• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

September 3, 2026

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026

चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

September 4, 2026

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

September 4, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

September 4, 2026

मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

September 3, 2026

श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

September 3, 2026

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

September 2, 2026

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पालोजोरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

September 2, 2026

जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान : उपायुक्त

September 2, 2026

मतदाता सूची में पिता का नाम बदलने का आरोप

September 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 7, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

    चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

    जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

    सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

    प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

    श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

by admin
September 3, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गंगा विश्वशांति सद्भावना धाम (प्रेम मंदिर), मां जगदंबा कॉलोनी वार्ड संख्या 35 गढ़ीदुलमपुर देवसंघ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोपहर तीन बजे से संध्या छह बजे तक आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री के भावपूर्ण वाचन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रोता भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में मंत्रमुग्ध होकर आनंद के सागर में गोता लगाते नजर आए। सात दिवसीय यह श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव एक से सात सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से संध्या छह बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कथा में गंगा विश्वशांति सद्भावना धाम के संस्थापक सह राष्ट्रीय संत परम सद्गुरु डॉ. दुर्गेशाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।
गणेश वंदना से शुरू हुआ दूसरे दिन का कथा वाचन
दूसरे दिन की कथा का शुभारंभ आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने विधिवत गणेश वंदना के साथ किया। मंगलाचरण और भगवान गणेश की आराधना के बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भक्ति, धर्म, सदाचार और मानव जीवन के आध्यात्मिक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा वाचन के दौरान आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने देवघर की पावन भूमि के आध्यात्मिक और धार्मिक महात्म्य का विशेष रूप से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पुराणों में देवघर की भूमि की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है। रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर देवाधिदेव महादेव बाबा बैद्यनाथ के रूप में देवघर की पावन भूमि में प्रकट हुए। उन्होंने कहा कि पुराणों में देवघर की इस भूमि को चिताभूमि के रूप में वर्णित किया गया है और इसकी महत्ता अत्यंत अधिक मानी गई है।
लीला पुरुषोत्तम ठाकुर जी ने बैजू ग्वाला बनकर स्थापित किया मनोकामना शिवलिंग
आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने कथा प्रसंग को देवघर की धार्मिक परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि ठाकुर जी लीला पुरुषोत्तम हैं। उन्होंने बैजू ग्वाला के रूप में आकर मनोकामना पूर्ति शिवलिंग को बैद्यनाथ धाम में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि देवघर की धरती का संबंध भगवान की लीलाओं से जुड़ा हुआ है और यह भूमि श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है। उन्होंने ठाढ़ीदुलमपुर स्थित प्रेम मंदिर की पावन भूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पावन भूमि पर ठाकुर जी गौचारण किया करते थे।
उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं से जुड़ी भूमि पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपने आप में विशेष महत्व रखता है। आचार्य ने कहा कि भागवत कथा केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन को संस्कारित और सार्थक बनाने का मार्ग है। भागवत कथा मानव कल्याण का बहुत बड़ा कारक है। कथा के श्रवण से मनुष्य को धर्म, कर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के संदेश को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए उसे अपने जीवन में उतारने का आहन किया।
डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज के सान्निध्य से आयोजन को मिल रहा आध्यात्मिक आयाम
महोत्सव में डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज का सान्निध्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, उनके मार्गदर्शन में आयोजित भागवत कथा का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कथा के दौरान आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री के भावपूर्ण प्रवचन और भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा स्थल पर मौजूद श्रोता पूरी तन्मयता के साथ कथा सुनते रहे। कई श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान का स्मरण करते नजर आए। भजनों के दौरान वातावरण और भी आध्यात्मिक हो गया।
उत्तराखंड से पहुंचे कलाकारों ने भजन से बांधा समां
डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज के साथ गंगोत्री, उत्तरकाशी, उत्तराखंड से पहुंचे कृष्णा मिश्रा, अनिल नोडियाल, पंकज भट्ट और विनोद होलकर ने भजन एवं पूजा में संगत देकर कार्यक्रम को और भक्तिमय बना दिया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में डूबे रहे। आयोजन समिति के अनुसार सातों दिन कथा का आयोजन निर्धारित समय पर जारी रहेगा। समिति ने देवघर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रेम मंदिर पहुंचकर डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज के सान्निध्य और आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की है।
आयोजन की सफलता में जुटी समिति
महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, उपाध्यक्ष अजीत कुमार राय, संयोजक कृष्ण कन्हैया राय, कोषाध्यक्ष रंजीत झा एवं सचिव अमरेश कुमार सिंह, धनबाद से पहुंचे योगेन्द्र प्रसाद सिन्हा सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर रूपेश कुमार, गौरव कुमार, ब्रजेश राय, कुणाल राय, मनीष कुमार, अजीत नारायण पांडेय, दीपक पंडित, दिलीप कुमार, पिंटू तिवारी, सुधांशु राय, अजित सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि सात सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से संध्या छह बजे तक कथा होगी। श्रद्धालुओं से सातों दिन कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की गई है।

