• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

September 4, 2026

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

September 4, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

September 4, 2026

प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

September 3, 2026

मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

September 3, 2026

श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

September 3, 2026

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

September 2, 2026

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पालोजोरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

September 2, 2026

जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान : उपायुक्त

September 2, 2026

मतदाता सूची में पिता का नाम बदलने का आरोप

September 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 7, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

    चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

    जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

    सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

    प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

    श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

by admin
September 4, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ठाढ़ीदुलमपुर स्थित प्रेम मंदिर में देर रात मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, धनबाद-कतरास के भक्त सीए योगेंद्र प्रसाद सिन्हा ने भेंट किया चांदी का झूला
देवघर/नगर संवाददाता। चार सितंबर को शहर सहित पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मठ-मंदिरों एवं विभिन्न आयोजन स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में ठाढ़ीदुलमपुर स्थित गंगा विश्वशांति सद्भावना धाम (प्रेम मंदिर) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। प्रेम मंदिर में देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान कृष्ण कन्हैया को चांदी से निर्मित विशेष झूले पर झुलाया जाएगा। जन्मोत्सव के लिए चांदी के झूले को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने की परंपरा निभाई जाएगी।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए चांदी का झूला धनबाद के कतरास निवासी भक्त एवं सीए योगेंद्र प्रसाद सिन्हा ने श्रद्धापूर्वक भेंट किया है। उनके इस धार्मिक योगदान से प्रेम मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव का आकर्षण और बढ़ गया है। मंदिर प्रबंधन एवं आयोजन समिति की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया है। जन्माष्टमी को लेकर प्रेम मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

इस्कॉन मंदिर में भगवान का अधिवास कार्यक्रम संपन्न

  • जन्माष्टमी से पूर्व हुई विशेष पूजा, श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण
    देवघर/वरीय संवाददाता। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर डाबर ग्राम स्थित दामोदर ग्राम इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का अधिवास कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान का पवित्र शुद्धिकरण एवं आमंत्रण किया गया तथा भगवान से मंदिर में पधारने और प्रतिष्ठित होने की भावपूर्ण प्रार्थना की गई। मौके पर महाराज श्री गोपाल दास महाराज ने बताया कि सनातन संस्कृति में किसी भी महापूजा से एक रात पूर्व अधिवास करने का विधान है। अधिवास का अर्थ भगवान को निवास प्रदान करना होता है। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्य रूप से गंधाधिवास, अन्नाधिवास एवं फलाधिवास का सांकेतिक रूप से पालन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस्कॉन देवघर में विधिवत अधिवास पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद भगवान की महाआरती एवं भोग निवेदन किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन के प्रमुख श्रीनिवास गोपाल दास प्रभु ने उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद दिया और सभी को जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में कीर्तन, भजन सहित दर्जनों धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निगम में बैठक, कर्मियों को मिले आवश्यक निर्देश

  • मतदान केंद्र संख्या 205 से 254 तक के बीएलओ व पर्यवेक्षकों ने लिया हिस्सा
  • नौ सितंबर से शुरू होगा विसंगति संबंधी कार्य
    देवघर/नगर संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देवघर नगर निगम में गुरुवार को अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सभी पर्यवेक्षकों एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान केंद्र संख्या 205 से 254 तक के बूथ स्तरीय पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित कर्मियों को पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। अपर नगर आयुक्त ने सभी बूथ स्तरीय पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्य को सही एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद उनका समय पर ऑनलाइन माध्यम से अपलोड सुनिश्चित किया जाए। प्रपत्र एवं दस्तावेज अपलोड करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने का निर्देश दिया गया।
    बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची में विसंगति से संबंधित कार्य 9 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। इसे लेकर सभी पर्यवेक्षकों एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर नगर आयुक्त ने विसंगति से संबंधित प्रपत्रों को पहले संग्रहित कर संबंधित बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के बीच वितरित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित तिथि से कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।
    पर्यवेक्षकों को नियमित निगरानी का निर्देश : अपर नगर आयुक्त ने सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का आपसी समन्वय से समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य का निष्पादन सुनिश्चित करें। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में झारखंड के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा नेता विष्णुकांत झा ने पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वदेश सिंह एवं राष्ट्रीय मंत्री मृगांग वर्मन से मुलाकात किया। इस दौरान झारखंड संगठन से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
श्री झा ने दोनों नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान पुराने संगठनात्मक अनुभवों को भी साझा किया गया। बताया गया कि लंबे समय तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में कार्य करने का अवसर मिला है, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ। नेताओं के साथ हुई इस मुलाकात में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजा विद्यालय, राधा-कृष्ण की रूप सज्जा ने मोहा मन

  • उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर में नन्हे भैया-बहनों ने प्रस्तुत किए नाटक
    देवघर/नगर संवाददाता। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा देवघर में गुरुवार को भक्ति और प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। विद्यालय की कक्षा अरुण से पंचम तक के भैया-बहनों ने रूप सज्जा, नाटक मंचन, गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभा में मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता, मां सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद आचार्य गौरव कापरी ने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
    नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग : जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य धार्मिक पात्रों का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा नाटक मंचन, गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
    विज्ञान प्रदर्शनी में भी दिखी रचनात्मकता : कार्यक्रम के साथ विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को शिशु, बाल एवं किशोर तीन वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित मॉडल एवं प्रस्तुतियां प्रदर्शित कीं। प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका अभय प्रताप एवं सचिन कुमार ने निभाई।
    विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित : कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजीत कुमार, सह सचिव प्रतिभा वर्णवाल (जिला कार्यवाहिका), विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार, समाजसेविका दिव्या वर्णवाल, ऋचा वर्णवाल (नगर कार्यवाहिका), बिंदु वर्णवाल (सह जिला कार्यवाहिका), दंत चिकित्सक डॉ पूजा रॉय एवं स्वीटी कुमारी ने किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य देवकरण चौधरी, काशी कुमार सेन, चंदन कुमार वर्मा, विक्रम ठाकुर, राजीव कुमार, प्रभाकर राय, बसंत कुमार एवं दीपक कुमार यादव सहित सभी आचार्यों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आचार्याओं में खुशबू झा, सुष्मिता राज, अनीष चटर्जी, सोनी कुमारी, बिंदु कुमारी एवं सिंपी कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और वैज्ञानिक सोच के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया।

भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी आज, तैयारियां पूरी
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं, प्रखंड के विभिन्न गांवों में भगवान श्रीविष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मंदिरों एवं घरों को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म निशीथ काल में कारागार में हुआ था। इसी कारण जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालु दिनभर उपवास रखते हैं और रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म के बाद पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोलते हैं। श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रा.ब.ज.प्र. सिंह इंटर विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0 का शुभारंभ
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के बामनगामा स्थित राय बहादुर जगदीश प्रसाद सिंह इंटर विद्यालय में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंग्रेज कुमार मंडल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण के विस्तार तथा मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0 की शुरुआत की गई है। विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए वरीय शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भावनात्मक एवं सामाजिक संकल्प है। जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें जीवन देती है, उसी प्रकार वृक्ष मानव जीवन को प्राणवायु, फल, छाया, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। शिक्षक देवाशीष माजी ने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित सिंचाई और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने छात्रों से अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं दोस्तों को भी इस अभियान से जोड़ने और पौधरोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की। मौके पर वरीय शिक्षक आनंद कुमार प्रियदर्शी, अजय कुमार झा, महेश कुमार, अजीत कुमार दास, मिथुन कुमार मंडल, सत्य प्रकाश कात्यान, प्रदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार भगत, शंभु कुमार रवानी, नीतू, विजय कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

लगातार बारिश से दीवार ढही, मलबे में दबकर 75 वर्षीय वृद्ध की मौत
सारठ/संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण सारठ प्रखंड अंतर्गत फुलचुआं पंचायत के गजियाडीह गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्ध नंद किशोर राय की दीवार गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार नंद किशोर राय अपने पैतृक गांव गजियाडीह से करीब एक किलोमीटर दूर नया खरना गांव में किराना दुकान चलाते थे। घटना की रात खाना खाने के बाद वह सोने के लिए अपनी दुकान पर चले गए थे। बताया गया कि इसी दौरान लगातार बारिश के कारण दुकान की एक दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आपदा प्रबंधन एवं प्रशासन के माध्यम से नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

