• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

June 28, 2026

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 28, 2026

30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

June 28, 2026

गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

June 28, 2026

पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

June 28, 2026

कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

June 28, 2026

भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान

June 28, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 27, 2026

अमन के संदेश के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम

June 27, 2026

मोहर्रम के दंगल में गूंजा दमखम, आजाद व राहुल बने विजेता

June 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

    प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

    मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

    मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

    गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

    पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

    कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

    नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

by admin
June 28, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • सभी को दी गई एंटी रेबीज वैक्सीन
    सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी गांव में एक पागल कुत्ते द्वारा काटी गई गाय के दूध के सेवन से दर्जनों ग्रामीण बीमार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
    सीएचसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. जैकी शेखर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं देने के साथ-साथ एंटी-रेबीज वैक्सीन भी दी गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावित लोगों में वंदना कुमारी (34), प्रज्ञान कुमार (2), ऋषभ कुमार (10), प्रिंस (37), तृषा कुमारी (8), सुधा देवी (40), रूमझूम देवी (42), परसादी मांझी (60), किरण देवी (40), सिल्की कुमारी (18), हलधर सिंह (70), चिंटू मांझी (8) सहित अन्य लगभग आधा दर्जन ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव की गाय को पहले एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। उसी गाय का दूध सेवन करने के बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सक डॉ. जैकी शेखर ने बताया कि जिन लोगों ने भी संदिग्ध गाय के दूध का सेवन किया है, उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए, ताकि किसी गंभीर संक्रमण या जटिलता से बचा जा सके। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बनी हुई है।

बीडीओ से मिले टाटा ट्रस्ट सिनी के कपिल, भौम जल संरक्षण पर की चर्चा
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी प्रखंड में काम कर रही टाटा ट्रस्ट सिनी संस्था के कपिल कुमार ने शनिवार को बीडीओ पार्थ नंदन से मुलाकात कर भौम जल संरक्षण पर चर्चा की। कपिल ने बताया कि ग्राउंड वाटर रिचार्ज और लाइवलीहुड को बढ़ावा देने के लिए सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, रिचार्ज सॉफ्ट और भूजल स्तर में सुधार के लिए स्थानीय स्तर पर प्रभावी एवं टिकाऊ पहल करने पर विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ ने इस पहल की सराहना करते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग एवं समन्वय का आश्वासन दिया।

एसआईआर-2026 को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
सारवां, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी रजनीश कुमार ने की। बैठक में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले मतदाता गणना अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि प्रपत्र भरने के दौरान प्रत्येक मतदाता का रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से लगाया जाए। यदि किसी मतदाता का फोटो उपलब्ध नहीं हो तो मौके पर ही लाइव फोटो लेकर प्रपत्र में अपलोड किया जाए। उन्होंने सभी प्रगणकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता एवं सावधानी बरतने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान प्रखंड के 90 मतदान केंद्रों के प्रगणकों के बीच प्रति बूथ 300 मूल (ओरिजिनल) एवं 300 डुप्लीकेट प्रपत्रों का वितरण किया गया। मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, बीडब्ल्यूओ संजय सोरेन, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, सुपरवाइजर अमरेंद्रनाथ तिवारी, प्रेम मुर्मू, आशीष दुबे, सुनील कुमार झा सहित सभी प्रगणक उपस्थित थे।

मारगोमुंडा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम

  • पंचरुखी व मुरलीपहाड़ी में सजा भव्य मेला
    मारगोमुंडा/संवाददाता। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में इस्लामिक नववर्ष एवं मुहर्रम पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाले गए। वहीं पंचरुखी एवं मुरलीपहाड़ी के मैदान में भव्य पारंपरिक मेला तथा अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। दोनों स्थानों पर आयोजित मेले का विधिवत शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस्लामिक नववर्ष एवं मुहर्रम की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
    मेले में खान-पान के स्टॉल, झूले, मौत का कुआं, जंपिंग, जलपरी, मिनी सर्कस तथा बच्चों के खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पहुंचे महिला, पुरुष एवं बच्चों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। जानकारी के अनुसार, दोनों स्थानों पर मेला लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। अखाड़ा प्रतियोगिता में देवघर के अलावा जामताड़ा एवं गिरिडीह जिले के विभिन्न अखाड़ा दलों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक करतबों का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मेमूल हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि रियासत अंसारी, झामुमो मुरलीपहाड़ी पंचायत अध्यक्ष मो. अयूब अंसारी, तहारत हुसैन, अख्तर हुसैन, डॉ. अब्दुल रहीम, शमशेर अंसारी, कारी जहीरूद्दीन, रिजवान अंसारी, मुबारक अंसारी, यूसुफ अंसारी, असलम अंसारी, सज्जाद खान, बबलू मुर्मू, गुड्डू डीजे, मुख्तार अंसारी सहित सीनियर युवा क्लब पंचरुखी एवं केजीएन कमेटी मुरलीपहाड़ी के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे। वहीं मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी शशि कपूर के नेतृत्व में पुलिस बल संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहा तथा पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त की गई। प्रशासन की सतर्कता एवं लोगों के सहयोग से मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मोहर्रम पर निकला जुलूस, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
सारवां, संवाददाता। मोहर्रम के अवसर पर सारवां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में धार्मिक जुलूस निकालकर आपसी भाईचारा, त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश दिया गया। प्रखंड के डहुआ गांव स्थित मस्जिद से पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जो लखोरिया मोड़ हाट परिसर पहुंचा। यहां अखाड़ा प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अखाड़ा खिलाड़ियों ने लाठी, तलवारबाजी, म्यूजिकल मूवमेंट तथा गोल घेरे में तिरंगा फहराने सहित कई हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। अखाड़ा प्रदर्शन में मधुबन, आमगाछी, आमगाछी-दो एवं डहुआ सहित विभिन्न क्लबों के युवाओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। मोहर्रम के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों ने खरीदारी के साथ मेले का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मोहर्रम की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर समाजसेवी शाहबाज हुसैन ने कहा कि मोहर्रम हमें त्याग, बलिदान, सत्य और इंसानियत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।
मौके पर मुखिया दिवाकर पासवान, उपमुखिया अफजाल अंसारी, समाजसेवी शाहबाज हुसैन, नसीम चौधरी, अफजल आलम, मोहम्मद मुस्तफा, मकसूद चौधरी, राजेश यादव, धर्मवीर पासवान, पिंकू यादव, रियासत हुसैन, तैयब चौधरी, नितेश कुमार, नवाब सहित विभिन्न क्लबों के सदस्य, ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

