• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान

June 28, 2026

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 28, 2026

30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

June 28, 2026

गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

June 28, 2026

पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

June 28, 2026

कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

June 28, 2026

नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

June 28, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 27, 2026

अमन के संदेश के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम

June 27, 2026

मोहर्रम के दंगल में गूंजा दमखम, आजाद व राहुल बने विजेता

June 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

    प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

    मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

    मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

    गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

    पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

    कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

    नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान

by admin
June 28, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी : उपायुक्त
  • रेलवे स्टेशनों पर पुख्ता सुरक्षा, सुगम यातायात और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बढ़ेंगे टिकट काउंटर, चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
    देवघर/वरीय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को सुरक्षित, सुगम और भव्य बनाने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात प्रबंधन और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जसीडीह जंक्शन, देवघर स्टेशन और बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। स्टेशनों पर भगदड़ जैसी किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए एक मजबूत ‘क्राउड मैनेजमेंट प्लान’ तैयार करने का आदेश दिया। सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जाएगी।
    इसके अलावा उपायुक्त ने यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से टिकट लाइनों में लगने वाले समय को कम करने के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही देश के कोने-कोने से आने वाले शिवभक्तों के लिए रेलवे के सहयोग से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वही स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने के लिए उत्तम शेड, निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही किसी भी आपातकालीन चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए सभी लक्षित रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे कार्यरत स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे, जहां चिकित्सकों और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता रहेगी। इसके अतिरिक्त, बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के सही मार्गदर्शन के लिए ‘सूचना-सह-सहायता केंद्र’ पूरी तरह एक्टिव रहेंगे। समीक्षा के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को कड़ा निर्देश दिया कि मेले की शुरुआत से पहले सभी प्रकार की बुनियादी तैयारियों को हर हाल में समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना न करना पड़े, इसे शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाए।
    इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, आसनसोल डिवीजन के वरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्टेशन मैनेजर जसीडीह जंक्शन, देवघर स्टेशन, बैद्यनाथधाम स्टेशन, आरपीएफ इंस्पेक्टर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व संबंधित विभाग व रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना को कम करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता : उपायुक्त

  • शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर करें कड़ी कार्रवाई
  • सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 1157 चालकों पर की गई कार्रवाई, वसूला गया 28,43,650 का जुर्माना
  • सड़क सुरक्षा की दिशा में तीखे मोड़ पर साइनेज लगाने का दिया निर्देश
  • जिले में ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंट प्रोन एरिया को चिह्नित करने का निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की सयुंक्त अध्यक्षता में शनिवार को शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के अलावा खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने अवैध खनन के परिवहन में उपयोग होने वाले वाहनों पर फाइन के अलावा निरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर सड़को के किनारे उगे हुए झाड़ियों की कटाई, तीखे मोड़ पर साइनेज लगाने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परिवहन विभाग और सभी थानों के थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ वृहत स्तर पर वाहन जांच चलाने का निर्देश दिया। साथ ही देवघर जिला के सभी अनुमंडल क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निदेश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उदेश्य से किये जाने वाले विभिन्न कार्यों में विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों यथा-परिवहन, नगर निगम, यातायात को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था को आमजनों के अनुकूल और व्यवस्थित बनायी जा सके सके। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, मोबाईल फोन, रैस ड्राइविंग का प्रयोग कर वाहन चलाने के कारण जिला में 1157 चालकों पर की गई कार्रवाई, वसूला गया 28,43,650 का जुर्माना। साथ ही वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावे बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनन के रोकथाम में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के शत-प्रतिशत अनुपालन में शक्ति के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें। आगे आई आर ए डी के समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने डिस्ट्रक्टि रॉल आउट प्रबंधक को जिला में घटित सभी सड़क दुर्घटना की प्रविष्टि ससमय पोर्टल में इंट्री कराने का निदेश दिया ताकि सभी दुर्घटनाओं की समीक्षा की जा सके।
    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड के अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया की पुल-पुलिया के नीचे से किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं हो इसे सुनिश्चित करें। आगे जिले के सभी अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बालू घाटों का औचक निरीक्षण कर रोकड़ बही, चालान पंजी एवं नियमानुसार बालू के उठाव से जुड़ी आवश्यक नियमित जांच करे। साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को निदेशित किया कि छापेमारी की नियमित निगरानी के साथ अपने अपने अनुमंडल क्षेत्रों में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन के परिवहन में उपयोग होने वाले वाहनों पर फाइन करने के अलावा निरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इसके अलावा जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अवैध बालू उठाव व अवैध खनन के रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की बिन्दुआर समिक्षा करतें संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि खनन कार्यों में प्रयोग होने वाले बड़े छोटे वाहन अगर एक चलान से एक बार से अधिक परिवहन करते हैं तो वैसे वाहनों को चिन्ह्ति करते हुए कड़ी कार्रवाई करें, ताकि अवैध रूप से बालू उठाव के कार्य को बंद किया जा सके।
    बैठक के दौरान डीएफओ अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर व मधुपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर, मधुपुर, सारठ, ट्रैफिक डीएसपी, जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, एनएच, एनएचआई, विभिन्न प्रखंडों के अंचलाधिकारी, माईिनंग इंस्पेक्टर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा के प्रबंधक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक बनाए जाने पर बीवी श्रीनिवास को बधाई
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक बनाए जाने पर बीवी श्रीनिवास को बधाई देते हुए कहा की उनके कुशल एवं सबल नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल एक नई ऊर्जा के साथ सशक्त रूप से उभर कर राष्ट्रीय स्तर पर एक नए आयाम एवं ऊंचाइयां को प्राप्त करेगा। श्री कुमार ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की श्री बी भी श्रीनिवास के कांग्रेस सेवा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस सेवा दल के साथियों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

