• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

June 28, 2026

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 28, 2026

30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

June 28, 2026

गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

June 28, 2026

कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

June 28, 2026

नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

June 28, 2026

भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान

June 28, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 27, 2026

अमन के संदेश के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम

June 27, 2026

मोहर्रम के दंगल में गूंजा दमखम, आजाद व राहुल बने विजेता

June 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

    प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

    मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

    मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

    गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

    पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

    कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

    नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand

पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

by admin
June 28, 2026
in Jharkhand
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • 24 घंटे मंडलों में प्रवास करेंगे पदाधिकारी
  • पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया मंत्र
  • एसआईआर अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
    गिरिडीह, संवाददाता। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में महानगर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन शामिल हुए।
    बैठक को संबोधित करते हुए सुनील सोरेन ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मंडल पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों में 24 घंटे का प्रवास करेंगे। इस दौरान मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा संगठन विस्तार की रणनीति तैयार की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। ऐसे प्रभावशाली और जनस्वीकार्य लोगों से संपर्क बढ़ाया जाए, जो पंचायत चुनाव में जीतने की क्षमता रखते हों। यदि वे किसी अन्य दल से जुड़े नहीं हैं और सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं तो उन्हें भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाए।
    पूर्व सांसद ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बीएलओ-2 के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
    महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि सभी पदाधिकारी 7 जुलाई तक मंडलों में प्रवास कर बैठकें करेंगे। उन्होंने रविवार को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिकाधिक बूथों पर सामूहिक रूप से सुनने और इसे सफल बनाने का भी आह्वान किया।
    बैठक का संचालन महानगर महामंत्री संदीप डांगेच तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सिकंदर हेम्ब्रम ने किया। बैठक में जिला एवं महानगर के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सौहार्द के साथ मना मोहर्रम, निकला ताजिया

  • विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के मंच पर पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार, उम्दा खेलों का प्रदर्शन कर रहे युवाओं का बढ़ाया उत्साह
    गिरिडीह, संवाददाता। हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम का त्यौहार शुक्रवार की शाम को गिरिडीह में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मोहर्रम की दसवीं तारीख के मौके पर शहरी क्षेत्र के अलावे पूरे अखाड़ा पूरे उत्साह के साथ निकला गया। परंपरागत हथियारों के साथ युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। ताजिया अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए शरबत व पेयजल की व्यवस्था की। इस दौरान सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमार, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ सहित अन्य पदाधिकारी विभिन्न अखाड़ा कमिटियों के मंच पर पहुंचे और उम्दा खेलों का प्रदर्शन कर रहे युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कमेटी द्वारा उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित भी किया गया। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सभी जगहों की वीडिओग्राफी भी की जा रही थी।

मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह रहा मुस्तैद
उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने किया शहर का भ्रमण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

गिरिडीह। मोहर्रम पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहा। उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार तथा उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने देर रात्रि तक शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न जुलूस मार्गों, चैक-चैराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ, अपर समाहर्ता, वैभव कुमार सिंह, आईएएस प्रशिक्षु, यश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

चलती टाटा मैजिक बनी आग का गोला, चार ट्रांसफार्मर जले

  • पटना से गिरिडीह आ रहा था ट्रांसफार्मर लदा वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान
    गिरिडीह, संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेडीह के समीप शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर लदी टाटा मैजिक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। चालक मिथिलेश कुमार ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।
    सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन में लदे चारों ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुके थे।

जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर बिहार के पटना से गिरिडीह स्थित एक मोबाइल टावर के लिए लाए जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गैस (सीएनजी/एलपीजी) संचालित टाटा मैजिक में आग लगने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
गिरिडीह पहुंचे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता देबू चटर्जी और अब्दुल करीम अंसारी

