• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

July 11, 2026

काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

July 11, 2026

ग्रामीण बेटियों को नर्सिंग करियर की नई राह

July 11, 2026

वारदात से पहले धराया, देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

July 11, 2026

जंगल में साइबर ठगी की साजिश हुई नाकाम

July 11, 2026

भारत विकास परिषद बैद्यनाथधाम शाखा ने मनाया 63वां स्थापना दिवस

July 11, 2026

आठ वर्षों से भविष्य निधि राशि जमा नहीं, सफाई कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

July 11, 2026

स्कूल आया मासूम पहुंचा तालाब, डूबने से मौत, उबले ग्रामीण

July 10, 2026

बंदियों से सीधे संवाद कर परखी गई व्यवस्थाएं

July 10, 2026

काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

July 10, 2026

मोबाइल खोजने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

July 10, 2026

जसीडीह कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराएगा जिला इंटक

July 10, 2026

सारवां थाना दिवस में भूमि विवाद के छह मामलों की सुनवाई

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

    ग्रामीण बेटियों को नर्सिंग करियर की नई राह

    वारदात से पहले धराया, देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

    जंगल में साइबर ठगी की साजिश हुई नाकाम

    भारत विकास परिषद बैद्यनाथधाम शाखा ने मनाया 63वां स्थापना दिवस

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

    आठ वर्षों से भविष्य निधि राशि जमा नहीं, सफाई कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    स्कूल आया मासूम पहुंचा तालाब, डूबने से मौत, उबले ग्रामीण

    बंदियों से सीधे संवाद कर परखी गई व्यवस्थाएं

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

by admin
July 11, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • बीएलओ को सहयोग का दिया निर्देश
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रजनीश कुमार की अध्यक्षता में रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एवं पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
    बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि 13 जुलाई तक ईएफ प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करें तथा 27 जुलाई तक सभी प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पुनरीक्षण कार्य संपन्न कराने पर जोर दिया। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभारी बीपीओ दिलीप कुमार राय, पंचायत सेवक शालिनी कुमारी, विक्रम कुमार, मनोज यादव, सुनील कुमार झा, आशीष दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

मंत्री हफीजुल हसन ने भरा एन्यूमरेशन प्रपत्र

  • मतदाताओं से समय पर फॉर्म भरने की अपील
    मधुपुर/संवाददाता। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत राज्य के मंत्री हफीजुल हसन ने शुक्रवार को अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर संबंधित अधिकारियों को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर एन्यूमरेशन प्रपत्र भरने की अपील की। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय मतदाता होते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का इस अभियान में भाग लेना आवश्यक है। यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरने के साथ-साथ अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
    इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजीव कुमार, अंचल अधिकारी (सीओ) यमुन रविदास दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय दास, शब्बीर हसन, तहरीम आलम, परवेज आलम, समीर आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नशा के खिलाफ चला जन जागरुकता अभियान
— युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील
मधुपुर/संवाददाता। झारखंड राज्य युवा आयोग के सहयोग एवं प्रभा भारती के तत्वावधान में करौं प्रखंड परिसर में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ ऋषि राज ने किया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीतीश कुमार चौधरी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनुदीप कुमार, नाजीर आकाश झा, अंचल निरीक्षक, राजेश कुमार मंडल उप प्रमुख प्रखंड सहित गणमान्य लोग, एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रभा भारती की ओर से जितेंद्र कुमार एवं दीपक कुमार उपस्थित रहे। वहीं नुक्कड़ नाटक टीम की ओर से अरुण शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं जन-जागरूकता से परिपूर्ण बनाया।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत नि:शक्त बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण
मधुपुर/संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र करौं में निशक्त बच्चों के बीच सहायक सामग्री वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उप प्रमुख राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। वितरण के अवसर पर एलिमको रांची द्वारा सीपी, व्हीलचेयर, चेयर टीएम किट, बैरल किट, कान की मशीन आदि सामान उपलब्ध कराया गया था। जिसका वितरण उप प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने किया । सहायक सामग्री वितरण 6 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। वितरण समारोह में 17 छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषिराज ने कहा सरकार की द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए अनेकों प्रकार का समान एवं राशि प्रत्येक वर्ष दिया जाता है ‘इसका लाभ सभी निशक्त छात्र-छात्राएं उठाए। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं विद्यालय नियमित नहीं आती है’ उनके अभिभावक अपने बच्चो को प्रतिदिन विद्यालय भेजे। मौके पर लेखपाल मोती रवानी, मध्यान भोजन प्रभारी राजदीप झा, अलिमको रांची के प्रिया वर्मा, कृष्ण मोर्ज, गौरव कुमार सरवन कुमार, इरशाद आलम, रिसोर्स शिक्षक राहुल कुमार दास पंकज शाहिद निशक्त बच्चों के अभिभावक आदि मौके पर मौजूद थे।

बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया से लगाई गुहार

  • झुके पोल व घरों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार से ग्रामीणों में दहशत
  • मुखिया ने विधायक को लिखा पत्र
    सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड की झिलुवा पंचायत अंतर्गत महेशलिटी गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। गांव में ट्रांसफार्मर लगे बिजली पोल के झुक जाने तथा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर से गुजरने के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया जूली कुमारी से हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया जूली कुमारी ने मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार मंडल को गांव भेजकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मुखिया ने 10 जुलाई को स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। पत्र में उन्होंने कहा है कि जिस बिजली पोल पर ट्रांसफार्मर स्थापित है, वह काफी झुक चुका है। वहीं 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन आवासीय घरों के ऊपर से गुजर रही है, जिससे ग्रामीणों में जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। मुखिया ने विधायक से ट्रांसफार्मर को प्राथमिक विद्यालय के समीप सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने तथा हाईटेंशन लाइन को घरों के ऊपर से हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पूरे गांव के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
    मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार मंडल, अधिवक्ता रंजीत कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, रोहित कापरी, उत्तम कापरी, सुरेश कापरी, तुलसी कापरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बेलबरना उत्क्रमित उवि में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच

  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
    सारठ/संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शुक्रवार को सारठ प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलबरना में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच शिविर में डॉ. जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकार, विभिन्न बीमारियों, शारीरिक कमियों एवं विकास संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की भी सलाह दी।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय, सहायक शिक्षक विश्वनाथ पंडित, अनिता सहाय, राजेश्वर सिंह, अनुराग कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पहली पुण्यतिथि पर पूर्व मुखिया मिथिलेश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

  • विकास कार्यों को किया गया याद
    सारवां/संवाददाता। नारंगी पंचायत भवन सभागार में शुक्रवार को पूर्व मुखिया स्वर्गीय मिथिलेश सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रभारी मुखिया मंजूषा देवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वर्गीय मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय मिथिलेश सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घरेलू एवं जमीन संबंधी विवादों का पंचायत स्तर पर ही समाधान कराने के उनके प्रयासों की भी सराहना की गई। प्रभारी मुखिया मंजूषा देवी ने कहा कि स्वर्गीय मिथिलेश सिंह हमेशा जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे। उन्होंने युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें हरसंभव सहयोग देने का कार्य किया। पंचायत सचिव शशि केश पोद्दार ने कहा कि उनके कार्यकाल में पंचायत स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता था। कार्यक्रम में समाजसेवी शिवनारायण वर्मा, पंचायत समिति सदस्य कन्हैया लाल यादव, रोजगार सेवक संजय कुमार सिंह, वार्ड सदस्य सिकंदर सिंह, लड्डू राणा, परिजन नितेश कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, शैलेश सिंह, राजेंद्र सिंह, ललित नारायण झा, घनश्याम वर्मा, टिंकू झा, सुनील यादव, आशीष कुमार झा, साकेत रमन सिंह, भोला यादव, रुपेश वर्मा, सूरज मिर्धा, विकास मिश्रा सहित कई वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे। इधर, प्रखंड परिसर में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार, अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा समेत अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय मिथिलेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ग्राम प्रधानों की बैठक में देवघर जिले में पेसा कानून लागू करने की मांग
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जलील हैदर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सरकारी एवं गैर-सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, आना-बट्टा से संबंधित मामलों के समाधान तथा ग्राम प्रशासन से जुड़े अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से अन्य जिलों की तर्ज पर देवघर जिले में भी पेसा कानून लागू करने की मांग की गई। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार प्राप्त होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों के संचालन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और ग्राम प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में अंचल निरीक्षक, ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, इलियास अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

मातृशोक में डूबे जिप सदस्य दीपक मुर्मू

  • पालोजोरी में शोक की लहर
    पालोजोरी/संवाददाता। देवघर जिला परिषद क्षेत्र संख्या-23 के सदस्य एवं पालोजोरी निवासी दीपक मुर्मू की माता का शुक्रवार को निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर पहले दुमका में इलाज कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रांची ले जाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
    जिप सदस्य की माता के निधन की खबर मिलते ही पालोजोरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

रेल लाइन पर मिले शव की हुई पहचान, परिजनों ने किया दावा
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह जीआरपी थाना क्षेत्र के रेलवे गोदाम के समीप डाउन रेल लाइन के किलोमीटर संख्या 323/28-26 के पास गुरुवार को मिले अज्ञात पुरुष के शव की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी विवेकानन्द सिंह (73 वर्ष) के रूप में हुई है।
मृतक के पुत्र राहुल कुमार सिंह ने जीआरपी जसीडीह थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पिता 8 जुलाई की रात करीब 9:25 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते थे। राहुल कुमार सिंह ने आवेदन में कहा कि 10 जुलाई को अखबार के माध्यम से उन्हें रेल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। उन्होंने रेल थाना प्रभारी से शव परिजनों को सौंपने का अनुरोध किया है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम देवघर सदर अस्पताल में कराया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मजदूरों की समस्याओं को लेकर चितरा कोलियरी में हुई अहम बैठक

