है। रेल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। रेल थाना में यूडी मामला दर्ज कर लिया गया। रेल पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

पुलिस की वर्दी पहन लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़ाये

  • आरपीएफ अपराध नियंत्रण व सीआईबी टीम को मिली सफलता
  • घटना को अंजाम देकर दोनों विद्यासागर में बाघ एक्सप्रेस मे सवार हुए थे
    मधुपुर/संवाददाता। आरपीएफ अपराध नियंत्रण की टीम और सीआईबी की संयुक्त टीम ने पुलिस की वर्दी पहनकर साइबर ठग के घर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर बड़ी सफलता पायी है। टीम ने हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस से दो अपराधी को धर-दबोचा है। अपराधियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जीआरपी थाना मधुपुर लाया गया। पकडे़ गए अपराधी की पहचान मो. महताब और मो. याकूब रेलपार आसनसोल का रहने वाला है।
    क्या है मामला : आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ मे जानकारी मिली की घटना को अंजाम देकर बोलेरो से अपराधियों ने अपने दोस्त साथियों को विद्यासागर स्टेशन छोड़ा था। यहां से दोनों सामान्य दर्जे का टिकट लेकर काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में सवार हो गए थे। ट्रेन में आरपीएफ की सीआइबी और अपराध नियंत्रण की टीम यात्री सुरक्षा में लगी हुई थी। अपराध नियंत्रण टीम की नजर उन दोनों युवकों पर जब पड़ी। टीम ने दोनों युवकों के पास जाकर पूछताछ शुरू कर दिया। दोनों ने सामान्य टिकट रेल यात्रा टिकट दिखाए। एसी में चढ़ने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों युवकों पर संदेह हुआ। दोनों की तलाशी ली गई। उनके पास से पांच मोबाइल बरामद हुआ है। जिसमे तीन एंड्राइड व दो टेब मोबाइल शामिल है। मोबाइल को लॉक खोलने को कहा गया जिसमें दो मोबाइल का लॉक नहीं खोल पाए। इसके बाद आरपीएफ की टीम को संदेश यकीन में बदल गया। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने गुमराह करने की बहुत कोशिश की लेकिन आरपीएफ की टीम उनके बातों पर नहीं यकीन किया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद दोनों ने बताया कि वह लोग आसनसोल रेल पार मोहल्ला का रहने वाले हैं। दोनों मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के स्थानीय गिरोह उन लोगों को आपराधिक वारदात का अंजाम देने के लिए बुलाया गया। उनलोगो का मकसद साइबर ठग के घर घुसकर लूटपाट करना है। वह लोग करमाटांड़ और मारगोमुंडा थाना इलाके में रात में घटना को अंजाम दिया है। उनके साथी बोलेरो से विद्यासागर स्टेशन छोड़कर चले गए। गिरोह में करीब एक दर्जन लोग हैं। मधुपुर जीआरपी ने पूछताछ के बाद इस घटना की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व मधुपुर थाना को दी। सूचना पर मधुपुर थाना के पुलिस अधिकारी और बल जीआरपी पहुंचे। मधुपुर थाना की पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट की कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
    पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है।
    पूछताछ पुलिस को कई अहम जानकारी मिलने की संभावना है। आरपीएफ ने बताया कि पकड़े गए मो. महताब आलम और मो. महबूब याकूब रेल पार आसनसोल का रहने वाला है। मोहम्मद याकूब अपने आप को आसनसोल पुलिस स्टेशन का प्राइवेट चालक बताता है। इसके पास से बरामद मोबाइल और दोनों को मधुपुर पुलिस लेकर गई है।
    टीम मे ये लोग थे शामिल : आरपीएफ के अपराध नियंत्रण की टीम में शामिल एसआई रंजीत कुमार पांडे, कांस्टेबल टी अंसारी, आरके सिंह, एसपी वर्मा, डी तिवारी टीम में शामिल थे।

खून खदान के कोल डंप में कार्यरत कैजुअल मजदूरों ने रोजगार की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित खून खदान के कोल डंप में कार्यरत कैजुअल मजदूरों ने प्रतिदिन काम नहीं मिलने से कोलियरी प्रबंधन के प्रति नाराजगी प्रकट की। इस दौरान प्रतिदिन रोजगार देने की मांग को लेकर मजदूरों ने कोलियरी प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। बता दें कि दूर दराज गांव से रोजगार के लिए चितरा कोलियरी पहुंचने वाले कैजुअल मजदूरों को रोडसेल में लोडिंग का काम नहीं मिलने से निराश होकर वापस लौट जाते हैं। जिससे कैजुअल मजदूरों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में खून कोल डंप में कार्यरत अड़खा लीडर निताय महतो, बलराम महतो, मुकेश महतो, मुन्ना महतो, मनोरंजन महतो, अशोक महतो सहित अन्य ने कहा कि कैजुअल मजदूरों को प्रतिदिन काम नहीं मिलने से वापस लौट जाते हैं। कहा कि कोयला लोडिंग के लिए देर से कोल डंप ट्रक पहुंचते हैं। इतना ही नहीं प्रत्येक दिन प्रयाप्त संख्या में ट्रकों का स्लिप नहीं कटने से कैजुअल मजदूरों को काम नहीं मिल पाता है। जिससे सैंकड़ों मजदूर काम के अभाव में वापस लौट जाते हैं। साथ ही उन्होंने मांग किया है कि खून खदान में कोयले का भंडार है। यहां प्रतिदिन 60-70 ट्रैकों का स्लिप काटा जाना चाहिए। जिससे सभी मजदूरों का काम मिल सके। साथ ही कहा कि अगर मजदूरों को रोजगार नहीं मिला तो हम सभी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर बाबूधन मुर्मू, रविंद्र मुर्मु, नरेश कोल, बाबूधन हासदा, महावीर दास, राजू राजवंशी, हीरा दास, बालेश्वर दास, भोलू दास, ओ बी लाल सोरेन, जोहान मरांडी सहित दर्जनों मजदूर मौजूद थे।

रास महोत्सव, रुक्मिणी विवाह व कंस वध प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रोता

  • भागवत कथा के छठे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के पंच मंदिर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय चल रहे भागवत कथा के छठे दिन रविवार को भगवान श्री कृष्ण के रास महोत्सव, रुक्मिणी हरण, विवाह इसके उपरांत कंस वध की कथा सुन श्रोता भाव-विभोर हो गये। वाचक विजय कुमार पांडे ने आकर्षक रूप से कथा का वर्णन किया। कथा में संगीत में भजनों ने श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। विवाह के अवसर पर विवाह गीत सुनकर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।
    कथावाचक श्री पांडे ने श्री कृष्ण के उन रूपों को भी श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर बड़े-बड़े ऋषि महर्षि भी आश्चर्य करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने कब अपने आप को 16 कलाओं में ढाल लिया कभी तो वह गोपियों के साथ रासलीला करते देखे गए तो कभी सीधे परम ब्रह्म परमेश्वर के रूप में दिखाई पड़ने लगते हैं। कथावाचक ने गीता के श्लोक का भी बड़े ही सरल और सुंदर वर्णन कर यह बताया कि गीता और श्री कृष्ण के उपदेश हमारे दैनिक जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण है।
Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store