ईसीएल चित्रा के सहयोग से
-टीबी प्रभावितों को मिली पोषण पोटली
पालोजोरी/संवाददाता। ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड चित्रा के सहयोग से बुधवार को तीसरी बार बालाजी प्रखंड के टीवी बीमारी से प्रभावित 70 लोगों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नित्यानंद चौधरी सहित अन्य कई लोगों के हाथों पोषण पोटली का वितरण किया गया। मौके पर प्रभारी डीपीसी छत्तीस्वर दास, नीरज कुमार राव, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, आशुतोष कुमार, गिरीश कुमार यादव, प्रगति कुमारी, पवन सिंहा रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

ट्रेडिंग पाठशाला का हुआ शुभारंभ
देवघर/वरीय संवाददाता। टावर चौक स्थित एक होटल के सभागार में ट्रेडिंग पाठशाला का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक श्री पासवान ने कहा कि यह ट्रेडिंग पाठशाला युवाओ को शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करने के तरह तरह के तरीका को सिखलाए ताकि युवा पीढ़ी शेयर मार्किट में अपनी नयी पहचान बना कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। तेरे ट्रेडिंग मार्किट के मास्टर ट्रेनर प्रशांत कुमार सिन्हा ने बताया कि उनका सेंटर देवघर में पिछले दस साल से चल रहा है लेकिन अब एक अलग सेंटर मिला जिससे युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।और यहां के युवा काफी आगे बढ़ सकते है। आने वाले दिनों में यहां के युवा को काफी लाभ मिलेगा। मौके शशि सिंह, मुकेश यादव, नित्यानंद केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आरक्षण बिल को वापस ले केंद्र सरकार: विधायक सुरेश
देवघर/वरीय संवाददाता।राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने कहा केंद्र सरकार एम एम डी आर एक्ट पारित कर झारखंड के सभी महत्वाकांक्षी योजना को समाप्त करनी चाहती है। झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है इसका विकास इन्हीं खनिज संपदा से होता है ,लेकिन केंद्र सरकार एम एम डी आर एक्ट लाकर झारखंडियों को कंगाल करने की योजना बनाई है। इसके खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। राजद संघर्ष की पार्टी रही जो जल ,जंगल ,जमींन की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने ने मीडिया को सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजद सामाजिक समरसता की पार्टी रही है। जिसके नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव है। ऐसे जन हितकारी कानून को कभी झारखंड में लगे नहीं होने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एस सी, एस टी के आरक्षण को खत्म करना चाहती जिसे राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके के खिलाफ़ लालू प्रसाद यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है जो कभी भी उग्र रूप ले सकती है। मौके पर मुकेश यादव, डमरू यादव, नित्यानंद केशरी,महेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समाजसेवी की मनायी गयी पुण्यतिथि
मघुपुर/संवाददाता।अनुमंडल के प्रखंड करौ मे देवघर जिला नागरिक मंच की ओर से बुधवार को समाजसेवी स्वर्गीय कुमार विनोद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभी ने उनकी जीवनी व उनके संघर्ष की कहानी को विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज स्वर्गीय कुमार विनोद हम सभी के बीच नहीं हैं’लेकिन वे सदैव सभी के दिलों में रहेंगे। वे भ्रष्टाचार विरोधी मंच के संस्थापक तथा निडर, शोषितों, वंचितों, पीड़ितों आदिवासियों के महान क्रांतिकारी थे। मनरेगा, जमीन घोटाला समेत अन्य मामले में भ्रष्ट अधिकारियों और मंत्रियों को सजा दिलवाया। नागरिक मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर संतोष सिंह,राजीव सोरेन,वकील सोरेन,राहुल राणा, संजय रवानी, कृष्णा भंडारी, सुमन दास, कुंदन, हरीशन मुर्मु, रंजीत यादव, सरोज यादव, राजेंद्र हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