  • पूर्व मंत्री समेत अधिकारियों ने किया मंथन
  • गिरजा व खून कोल डंप के कैजुअल मजदूरों को रोजगार जारी रखने पर बनी सहमति, कोयला परिवहन व ग्रेडिंग के मुद्दों पर भी हुई चर्चा
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी के गिरजा एवं खून कोल डंप में कार्यरत कैजुअल मजदूरों की रोजगार एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को कोलियरी के अतिथिशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, कोलियरी के अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, चितरा थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार, सुरक्षा प्रभारी मोहम्मद इम्तियाज तथा गिरजा एवं खून क्षेत्र के अड़खा लीडरों ने भाग लिया।
    बैठक में मजदूरों के रोजगार को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने बताया कि गिरजा खदान से निकलने वाले कोयले का 70 प्रतिशत हिस्सा गिरजा कोल डंप तथा 30 प्रतिशत हिस्सा खून कोल डंप में भेजने पर सहमति बनी है, ताकि दोनों क्षेत्रों के कैजुअल मजदूरों को नियमित रूप से रोजगार मिलता रहे। उन्होंने जानकारी दी कि गिरजा के लिए जी-3 ग्रेड के 3,500 टन कोयले की रोड सेल हेतु बिडिंग हो चुकी है, जबकि खून खदान के लिए 15,000 टन कोयले की बिडिंग की गई है। हालांकि खून खदान से संबंधित बिडिंग की कागजी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद खून कोल डंप में जितना कोयला भेजा जाएगा, उतनी ही मात्रा में वहां से गिरजा कोल डंप को भी कोयला उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों के मजदूरों को लगातार रोजगार मिलने का रास्ता साफ होगा।

बैठक में दमगढ़ा खदान के कोयले की ग्रेडिंग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। रणधीर सिंह ने सुझाव दिया कि वर्तमान में जी-4 ग्रेड में बेचे जा रहे कोयले को जी-5 ग्रेड में बेचा जाए। उनका कहना था कि रेलवे साइडिंग तक परिवहन के दौरान कोयले की चोरी की घटनाएं होती हैं। ऐसे में जी-5 ग्रेड में बिक्री से कोलियरी को आर्थिक रूप से अधिक लाभ मिल सकता है तथा राजस्व में भी वृद्धि होगी। बैठक के दौरान मजदूरों के हितों, कोयला परिवहन व्यवस्था, रोजगार की निरंतरता तथा अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी पक्षों ने मजदूरों के हितों की रक्षा करते हुए समन्वय के साथ कार्य करने और समस्याओं का शीघ्र समाधान निकालने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में बड़ी संख्या में कैजुअल मजदूर, अड़खा लीडर एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की अध्यक्ष से मिले सिस्टा के केंद्रीय नेता

  • कोलियरी कर्मियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
    चितरा/संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कोलियरी कर्मियों और स्थानीय लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सिस्टा (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ) के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ. आशा लकड़ा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चितरा सहित विभिन्न कोलियरियों में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारियों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं, उनके अधिकारों तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग की अध्यक्ष को अवगत कराया कि कोयला क्षेत्रों में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को कई प्रकार की प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कोलियरी क्षेत्र के कर्मियों को आरक्षण के आधार पर पदोन्नति, ठेकेदारी, आवास आवंटन सहित अन्य अधिकारों का लाभ से वंचित रहने समस्याओं से अवगत कराया गया। इन समस्याओं के समाधान के लिए आयोग के स्तर से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया। आयोग की अध्यक्ष डॉ. आशा लकड़ा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई और सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
    इस अवसर पर सिस्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष दीनानाथ उपासक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार गोगुलवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, राष्ट्रीय महासचिव परमहंस प्रसाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के.के. जोशी सहित संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी अमरचंद नायक, जॉली जी, अमोल बागेश्वर तथा चितरा शाखा सचिव प्रसादी दास समेत संगठन के विभिन्न केंद्रीय एवं शाखा स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। संगठन के नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सिस्टा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से आयोग के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को रखा गया, ताकि संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध न्याय और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।

एसएआईआर फॉर्म को लेकर झामुमो का जागरूकता अभियान

  • समय पर आवेदन जमा करने की अपील
    मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा एसएआईआर फॉर्म को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने जमुनिया, खुंटाबांध, सिकटिया, चकरमा, खड़ियाडीह समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
    श्री यादव ने कहा कि एसएआईआर फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी पात्र व्यक्ति स्वयं फॉर्म भरें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके सवालों का समाधान किया गया। इस अवसर पर सिकंदर राउत सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समीप हॉलिडे होम का जीर्णोद्धार

  • अधिकारियों ने किया उद्घाटन
    जसीडीह/संवाददाता। बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन परिसर के समीप स्थित रेलवे हॉलिडे होम के जीर्णोद्धार के उपरांत शुक्रवार को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी महुआ वर्मा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय चटर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
    इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि हॉलिडे होम के नवीनीकरण से रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ यहां आने वाले अतिथियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने इसके रखरखाव एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर रेलवे यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ, ईआरएमयू से बलदेव महतो, ईआरएमसी से गौतम प्रसाद, ओबीसीआरईए से धीरेंद्र गोप आदि उपस्थित थे। उद्घाटन के उपरांत अधिकारियों एवं रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

July 11, 2026

ग्रामीण बेटियों को नर्सिंग करियर की नई राह

July 11, 2026

वारदात से पहले धराया, देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

July 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store