आरपीएफ ने मजदूरी कराने ले जाए जा रहे 20 नाबालिग बच्चों को बचाया

  • जसीडीह स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान कार्रवाई, चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपे गए सभी बच्चे
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने रूटीन चेकिंग के दौरान मजदूरी कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर ले जाए जा रहे 20 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। सभी बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया एवं मेडिकल जांच के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन, देवघर को सौंप दिया गया। आरपीएफ जसीडीह के इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि दो सितंबर को जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर रूटीन चेकिंग एवं विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने चाइल्ड हेल्पलाइन, देवघर के सहयोग से 20 नाबालिग बच्चों को बचाया। बताया गया कि बच्चों को जसीडीह से ट्रेन संख्या 12376 तांबरम एक्सप्रेस के माध्यम से मजदूरी कराने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों पर ले जाया जा रहा था। बचाए गए बच्चों की उम्र करीब 11 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। सभी बच्चे बिहार के जमुई, बांका, बेगूसराय, लखीसराय सहित देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बच्चों को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट, जसीडीह लाया गया, जहां चाइल्ड हेल्पलाइन देवघर के सहयोग से आवश्यक कानूनी एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सभी बच्चों की मेडिकल जांच कराई गई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के पश्चात सभी 20 नाबालिग बच्चों को आगे की देखभाल, काउंसलिंग एवं नियमानुसार पुनर्वास की कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन, देवघर को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। सभी बच्चों को सब इंस्पेक्टर रजनी कुमारी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया।

प्रशासनिक उदासीनता से शहर की रफ्तार पर लगा ब्रेक

  • हर दिन लग रहे जाम से आमजन परेशान, यातायात व्यवस्था सुधारने की उठी मांग
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर शहर इन दिनों गंभीर यातायात संकट से जूझ रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर व्यस्त बाजारों तक प्रतिदिन लगने वाला जाम आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़कों का सिकुड़ता दायरा, वाहनों की बढ़ती संख्या, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन में कमी ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गुरुवार दोपहर डालमिया कूप के समीप एनएच-114ए पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था का प्रभावी ढंग से अनुपालन नहीं हो रहा है। शहर के प्रमुख थाना रोड, गांधी चौक, हटिया रोड, भगत सिंह चौक, स्टेशन रोड, रामजस रोड, सरदार पटेल रोड और डालमिया कूप के आसपास अतिक्रमण के कारण यातायात की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। वाहन चालकों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ता है। स्थिति उस समय और विकराल हो जाती है, जब भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं। नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन नहीं होने के कारण दिन के समय भी मालवाहक वाहन मुख्य सड़कों पर नजर आते हैं। इससे कुछ मिनटों का सफर तय करने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। लगातार जाम की समस्या से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में भी वृद्धि हो रही है। स्थानीय बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन से शहर के बाहर बाइपास का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने, नो-एंट्री नियमों को कड़ाई से लागू करने तथा वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थलों का शीघ्र विकास करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में मधुपुर की यातायात व्यवस्था और अधिक गंभीर हो सकती है।

मधुपुर के चुंगलो गांव से दो वर्षीय बच्चा लापता, पिता ने थाना में दिया आवेदन
मधुपुर/संवाददाता। मघुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़िया पंचायत के चुंगलो गांव से एक दो वर्षीय मासूम बच्चा घर के पास से गुम हो गया है। बच्चे के पिता बिपिन मंडल ने मधुपुर थाना में बच्चे के गुम होने को लेकर लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि उनका दो वर्षीय पुत्र गोलू कुमार गुरुवार को लगभग तीन बजे दिन में घर के पास से कहीं गुम हो गया है। उन्होंने बताया कि हमने अपने स्तर से पूरे गांव में, रिश्तेदार, मित्रों और आसपास के स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। गोलू लाल रंग का गंजी और हाफ पैंट पहना है। परिजनों ने बच्चे को खोजने की गुहार लगाई है। मधुपुर पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store