824 अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई के साथ एसआईआर के पहले चरण का समापन
सारवां/संवाददाता। विशेष मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर 2026-27 के तहत अनमैप्ड मतदाताओं के लिए प्रखंड सभागार में शिविर लगाकर 25 अगस्त से चलाए जा रहे कार्यक्रम बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में सुनवाई के साथ पहला चरण का समापन हुवा इसकी जानकारी देते बीडीओ रजनीश कुमार ने बताया की दिनांक 25 अगस्त से पहले चरण की सुनवाई आरंभ किया गया जिसका आज समापन हुवा इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 165 से 254 के 824अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई की गई उन्होंने अपील करते हुए वैसे मतदाताओं से कहा है जिनका एसआई आर ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन में विसंगति है कहा जिनका अनमेपड है और किसी कारण से सुधार नहीं हुआ है चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित 11 दास्तांवेज में से कोई दो दास्तांवेज लाएं सुधार किया जाएगा। मौके पर सीओ राजेश कुमार साहा, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय सुपरवाइजर आशुतोष दुबे, सुनील कुमार झा, सुशील मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे।

अधिवक्ता जगदानंद झा के आकस्मिक निधन से पूरे सारठ गांव में शोक की लहर
सारठ/संवाददाता। सारठ गांव के निवासी एवं मधुपुर कोर्ट के जाने माने अधिवक्ता 55 वर्षीय जगतानन्द झा उर्फ जग्गु झा का निधन पूर्वाह्न करीब 8:30 बजे हृदयगति रूक जाने के कारण अचानक हो जाने से पूरे परिवार में मातम छा गया। वे नित्य दिन अपने दैनिक दिनचर्चा के अनुसार पूर्वाहन् 8 बजे से मधुपुर कोर्ट जाने की तैयारी में जुटे रहने के दोरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और सारठ सीएचसी ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई।वे बहुत ही सरल स्वभाव और मृदु भाषी के धनी व्यक्ति थे। समाज में उनकी अलग ही पहचान थी। उनके बड़े भाई दुमका कोर्ट में अधिवक्ता है, मंझले भाई रेलवे विभाग में कार्यरत थे और उनके पुत्र डीभीसी विभाग में ऑफिसर के पद पर पदस्थापित है।वहीं इस घटना की खबर चारों ओर आग की तरह फैलने से उनके अन्तिम दर्शन को ले स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का तॉता लगा रहा तथा उन्हें नमन कर सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनका दाह संस्कार अजय नदी के घाट पर नम ऑखों से किया गया।

पूर्व मंत्री की पहल पर तीन गांवों में बदले जाएंगे जले ट्रांसफॉर्मर
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लफरीतार, देवपहरी, झिकटी हरिजन टोला में ट्रांसफार्मर जल जाने से बारिश के दिनों में अंधेरा पसरा हुवा था। जिससे ग्रामीणों को सांप बिच्छूवों का डर सताता था। इसे लेकर उक्त गंवों के ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को समस्या से अवगत कराते हुए गांव के जले ट्रांसफर्मर को बदलवाने की गुहार लगाई पूर्व कृषि मंत्री ने लोगों की बात पर संज्ञान लेते हुए विभाग के पदाधिकारी से वार्ता कर लपरीतांड में 100 केवीए देवपहरी 63 केवीए, झिकटी हरिजन टोला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए जाने से ग्रामीणों में खुशी लोगों ने पूर्व कृषि मंत्री का आभार जताया इस अवसर पर रोहित यादव, जगन किस्कू, उमेश किस्कू, रंजीत कोल, मुन्ना राय, जयदेव महतो, ननकु मांझी, मोहन तुरी, जनार्दन किस्कू, संतोष मांझी सहित अन्य गंवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।

