• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

by admin
November 11, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता।
गुजरात के वापी में रहकर आजीविका कमाने वाले देवघर जिले के सारवां प्रखंड अंतर्गत दोंदिया पंचायत के टांडपर गांव निवासी प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी के आकस्मिक निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने घर-परिवार की आजीविका चलाने के लिए दूसरे प्रदेश में रह रहे तैय्यब के असमय निधन से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख है। निधन की सूचना मिलने के बाद झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के नेता बादल पत्रलेख दोंदिया पंचायत पहुंचे। उन्होंने दिवंगत तैय्यब अंसारी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने का ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और इस अपूरणीय क्षति पर दुख प्रकट किया। इस दौरान पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं।
परिवार को हरसंभव प्रशासनिक एवं व्यक्तिगत सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी अपने का असमय बिछड़ जाना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहें और उन्हें हरसंभव सहायता पहुंचाएं। तैय्यब अंसारी के निधन से दोंदिया पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। मौके पर दोंदिया पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित शरीफ अंसारी, कलीम अंसारी, सागीर अंसारी, मुबारक अंसारी, लालू यादव, जफर अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत तैय्यब अंसारी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शादी टूटने के बाद रुपये वापस नहीं करने के मामले में जांच करने देवघर पहुंची धनबाद पुलिस
देवघर/संवाददाता। शादी टूटने के बाद लेनदेन की राशि वापस नहीं करने के मामले की जांच के लिए धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना की पुलिस देवघर पहुंची। बैंक मोड़ थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर एसआई अखिलेश प्रसाद ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से कॉलेज मोड़ के समीप पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक और युवती की शादी तय हुई थी। शादी तय होने के दौरान दोनों पक्षों के बीच लेनदेन भी हुआ था। हालांकि, बाद में किसी कारणवश शादी टूट गई। शादी टूटने के बाद लड़की पक्ष की ओर से दी गई रकम वापस नहीं की गई। इसको लेकर लड़की पक्ष की ओर से धनबाद के बैंक मोड़ थाना में शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इसी सिलसिले में एसआई अखिलेश प्रसाद देवघर पहुंचे और नगर थाना पुलिस के सहयोग से कॉलेज मोड़ के समीप पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

इग्नू ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, 25 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
देवघर/संवाददाता
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा (टीईई) के लिए प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित सभी पात्र विद्यार्थी इग्नू समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होने वाली है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पर्याप्त पहले अपने समर्थ खाते में लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। प्रवेश पत्र में नामांकन संख्या, कार्यक्रम का नाम, परीक्षा केंद्र, पाठ्यक्रम कोड, परीक्षा की तिथि एवं सत्र सहित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल संबंधित क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए हॉल टिकट की मुद्रित प्रति और वैध इग्नू पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। विद्यार्थियों को हॉल टिकट में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा परीक्षा कार्यक्रम की जांच करने को कहा गया है।
इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
इग्नू समर्थ लॉगिन पोर्टल पर जाकर विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट और समर्थ पोर्टल नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है।

जसीडीह स्टेशन पर चमका नया ग्लो साइन बोड
जसीडीह/संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल ने जसीडीह जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को और अधिक आकर्षक बना दिया है। पुराने सर्कुलेटिंग एरिया के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक नया और रोशनी से जगमगाता ग्लो साइन बोर्ड स्थापित किया गया है, जिससे स्टेशन के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिला है। रंगीन रोशनी से सुसज्जित यह ग्लो साइन बोर्ड रात के समय विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहता है। इससे यात्रियों और आगंतुकों को अंधेरे में भी स्टेशन के मुख्य द्वार को आसानी से पहचानने में सहूलियत होगी। इस पहल से स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही यात्रियों को एक बेहतर और स्वागतपूर्ण वातावरण का अनुभव मिल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से जसीडीह जंक्शन एक बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आना-जाना होता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्टेशन की बेहतर दृश्यता और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। आसनसोल मंडल अपने प्रमुख स्टेशनों के स्वरूप को अधिक सुव्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

