• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 28, 2026

30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

June 28, 2026

गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

June 28, 2026

पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

June 28, 2026

कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

June 28, 2026

नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

June 28, 2026

भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान

June 28, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 27, 2026

अमन के संदेश के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम

June 27, 2026

मोहर्रम के दंगल में गूंजा दमखम, आजाद व राहुल बने विजेता

June 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

    प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

    मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

    मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

    गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

    पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

    कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

    नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

by admin
June 29, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • महिलाएं गृहस्थी की रीढ़, आपके पहल से नशा मुक्ति अभियान को सफलता मिलेगी : एसडीपीओ
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय गांधी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्र रेलवे इंस्टीट्यूट सभागार में रविवार को स्वयंसेवी संस्था प्रेरणा भारती ने आपसी अनुभवों के आदान प्रदान द्वारा कुछ नया सीखने के उद्देश्य से वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन किया। आयोजन में मधुपुर और मारगोमुंडा प्रखंड की तकरीबन 300 महिलाओं और किशोरियों ने अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि प्रमुख पद्मिनी देवी, देवघर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष विद्रोह मित्रा,संस्था सचिव कल्याणी मीणा,एस एन दिवाकर समेत अन्य आगंतुक अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सीडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि आज बड़ा ही उत्साह पूर्ण अवसर है जब महिलाएं अपना वार्षिक मिलन उत्सव मना रही हैं और आज ही देवघर पुलिस की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मैं यहां उपस्थित तमाम महिलाओं और किशोरियों से आग्रह करूंगा कि आप भी अपने पिता और भाइयों को नशे की लत से दूर रहने की सलाह दें। क्योंकि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को तबाह करता है बल्कि उसके परिवार के भविष्य को भी अंधकारमय बनता है।आप महिलाएं हमारी गृहस्थी की रीढ़ हैं अगर आप पहल करेंगी तो हमें नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा संस्था सचिव कल्याणी मीना ने इस आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से हमारी किशोरियों और महिलाओं को बहुत कुछ नया जानने और सीखने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का संचालन कमश: अरुण कुमार निर्झर, मुनमुन कुमारी, पूजा कुमारी व जास्मीन प्रवीण ने बारी-बारी से किया।
    इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित विभिन्न किशोरी सेंटरों की प्रतिभागी बच्चियों को क्विज,भाषण,निबंध, चित्रकला, नृत्य, गीत, दौड़, निशानेबाजी आदि प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा संस्था के कार्य क्षेत्र में सहयोग करने वाले विभिन्न विद्यालयों यथा मार्गोमुंडा उच्च विद्यालय,पंदनिया उच्च विद्यालय, चेतनारी उच्च विद्यालय,भंडारो मध्य विद्यालय,अर्जुन का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय,पुनिझरी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान पीड़ित लोकशाला,जगदीशपुर व प्रेरणा भारती द्वारा लगाई गई हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में किशोरियों द्वारा कठपुतली नृत्य का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता धनंजय प्रसाद, पत्रकार बाबूलाल सिंह, मोहम्मद अशफाक सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु टुडू, माया देवी, सिमोती मुर्मू, वहीदा फिरोजी, आफताब आलम, संतोषी कुमारी, अनुपमा मरांडी, कविता सोरेन, छोटू मुंडा, चिंतामुनी कुमारी, सोनाली बेसरा, सोनी कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

बूथों पर सुनी गयी पीएम की मन की बात
सोनरायठाढ़ी/संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को प्रखंड सोनारायठाढ़ी के शक्ति केंद्र प्रखंड अंतर्गत बूथ नंबर 270 पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने पूरे ध्यान से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। पीएम मोदी के विचारों पर चर्चा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विषयों पर चर्चा की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचार, सामाजिक कार्यों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाते हैं। इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें। इस अवसर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर 2024 की तैयारी में जुटना है। हर घर तक भाजपा की रीति-नीति और मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना लक्ष्य है।