जामताड़ा रेलवे साइडिंग में कर्मचारी कल्याण की पहल, लगाये गये दो आरओ वाटर प्यूरिफायर
चितरा/संवाददाता।
एसपी माइंस क्षेत्र के महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार के नेतृत्व एवं महाप्रबंधक (खनन) उमेश प्रसाद चौधरी के मार्गदर्शन में जामताड़ा रेलवे साइडिंग में कर्मचारी कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए दो आरओ वाटर प्यूरिफायर स्थापित किए गए तथा प्राथमिक उपचार किट भी उपलब्ध कराई गई। प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को बेहतर बनाना है। इस कार्य में क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) आशीष कुमार मिश्रा, सहायक प्रबंधक राहुल चौधरी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) प्रत्युष यादव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसे सुरक्षित, स्वस्थ एवं कर्मचारी-अनुकूल कार्यस्थल निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। मौके पर कई कर्मचारीगण मौजूद थे।

भारी वारिश से कच्चा मकान ढहा, दो बकरी दबी, बाकि मवेशी को ग्रामीणों ने बचाया
सारठ/संवाददाता। लगातार वारिश से आराजोरी पंचायत के रोहनियाचक गांव निवासी कामदेव महतो का कच्चा मकान गिर गया।मकान गिर जाने से मकान मालिक द्वारा हो-हल्ला करने पर ग्रामीण पहुॅचे और बचाव करने पर कुछ मवेशी बच गये लेकिन दो बकरी का दब कर मर जाने की बात सामने आयी है।वहीं इस घटना की सूचना पंचायत मुखिया को देने पर मुखिया प्रतिनिधि संजय वर्मा कामदेव महतो पीड़ित के घर पहुॅच कर धटने की जानकारी ली और लिखित आवेदन मांगा तथा कहा कि प्रखंड/अंचल से विधि सम्मत मेरी ओर से मुआवजा दिलाने का प्रयास किये जाने का भी आश्वासन दिया।

एमएमडीआर बिल को लेकर झामुमो की बैठक
जसीडीह/संवाददाता। एमएमडीआर बिल के विरोध में बुधवार को झामुमो देवघर प्रखंड कमिटी की बैठक हनुमान नगर के समीप यात्री शेड परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता देवघर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष बिपिन यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा उपस्थित थे। देवघर प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सितंबर से गांव -गांव एवं टोला में जाकर लोगों के बीच बताया जाएगा कि केन्द्र द्वारा पारित काला कानून एमएमडीआर बिल किस प्रकार से यहां के राज्य वासियों के लिए आत्म घाती है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मईया सम्मान, वृद्धा पेंशन, सावित्रीबाई फुले बालिका योजना, अबुआ आवास प्रभावित होंगे। आज़ की बैठक में संतोष कुमार सिंह, मकसूद आलम, नारायण मंडल, दीपक कुमार दास, संजय हांसदा, किसन हेंब्रम, बुधन टुडु, मो शरीफ़, बिरेंद्र सिंह, अकबर अंसारी, फिरोज अंसारी, परमेश्वर यादव, योगेन्द्र दास, त्रिलोचन यादव आदि उपस्थित थे।