स्वरोजगार के लिए दिव्यांग महिला को मिली सिलाई मशीन
मधुपुर/संवाददाता। अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सौजन्य से प्रखंड के धमनी गांव निवासी मूक बधिर मुनिया देवी को स्वरोजगार के उद्देश्य से एक सिलाई मशीन प्रदान की गई। यह सेवा कार्य लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया के द्वारा उनके आवास पर संपन्न हुआ। मौके पर लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने से बड़ा कोई सेवा नहीं है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ही लायंस क्लब की पहचान है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। क्लब ऑफ के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक ने कहा कि क्लब सदैव सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्लब निरंतर प्रयास करता रहेगा। लाभार्थी मुनिया देवी के पति ने क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिलाई मशीन उनके परिवार के लिए आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन बनेगी।
इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष लायन सुमंत गुटगुटिया, सचिव लायन विजय आनंद लच्छीरामका, सह सचिव लायन राजेश तिवारी, लायन दीपक जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

किसानों को दी गयी सररकारी योजनाओं की जानकारी

  • गांव-गांव घूम रहा है जागरुकता रथ
    सारवां/संवाददाता। कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने के लिए जिले से भेजे गए बिरसा कृषि रथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में पहुंचा। इस दौरान बीटीएम आशीष कुमार दुबे की देखरेख में रथ में लगाए गए बड़े प्रोजेक्टर के माध्यम से गांव के किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और उसके लाभ प्राप्त करने को लेकर जानकारी दी गई। वही कम लागत में अधिक पैदावार लेने वाले फसलों के साथ कम पानी में पैदा होने वाले मोटे अनाजों की खेती के संबंध में किसानों को जानकारी दी गयी। इस दौरान रथ के माध्यम से बंदाजोरी, डकाय, डहुआ, बनवरिया, लखोरिया, दोंदिया सहित अन्य पंचायत के विभिन्न गांव में किसानों को आधुनिक और उन्नत खेती के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर किसानों ने खेती करने के आधुनिक तरीके अपनाया कृषि को लाभकारी बनाना और किसने की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कृषक मित्र पंकज कुमार, पांडव मंडल, शशि राय, आदित्य राय, कांग्रेस यादव, राजकुमार, श्यामसुंदर यादव सहित अन्य शामिल थे।

लच्छूडीह में पांच दिवसीय ईएलपी प्रशिक्षण संपन्न

  • युवाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
    सारवां, संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारतकार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के लच्छूडीह स्थित पीडीएस दुकान परिसर में युवाओं के लिए पांच दिवसीय ईएलपी (ईएलपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोला यादव ने कहा कि युवा केवल अपने भविष्य के निर्माता ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा सरकारी योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर समाज के लोगों तक पहुंचाएं, तो जागरूकता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सरिता कुमारी, दीपक कुमार, संतोष कुमार, महेश कुमार, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, रामकुमार, गणेश कुमार, संदीप सिंह, बमशंकर सिंह, चंपा देवी, शोभा देवी, सुमन देवी सहित कई ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।