प्रमुख और बीडीओ ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन

  • 123 बूथ पर 246 वैक्सीनेटर किए गए हैं तैनात

पालोजोरी/संवाददाता। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन प्रमुख उषाकिरण मरांडी, बीडीओ पार्थ आनंद और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत ने रविवार को बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर की। इस अवसर पर बीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि आज बूथ डे पर ही ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान को गति दी जाये। वहीं डॉक्टर लियाकत ने जानकारी देते हुए कहा कि पालोजोरी प्रखंड में 123 बूथ बनाये गए हैं, जहां 246 वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं। अभियान पर निगरानी बनाये रखने के लिए 25 पर्यंवेक्षक लगाए गए हैं। तीन दिवसीय अभियान में पहला दिन बूथ डे का है, जबकि दूसरा और तीसरा दिन छूटे हुए बच्चों को डोर टू डोर जाकर दवा पिलाई जाएगी। अभियान में 30 हजार से ज्यादा बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नित्यानंद चौधरी, स्मिता पुष्पांजलि, वरुण मंडल, रोहित कुमार, आशुतोष सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

सारवां/संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का प्रखंड क्षेत्र में शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां से जिला परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर बीके सिन्हा द्वारा फीता काटकर एवं शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह ने आम लोगों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाने की अपील की। कहा बच्चों को पोलियो की बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि पोलियो की दो बूंद खुराक प्रथम दिन बूथ पर ही पिलायें किसी कारण छूट जाते हैं तो संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ता से बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है और अपनी जिम्मेदारी को निभाएं सरकार द्वारा यह नि:शुल्क दिया जाता है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि शून्य से 5 वर्ष तक के 34600 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है इसके सफल संचालन को लेकर 276 वैक्सीनेटर, 27 सुपरवाइजर,137 पोलियो बूथ,13 डिपो होल्डर और एक ट्रांजिट टीम प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि जीरो से 5 वर्ष के उम्र के बच्चों को पोलियो खुराक बूथ पर पिलाकर 80 फीसद लक्ष्य प्राप्त करना है। छूटे हुए को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देनी है। इस अवसर पर डॉक्टर जैकी शेखर डॉ अनुराधा सीएचओ संतोष प्रामाणिक लेखपाल आलोक रंजन बीडीएम प्रशांत कुमार के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने एक बच्चे को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यह अभियान 28 जून से 30 जून तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी सुपरवाइजर, वैक्सीनेटर एवं स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही पोलियो वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डिपो होल्डरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। डॉ. शाहिद ने बताया कि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक वैक्सीन से वंचित न रहे। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि अभियान की सफलता तभी संभव है, जब एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से न छूटे। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

योग शिविर में लोगों को कराया आसनों का अभ्यास
देवीपुर/संवाददाता। देवीपुर प्रखंड के बेहरन गांव में भयहरण दुबे बाबा मंदिर प्रांगण में पतंजलि द्वारा संचालित नि:शुल्क योग शिविर में रविवार को पतंजलि भारत स्वाभिमान के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला प्रभारी अनुज कुमार त्यागी एवं महामंत्री सह योग शिक्षक संजीव कुमार सिंह पहुंचकर योगाभ्यास कराया। इसमें खड़े होकर एवं बैठकर करने वाले सभी मुख्य आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराया। जिसमें काफी संख्या में बुजुर्गो ने योगाभ्यास किया एवं दर्जनों की संख्या में युवाओं ने योग में शामिल होकर पूरे उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार, हनुमान दंड मिश्र दंड आदि किया। योग शिक्षक संजीव सिंह ने कहा कि इसे प्रतिदिन करने से भुजाएं, आत्मबल मजबूत और रक्त संचार तेजी से होता है। उन्होंने कहा जो रोज सुबह पसीना बहाएगा उसे कभी कोई बीमारी नहीं होगी। साथ ही युवाओं से रक्तदान करने की अपील की। लोगों में काफी उत्साह को देखते हुए जिला प्रभारी श्री त्यागी ने स्थाई रूप से योग कक्षा चलाने की घोषणा की, स्वामी रामदेव जी महाराज के गांव के अंतिम व्यक्ति तक योग पहुंचाने का संकल्प अभियान को जिला प्रभारी श्री त्यागी के नेतृत्व में राजेश गोस्वामी, उमेश यादव,अजय राय आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर योग शिक्षक राजेश गोस्वामी, डॉक्टर नकुल वर्मा, उमेश यादव, मनीष यादव, उमेश रामानी, शिवशंकर यादव, मिथलेश राय, गिरिराज गोस्वामी, रामदेव महतो, रविशंकर चौधरी, कामदेव झा, संजय ठाकुर, अनिल रावत, महेंद्र मंडल, रामू मांझी, शंकर महतो, राकेश, राजेंद्र, मदन, भागीरथ, पप्पू, कैलाश ,आकाश, अमित, अभी-अभी सत्यम टिंकू मिथुन हेमलाल यादव आदि शामिल थे।