गिरिडीह, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे छात्रों की गूंज अभियान के तहत शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देबू चटर्जी और अब्दुल करीम अंसारी गिरिडीह पहुचे। गिरिडीह पहुंचने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में कांग्रसियों ने उनका स्वागत किया। नया परिसदन भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देबू चटर्जी और अब्दुल करीम अंसारी ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान से शुरू किए गए छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनना तथा उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। इसी अभियान के तहत आगामी 9 जुलाई को दिल्ली में विशाल छात्र जुटान आयोजित किया जा रहे है, जिसमें देशभर से छात्र-युवा भाग लेंगे। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया नरेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, शबीर आलम, मनीर आलम, अशोक विश्वकर्मा, राजेश तुरी सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


मुख्यालय का चक्कर खत्म, अब प्रखंड में ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

  • डीसी रामनिवास यादव की पहल पर जिले के सभी 13 प्रखंडों में लगेगा दो-दिवसीय विशेष कैंप, आवेदन से ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल जांच तक एक ही जगह मिलेगी सुविधा
    गिरिडीह, संवाददाता। गिरिडीह जिले के लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उपायुक्त रामनिवास यादव की पहल पर परिवहन सेवाओं को अधिक सुलभ और जनसुविधा आधारित बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी 13 प्रखंडों में विशेष दो-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे।
    जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैंप लगाया जाएगा। कैंप में नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन, दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन प्रक्रिया, ड्राइविंग टेस्ट, ब्लड ग्रुप जांच, मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं एक ही स्थान पर पूरी कराई जाएंगी।
    उपायुक्त ने सभी पात्र युवाओं और वाहन चालकों से निर्धारित तिथि पर अपने-अपने प्रखंड में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कैंप का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा पदाधिकारियों को ब्लड ग्रुप जांच एवं मेडिकल फिटनेस के लिए चिकित्सक और लैब तकनीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कैंप का आयोजन बेंगाबाद (1-2 जुलाई), जमुआ (4-5 जुलाई), तिसरी (8-9 जुलाई), देवरी (10-11 जुलाई), गावां (14-15 जुलाई), धनवार (17-18 जुलाई), गिरिडीह सदर (21-22 जुलाई), पीरटांड़ (24-25 जुलाई), डुमरी (27-28 जुलाई), बगोदर (31 जुलाई-1 अगस्त), बिरनी (4-5 अगस्त), सरिया (7-8 अगस्त) तथा गांडेय (12-13 अगस्त) में किया जाएगा।

डुमरी की साक्षी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में बनीं कनिष्ठ कार्यपालक
डुमरी/गिरिडीह, संवाददाता। डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ निवासी आशीष कुमार अग्रवाल एवं सुनीता अग्रवाल की पुत्री साक्षी कुमारी का चयन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में कनिष्ठ कार्यपालक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई है, जहां वे 6 जुलाई को योगदान देंगी।
साक्षी ने मैट्रिक बीआरसी डीएवी पब्लिक स्कूल, फुसरो से, पॉलिटेक्निक वूमेन कॉलेज, जैनामोड़ से तथा बीटेक रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज से किया। वर्तमान में वह आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2025 में उनका आईआईटी दिल्ली से कैंपस प्लेसमेंट हुआ था।

साक्षी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेन्द्र पांडे, भाजपा नेता निर्मल जायसवाल एवं मंडल अध्यक्ष केदार महतो सहित कई लोगों ने उनके आवास पहुंचकर बुके व मिठाई देकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसरी बाजार में पुलिया के पास दिखा तेंदुआ शावक
लोगों में दहशत, वन विभाग अब तक नहीं पहुंचा
डुमरी/गिरिडीह, संवाददाता। थाना क्षेत्र के इसरी बाजार निवासी ऋषिकेश चौधरी के घर के पीछे स्थित पुलिया में तेंदुआ शावक देखे जाने से इलाके में दहशत है। जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश चैधरी की पत्नी प्रीति चौधरी जब घर के पीछे गईं तो उन्हें अजीब आवाज सुनाई दी। चारों ओर देखने पर उन्होंने अरंडी के पेड़ के नीचे एक छोटे तेंदुए को बैठे हुए देखा। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। तेंदुए शावक के आने से आसपास के लोगों में भय का माहौल है और वे परेशान हैं।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store