उज्जैन के महापौर का बाबा बैद्यनाथ की नगरी में स्वागत
देवघर/नगर संवाददाता।
बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर पहुंचे उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का बुधवार को देवघर नगर निगम कार्यालय में आत्मीय स्वागत किया गया। सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के लिए देवघर पहुंचे महापौर ने नगर निगम कार्यालय में देवघर के मेयर रवि कुमार राउत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मेयर रवि कुमार राउत ने शॉल ओढ़ाकर एवं बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर भेंट कर उज्जैन के महापौर का स्वागत किया। दोनों महापौरों के बीच देवघर और उज्जैन के धार्मिक एवं नगरीय महत्व के साथ-साथ दोनों शहरों के बीच आपसी सौहार्द और सहयोग को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने देवघर के मेयर रवि कुमार राउत को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने का आत्मीय आमंत्रण दिया।
मेयर रवि कुमार राउत ने इस आमंत्रण को बाबा महाकाल का आशीर्वाद मानते हुए सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर मेयर रवि कुमार राउत ने कहा कि देवघर और उज्जैन दोनों ही देश के प्रमुख धार्मिक केंद्र हैं और भगवान शिव के दो पवित्र ज्योतिर्लिंगों के कारण इन दोनों नगरों का विशेष आध्यात्मिक महत्व है।
दोनों शहरों के जनप्रतिनिधियों के बीच इस प्रकार की आत्मीय मुलाकात धार्मिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द को और मजबूत करती है। वहीं उज्जैन के महापौर ने देवघर में हुए स्वागत के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आकर दर्शन करना उनके लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव है। दोनों महापौरों की यह मुलाकात देवघर और उज्जैन के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नगरीय सौहार्द के सुंदर संगम के रूप में रही। मौके पर पार्षद मृत्युंजय कुमार राउत सहित नगर निगम के अन्य लोग उपस्थित थे।

कई दिनों से झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त
मार्गोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों से जमकर झमाझम बारिश हो रही। बारिश होने से लोगों को घरों से निकलना दुभर हो गया है। वहीं झमाझम बारिश होने से दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई गांव में आने जाने वाली कच्ची सड़क गली चारों तरफ कीचड़मय सा हो गया है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो गई है। वहीं पशुओं को घास चरने में भी परेशानी बढ गई है। और पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए चारा जुगाड़ करना दुर्लभ हो गया है। साथ ही आवश्यक कार्य के लिए आने जाने वाले लोगों सहित प्रखण्ड अंचल कर्मियों को लगातार बारिश होने से घंटों रुक रुक कर काफी परेशानियों के साथ अपने ऑफिस या गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। तेज झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

पुलिस ने बरामद कर पर्यटक का खोया मोबाइल लौटाया
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोपड़ा मोड़ के आसपास गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के चकरूबजा बालापुर करहाना निवासी अनुज कुमार पटेल, पिता गुलाब सिंह पटेल का मोबाइल चोपड़ा मोड़ के समीप कहीं गुम हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल अनुज कुमार पटेल को सौंप दिया गया।

पारिवारिक विवाद में महिला-पुरुष ने किया विषपान, हालत गंभीर
देवघर/संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषपान करने से एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर हो गई। गंभीर स्थिति में दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। विषपान करने वालों में पथरौल थाना क्षेत्र निवासी राहुल शर्मा और जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर धनपहाड़ी निवासी माही देवी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों ने पारिवारिक झगड़े के बाद आवेश में आकर विषपान कर लिया। घटना के बाद परिजन दोनों को तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

सुकन्या योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिला से 11,500 रुपये की ठगी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक निवासी गोलू देवी के साथ सुकन्या योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 11,500 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व उसे सुकन्या योजना के तहत 6 हजार रुपये का लाभ मिला था। इसी का हवाला देकर अज्ञात व्यक्ति ने उसे दोबारा योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। बताया जाता है कि गोलू देवी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि सुकन्या योजना के तहत उसे 9 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ दिलाने की बात कहकर ठग ने महिला को अपने झांसे में लिया और उससे बैंक से संबंधित डिटेल प्राप्त कर ली। बैंक की जानकारी हासिल करने के बाद अज्ञात साइबर ठग ने गोलू देवी के खाते से कुल 11,500 रुपये की निकासी कर ली। रुपये की निकासी होने की जानकारी मिलने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद मामले की शिकायत की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात नंबर के आधार पर ठगी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मधुपुर में सर्पदंश से युवक की मौत
मधुपुर/संवाददाता। शहर के मीना बाजार मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय उज्जवल गोस्वामी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सर्पदंश के बाद उज्जवल को मधुपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया। जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के आश्रितों को समुचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग मोहल्ले वासियों ने किया है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store