मुहर्रम के शांतिपूर्ण समापन पर उपायुक्त ने जताया आभार
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने जिले में मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न होने के पश्चात इस सफल आयोजन के पीछे सभी पक्षों के सामूहिक प्रयास और सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने में स्थानीय नागरिकों, शांति समिति के सम्मानित सदस्यों और विभिन्न ताजिया कमेटियों ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई। सभी के सकारात्मक सहयोग के कारण ही ताजिया जुलूस पूरी गरिमा और शांति के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचे। इसके साथ ही उपायुक्त ने पर्व के दौरान दिन-रात मुस्तैदी से कर्तव्य पथ पर डटे रहने वाले सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बल के जवानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और पुलिस टीम के आपसी समन्वय और सतर्कता के कारण जिले में हर जगह सुरक्षा व्यवस्था बेहतर व सुदृढ़ बनी रही।

बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करना निंदनीय
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी तथा जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक महासचिव पूजा देवी एवं मोहनपुर प्रखंड इंटक के अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा मोहनपुर थाना क्षेत्र के दासडीह गांव में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लगे चश्मा को क्षतिग्रस्त किया जाना निश्चित रूप से राष्ट्र के प्रति किए गए उनके अमूल्य योगदान का अपमान तो है ही साथ ही राष्ट्र को शर्मसार करने करने वाला कुकृत्य भी। इंटक के नेताओं ने कहा कि ऐसी घटना की जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम ही है, महापुरुषों की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त उन्हें अपमानित करने वाली ऐसी घटनाएं आगे ना घटे इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

गाड़ी मालिक का मोबाइल हैक कर चालक से एक लाख की ठगी
देवघर/संवाददाता। सारवां थाना क्षेत्र के खैरवा चारघरा के समीप स्थित रामपुर जमडीहा निवासी कन्हाई महतो साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह कोलकाता में ट्रक चालक के रूप में कार्य करता है। सात से 19 जून के बीच ठगों ने उसके गाड़ी मालिक का मोबाइल हैक कर घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, ठगों ने गाड़ी मालिक की आवाज में कन्हाई महतो को फोन किया और भरोसा दिलाने के लिए मालिक की फोटो भी भेजी। इसके बाद तत्काल 40 हजार रुपये की जरूरत बताकर राशि मांगी। परिचित की आवाज और फोटो देखकर कन्हाई महतो ने रुपये भेज दिए। पीड़ित के अनुसार, इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से भी संपर्क कर अलग-अलग बहाने से और रुपये मंगवाए। इस तरह कुल मिलाकर करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। घटना का खुलासा तब हुआ, जब कन्हाई महतो की गाड़ी मालिक से वास्तविक बातचीत हुई। तब पता चला कि मालिक का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उसकी पहचान का दुरुपयोग किया था। पीड़ित ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जालसाजी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जालसाजी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन स्थित सरकारी बस डिपो के पास निवासी मनीष कुमार केशरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार केशरी के खिलाफ न्यायालय में जालसाजी का मामला दर्ज है। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपित के उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बावजूद वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश के आलोक में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट का आरोप