छठ पूजा पर घर लौट रहे ट्रेन यात्रियों के लिए पुख्ता इंतजाम
आसनसोल/संवाददाता।
अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री अपने गृह नगरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आसनसोल रेल मंडल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आसनसोल, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर विभिन्न विभागों के अग्रिम पंक्ति के रेलकर्मी आपसी समन्वय के साथ यात्रियों की सहायता कर रहे हैं तथा स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित कर रहे हैं। वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, जिनमें टिकट बुकिंग कर्मी एवं चल टिकट परीक्षक शामिल हैं, यात्रियों को टिकट संबंधी जानकारी एवं ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा यात्रियों को संबंधित प्लेटफॉर्म एवं डिब्बों तक पहुंचने तथा सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ने एवं उतरने में सहायता प्रदान की जा रही है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ के बीच महिला यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों एवं परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों को सुविधाजनक प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध कराने तथा प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से आसनसोल एवं जसीडीह स्टेशनों पर तंबू युक्त यात्री प्रतीक्षा स्थलों की व्यवस्था की गई है। यात्री अपनी ट्रेन के आगमन तक इन निर्धारित स्थलों पर प्रतीक्षा कर सकते हैं। स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान, प्लेटफॉर्म परिवर्तन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की नियमित घोषणा की जा रही है। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संबंधी घोषणाओं के बीच उपलब्ध अंतराल में पारंपरिक छठ गीतों का प्रसारण किया जा रहा है, जिससे स्टेशनों पर उत्सवी एवं आत्मीय वातावरण बन गया है।
टिकट खिड़कियों पर कतारों को कम करने तथा यात्रियों को सुविधाजनक टिकट प्राप्त करने के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वचालित टिकट वितरण मशीनों, मोबाइल के माध्यम से अनारक्षित टिकट प्राप्त करने की सुविधा एवं रेलवन एप के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को प्लेटफॉर्म, स्टेशन प्रवेश द्वार एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है तथा सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रतीक्षा स्थलों का उपयोग करें, कतारबद्ध रहें और यात्रा के दौरान अपनी तथा अन्य सहयात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

मार्च से वेतन नहीं, सेवानिवृत्ति के करीब पहुंचे कर्मचारी भी भुगतान के इंतजार में
देवघर/नगर संवाददाता।
झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न मदों में कार्यरत दर्जनों कर्मचारियों के लंबित वेतन और मानदेय भुगतान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने सिविल सर्जन, देवघर को पत्र लिखकर कर्मचारियों के बकाया वेतन एवं अन्य देय लाभों का अविलंब भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक भुगतान नहीं होने पर अपराह्न तीन बजे से सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संघ ने पत्र में बताया है कि एएनएम के पद पर कार्यरत भुवनेश्वरी कुमारी, अनीता कुमारी और किरण कुमारी का मार्च 2026 से वेतन लंबित है।
इनमें भुवनेश्वरी कुमारी सेवानिवृत्त हो चुकी हैं, जबकि अनीता कुमारी इसी माह सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इसके बावजूद उनके लंबित वेतन और अन्य देय लाभों का भुगतान नहीं किया गया है। संघ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए तत्काल भुगतान की मांग की है। इसी तरह बीपीएचयू के अंतर्गत सारठ, देवीपुर और सोनारायठाढ़ी में विभिन्न पदों पर नियुक्त दर्जनों कर्मचारियों को मार्च 2026 से पारिश्रमिक नहीं मिला है। एनएचएम के शेष कर्मचारियों का लंबित मानदेय भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, बॉन्ड सेवा के तहत कार्यरत कर्मचारियों का जुलाई माह से संविदा भत्ता बकाया है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि संघ की ओर से लगातार मांग उठाने के बावजूद कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा है। आवंटन उपलब्ध रहने के बाद भी वेतन भुगतान में हो रही देरी से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। पर्व-त्योहार बीतते जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के खातों में वेतन और मानदेय की राशि नहीं पहुंच रही है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संघ ने स्पष्ट किया है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। शुक्रवार तक सभी संबंधित कर्मचारियों का बकाया वेतन, मानदेय एवं संविदा भत्ते का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो अपराह्न तीन बजे से सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।