11 पंचायतों में होना था मनरेगा योजनाओं का सोशल ऑडिट

  • सोशल ऑडिट टीम भी आ चुकी थी
  • अंतिम क्षण में हो गया ऑडिट स्थगित
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी प्रखंड के 11 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के मनरेगा योजनाओं का सोशल ऑडिट अंतिम क्षण में स्थगित हो गया है। सोशल ऑडिट शनिवार से शुरू होना था, पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम का आना भी हो गया था। लेकिन अंतिम क्षण में डीडीसी के निर्देश पर सोशल ऑडिट का स्थगित होना कई सवाओं को जन्म देता है।
    इन पंचायतों में इतनी योजनाओं का होना था ऑडिट :
    बगदाहा 287, बांधडीह 368, बरजोरी 292, बसाहा 280, बसबुटिया 628, बिराजपुर 169, भूरकुंडी 147, धावा 238, दुधानी 612, जमुआ 260, कसरायडीह 153।
    — कोट
    सोशल ऑडिट टीम को भेज दिया गया था। अचानक से ऑडिट स्थगित होने की सूचना मिली।
    पंचम वर्मा, डीआरपी।

पिछले दिनों रोजगार सेवक के हड़ताल पर रहने और आवश्यक तैयारी न हो पाने के कारण मुखिया संघ द्वारा ऑडिट को आगे बढ़ाने का निवेदन किया गया था।
पार्थ नंदन, बीडीओ।

बदिया मोड़ में मोहर्रम का कार्यक्रम संपन्न

  • पुलिस अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के बदिया मोड़ में शनिवार को मोहर्रम का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पालोजोरी अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, थाना प्रभारी संजय कुमार, मटियारा मुखिया नौशाद हक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उत्साही युवाओं ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए और शांति का संदेश दिया।

वज्रपात से दो मवेशियों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान
चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान के दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित किसान को करीब 1.20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बड़बाद निवासी नवल मंडल के दोनों मवेशी अन्य पशुओं के साथ घर के समीप मैदान में घास चर रहे थे। इसी बीच अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मवेशियों की अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये है। मवेशियों की मौत से नवल मंडल के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि उनकी आजीविका का प्रमुख आधार पशुपालन ही है।
घटना के बाद पीड़ित किसान नवल मंडल तथा ग्रामीण बालकृष्ण यादव सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

पोलियो रोधी दवा पिलाने की तैयारियों पूरी : डॉ. जियाउल
सारठ/संवाददाता। सारठ सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जियाउल हक ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून से लेकर 30 जून 2026 तक एनआईडी पल्स पोलियो के कार्यक्रम के तहत 28 जून को स्कूल, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में बूथ स्तर पर और 29 से 30 जून को हमारे स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पल्स पोलियों की दवा खिलाये जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बाबत प्रखंड सारठ अन्तर्गत एमओआईसी डॉ. जियाउल हक, डॉ गुड़ाकेश, बीपीएम शंकर शरण पंकज, बीएएम रवि कुमार सिन्हा, चालक चन्दन राउत व पंकज कुमार राय तथा डॉ. यशोधरा नायक, डॉ. जितेन्द्र प्रसाद को पथरडा, बरदेही, सामलापुर, पंसारी, बामनगामा, डूमरिया,ढिबा, दुमदुमी, दनऱबाद,गंगापुर और सधरिया एचएससी और डॉ. कल्याण पंडित और डॉ नेहा कुमारी को कुकराहा, सिकटिया,पलमा, बड़बाद, चितरा, नोनी, सारठ राखजोर, गजियाडीह, फुलचूवां, गोपीबांध, सबैजोर, बाभनडीहा, सुखजोरा और जमुवासोल एचएससी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
कौन-कौन करेंगे निगरानी : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस अभियान में पर्यवेक्षण के लिए सीएचओ भारती टोप्पो, किरण मरांडी, रेजी नैंसी लकड़ा, प्रियंका कुमारी, प्रियंका हॉसदा, सुषमा कुमारी, अनुपमा लकड़ा, वर्षा नाग, सृष्टी कुमारी,नीलमणि लुगुन, अर्चना भारती और बीटीटी राजीव तिवारी, सागरिका तिवारी, निरंजन प्रसाद राय, एसटीएस टीबी के दिवाकर तिवारी, पीएमडब्ल्यु संजय कुमार, एमटीएस अनिकेत तिवारी, के अलावे नेत्र सहायक दिवाकार कुमार को मोनिटरींग टीम में शामिल करते हुए उत्तरदायित्व सौंपी गई है। जबकि सुपरवाइजर में बेबी देवी, ममता देवी, शांति कुमारी, राजेश्वरी रंजना, प्रेरणा कुमारी, डोली दास, सीमा वर्मा, मीरा कुमारी, सुनीता कुमारी, आशावाला, प्रीति सिन्हा,, रेखा चैधरी, प्रियंका कुमारी,, सुमित्रा देवी, प्रेमलता कुमारी, रेखा कुमारी, रीता देवी, रिंकु कुमारी,,आभा कुमारी,, अवधेश कुमार यादव, कनकमाला, मीणा श्री कुमारी,, मधु सिन्हा, पिंकी कुमारी, कुमारी अनुपम, हेेमंत कुमार, मुकेश कुमार सिंह, मीरा रानी, सविता देवी, गायत्री कुमारी, बुलबुल भारती,, रेखा कुमारी नूतन कुमारी, रीता कुमारी, रश्मी सुमन, रूपम सुमन और पिंकी कुमारी कुल 37 सुपरवाइजर को निगरानी कार्य करते हुए प्रतिदिन फीडबैक कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store