  • महिला समेत मासूम घायल
    देवघर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बेजनडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साहेबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के करणपुरतो गांव निवासी छोटी कुमारी ने मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। मामले के अनुसार, 24 जून को पिता के बीमार होने के कारण वह अपने मायके बेजनडीह आई थी। उसी दिन से उसके चाचा विनोद ठाकुर, चाची फुलन देवी, चचेरी बहन चांदनी देवी तथा चचेरे भाई दशरथ ठाकुर पर जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि 26 जून की सुबह करीब आठ बजे, जब उसके माता-पिता इलाज के लिए देवघर एम्स गए थे, तभी दशरथ ठाकुर ने घर की दीवार पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे छोटी कुमारी घायल हो गई। वीडियो बनाने पर आरोपित लाठी-डंडा और रॉड लेकर घर में घुस आए तथा मारपीट और तोड़फोड़ की। इस दौरान बड़ी बहन काजल देवी और उसकी एक वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायत में फुलन देवी पर काजल देवी के गले से चांदी की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल, देवघर में चल रहा है। पीड़िता ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मानसिक तनाव में किशोरी ने खाया जहर, भर्ती
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पिरमो गांव की 15 वर्षीय मुन्नी हेम्ब्रम की शनिवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि किशोरी किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। इसी कारण उसने शनिवार अल सुबह आवेश में आकर घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। जहर खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी ने मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 26 जून को जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी तथा गूगल पर फोनपे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने उदय दास (पतारडीह) तथा कांग्रेस यादव (गड़िया, थाना मोहनपुर, जिला देवघर) को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में उनके पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड के आधार पर साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेते थे। वे एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से पेमेंट बैंक कार्ड बंद होने की बात कहकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों एवं आईएमईआई नंबरों के संबंध में विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस कार्रवाई में जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सचित कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रामानुज सिंह तथा जसीडीह थाना की पुलिस टीम शामिल रही। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुनासी विस्थापित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश

  • समाहरणालय सभागार में विस्थापित समन्वय समिति की बैठक विधायक भी हुए शामिल
    देवघर/वरीय संवाददाता। पुनासी जलाशय योजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान को लेकर समाहरणालय सभागार में विस्थापित समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने की।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने पुनासी परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की तथा विस्थापित परिवारों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विस्थापितों की सभी जायज मांगों का संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पुनर्वास नीति के तहत अब तक लाभान्वित हुए एवं शेष बचे प्रभावित परिवारों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि किस नीति के तहत कितने लोगों को लाभ मिला है तथा किन्हें लाभ दिया जाना शेष है, इसका सत्यापन कर कार्यालय को अविलंब प्रतिवेदन सौंपा जाए। बैठक में पुनासी परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुनर्वास से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और तेजी लाई जाए।
    बैठक में विधायक सुरेश पासवान, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पुनासी जलाशय, डैम डिवीजन, पुनासी समन्वय समिति के सदस्य, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

देश के छात्रों-युवाओं के साथ केंद्र सरकार कर रही खिलवाड़ : जितेंद्र कुमार
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने शनिवार को देवघर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में अभियान चला रहे हैं और झारखंड में भी इसके तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जितेंद्र कुमार ने कहा कि हाल में नीट परीक्षा पेपर लीक का मामला सामने आया, जिससे लाखों छात्रों की मेहनत प्रभावित हुई। उनका आरोप था कि यदि केंद्र सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजित कराने में सक्षम नहीं है तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि सीबीएसई परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद बड़ी संख्या में छात्रों के परिणामों में सुधार हुआ है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द हुईं और अनेक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। उन्होंने शिक्षा पर सरकारी व्यय में कमी का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने भी केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है तथा सरकार अपनी घोषणाओं को धरातल पर उतारने में विफल रही है।
इस अवसर पर संथाल परगना संयोजक अवधेश प्रजापति, दिनेशानंद झा, अमरेंद्र सिंह सोना, गणेश दास सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store