एम्स देवघर में 200 बेड का रात्रि विश्राम शेड बनाने की मांग
देवघर। वरीय संवाददाता।
एम्स देवघर में इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए जिला कांग्रेस कमिटी ने बड़ा कदम उठाया है। कमिटी के महासचिव हरे कृष्ण राय ने मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार और उपायुक्त देवघर को पत्र लिखकर एम्स परिसर में 200 बेड का रात्रि विश्राम शेड निर्माण की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि एम्स देवघर में प्रतिदिन दूर-दराज और राज्य के बाहर से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। कई बार इलाज के बाद या जांच के दौरान उन्हें रुकना पड़ता है। लेकिन रात्रि विश्राम की उचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को पानी, भोजन और ठहरने की भारी परेशानी उठानी पड़ती है। पत्र में उल्लेख है कि लगभग 1000 लोग प्रतिदिन इस समस्या से जूझ रहे हैं। परिवार सहित आए मरीजों को खुले में या सड़क किनारे रात बितानी पड़ती है। जिला कांग्रेस कमिटी ने सरकार से मांग की है कि जनहित को देखते हुए एम्स देवघर में अविलंब 200 बेड का रात्रि विश्राम शेड का निर्माण कराया जाए। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा त्वरित स्वीकृति देकर फंड उपलब्ध कराया जाए। महासचिव हरे कृष्ण राय ने कहा कि “अगर रात्रि विश्राम शेड बन जाता है तो हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। यह आम जनता के हित में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।” उपायुक्त देवघर से भी इस प्रस्ताव को राज्य सरकार तक प्राथमिकता से भेजने और एम्स प्रबंधन से समन्वय कर जमीन चिन्हित करने की मांग की है।

सहारा और तालझारी में महापौर रवि कुमार राउत ने मां काली के दरबार में टेका मत्था
देवघर/नगर संवाददाता।
काली पूजा के पावन अवसर पर देवघर के महापौर रवि कुमार राउत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सहारा एवं तालझारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां काली की प्रतिमा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दौरे के क्रम में महापौर ने सहारा और तालझारी की काली पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर पूजा आयोजन की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में जुटे समिति के सदस्यों की सराहना की। साथ ही क्षेत्र के लोगों को काली पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। सहारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं, तालझारी में क्रांति जी और बमबम जी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। महापौर के पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर महापौर रवि कुमार राउत ने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक हैं। उनकी आराधना समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति और सद्भाव का संचार करती है। उन्होंने मां काली से प्रार्थना की कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे संताल परगना में सुख-शांति, आपसी भाईचारा और निरंतर प्रगति बनी रहे। महापौर ने कहा कि धार्मिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों में लोगों की भागीदारी समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को नई मजबूती प्रदान करती है।

जादू-टोना का आरोप लगा घर में घुसकर किया हमला, महिला समेत चार घायल, मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता
रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में जादू-टोना करने का आरोप लगाकर एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में पीड़िता ने रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर आठ लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले के अनुसार घटना 7 नवंबर की रात करीब सात बजे की है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने पीड़िता की सास को जादू-टोना करने वाली कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके घर पर पत्थरबाजी करने लगा। आवाज सुनकर जब परिवार के लोग घर से बाहर निकले, तो आरोपितों ने एकजुट होकर हरवे-हथियार के साथ उन पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमले के दौरान एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। वहीं, उसकी गोतनी कविता देवी के सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। उसके पति रोहित तांती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। इसके अलावा उनके बाएं हाथ और पैर पर डंडे से प्रहार किया गया, जिससे दोनों अंगों में काफी सूजन आ गई। आरोप है कि उसकी सास सीता देवी को उठाकर पटक दिया गया। हमलावरों ने घर में घुसकर लात-घूंसे और डंडे से भी परिवार के सदस्यों की पिटाई की। मामले में मारपीट का कारण जादू-टोना करने का आरोप बताया गया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपितों के घर में जब भी कोई बीमार पड़ता है, तो वे उसकी सास सीता देवी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर विवाद और मारपीट करते हैं। आरोपितों का कहना है कि सीता देवी के कारण ही उनके परिवार पर मुसीबत आती है। इसी बात को लेकर सीता देवी और उनके परिवार को मारकर बर्बाद करने की धमकी भी दी जाती है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान घर के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा एक मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। घटना में परिवार के सदस्य खून से लथपथ हो गए, जिसके बाद सभी घायलों का देवघर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की सही तरीके से जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

भुजाली से हमला कर अधेड़ का माथा फोड़ा, पत्नी से नकचन छीनी
देवघर/संवाददाता। देवीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। घटना 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे की है। इस संबंध में गांव निवासी 52 वर्षीय छोटा रासिद मियां ने देवीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर छह लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले के अनुसार आरोपित गाली-गलौज करते हुए हरवे-हथियार के साथ अचानक उनके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान भीम सिंह ने भुजाली से उनके माथे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनका माथा फट गया और वे खून से लथपथ हो गए। शोर सुनकर उनका बेटा जमशेद अंसारी बचाने पहुंचा, तो उसके साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट कर दी गई। आरोप है कि उनकी पत्नी समीना बीबी को बाल पकड़कर घसीटा और जमीन पर पटक दिया तथा नाक का करीब 15 हजार रुपये मूल्य का नकचन छीन लिया। हल्ला सुनकर भाई कमरुद्दीन अंसारी और भावो मेरुन बीबी व मतिजन बीबी पहुंचे तथा आरोपितों से कुल्हाड़ी छीन ली, जबकि भीम सिंह भुजाली लेकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोपितों पर लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

संविधान सभा के प्रथम अंतरिम अध्यक्ष स्व. डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर स्वर्गीय डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की आधुनिक संयुक्त बिहार के निर्माता सच्चिदा बाबू ने जिस निष्ठा भाव से राष्ट्र एवं राज्य की सेवा की उसे भुलाया नहीं जा सकता है। एक प्रशासक एवं पत्रकार होने के साथ-साथ वे कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। शिक्षा के भी इनके अगाध प्रेम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। श्री कुमार ने कहा कि स्वर्गीय सिन्हा अपने जीवन काल में जिस जिस पद पर रहे उन्होंने उस पद के मान एवं गौरव को बढ़ाया, खासकर संविधान सभा के प्रथम अंतरिम अध्यक्ष के रूप में इनके कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकता है। आज जरूरत है हम सबों को इनके आदर्शों एवं सिद्धांतों के रास्ते पर चलने की।

राजद ने मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन
देवघर/वरीय संवाददाता।
महेश गार्डन सत्संग में देवघर में राष्ट्रीय जनता दल परिवार की ओर से तेजस्वी प्रसाद यादव नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष का 37वां जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के जन्मदिन पर  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर खुशीयां मनाई। जिसमें मुख्य रूप से देवघर के स्थानीय विधायक और राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, जिलाध्यक्ष डॉ. फनी भूषण यादव, राजद के वरिष्ठ नेता भूतनाथ यादव, रंजीत प्रधान, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हैदर अली खान, विनोद कुमार यादव, बलदेव यादव, मोहम्मद जमीर आंसरी, दिलीप यादव, कुंदन यादव, महेश यादव, बासुदेव पासवान, भुसन पासवान, प्रकाश यादव, श्रीकांत यादव, गोवर्धन रमानी, त्रिलोचन दास, राम लखन यादव सहित कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store