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किशोरियों को किया जागरूक
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत पिपरा के पंचायत भवन में रविवार को स्वयंसेवी संस्था आश्रय ने जीएफएफ के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किशोरीयो को जागरूक किया। मौके पर कार्यक्रम कॉओर्डिनेटर मुस्कान परवीन ने कहा कि लोगों को जिस तरह सही स्वरूप रहना जरूरी है ठीक उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। प्रशिक्षक रमेश गुप्ता ने कहा कि चिंता मुक्त रहकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया कशीरन बीबी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओ को जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम में आश्रय से आदर्श कुमार यादव, तमन्ना परवीन समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

नि:शुल्क शिविर में बच्चों का हुआ इलाज
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सारवां पंचायत भवन सभागार में रविवार को आर्या हेल्थ केयर के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। देवघर के जाने माने नवजात शिशु और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सोनाली वर्मा की देखरेख में शिविर का उद्घाटन सारवां पंचायत के मुखिया करुणा देवी एवं पूर्व मुखिया रामकिशोर सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया। मौके पर पंचायत के विभिन्न गांवों से अभिभावकों द्वारा लाए गए बच्चों का इलाज डॉ सोनाली वर्मा द्वारा किया गया। इसकी जानकारी देते कार्यक्रम प्रबंधक उदय मारोदिया ने बताया शिविर में 100 बच्चों का नि:शुल्क इलाज कर दवा दी गई। शिविर के संचालन में केयर के मुस्कान खबाड़े, खुशी कुमारी, कोनेन आलम, गोपाल चंद्र राय, शैलेश, प्रमोद, गीता हांसदा, मिलीशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अहम योगदान दिया।

गोल्डी खान बने देवघर जिला कांग्रेस के महासचिव
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर निवासी सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता शानदार मोहम्मद खान उर्फ गोल्डी खान को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी मे महासचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
जानकारी अनुसार जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास द्वारा भेजी गई प्रस्तावित जिला कमेटी पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपनी सहमति दी है। साथ ही उन्हें मार्गोमुंडा प्रखंड कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन में उनकी निरंतर सक्रियता, अथक परिश्रम और कांग्रेस के प्रति समर्पण को देखते हुए नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। गोल्डी खान युवाओं के बीच मजबूत पकड़, सशक्त जनसंपर्क और संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। संगठन में उनके चयन को कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गोल्डी खान ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मधुपुर महाविद्यालय से छात्र नेता के रूप में की थी। इसके बाद वे युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, इंटक तथा कांग्रेस मीडिया प्रभारी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति की खबर से मधुपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गोल्डी खान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी बेला प्रसाद, देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र दास, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, प्रदेश महासचिव शबाना खातुन सहित समस्त पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गुम हुए तीन मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

  • वास्तविक मालिकों को किया सुपुर्द
    चितरा/संवाददाता। चितरा थाना पुलिस ने तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
    जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व तालझारी निवासी गौतम तिवारी, बड़बाद निवासी लालू प्रसाद यादव तथा ठाढी निवासी प्रभात कुमार पोद्दार के मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों पर गुम हो गए थे। मोबाइल गुम होने के बाद तीनों ने चितरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बरामदगी की गुहार लगाई थी।
    शिकायत के आधार पर सनहा दर्ज कर चितरा थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से तीनों मोबाइल फोन का पता लगाया। लगातार प्रयास के बाद मोबाइल सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।
    मोबाइल प्राप्त करने के बाद लाभुकों ने चितरा पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई ने आम लोगों का भरोसा और मजबूत किया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने पर वह बिना देर किए इसकी सूचना नजदीकी थाना या साइबर पोर्टल पर दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी साइबर अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। चितरा पुलिस की इस त्वरित एवं जनहितकारी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे पुलिस की संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली का परिचायक बताया।

धरना प्रदर्शन में शरीक होने के लिए ईसीएल कर्मियों को किया गया जागरूक
चितरा/संवाददाता। 12वें वेतन बोर्ड गठन की मांग को लेकर आगामी एक जुलाई चितरा कोलियरी के जीएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से कोलियरी के टीडी क्वारी गेट पर रविवार को एटक यूनियन की बैठक सहायक सचिव होपना मरांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12वें वेतन बोर्ड की मांग को लेकर 1 जुलाई को सुबह 11 बजे चितरा कोलियरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष आयोजित “मांग दिवस” प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति कोल ने श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की। मौके पर छोटेलाल टुडू, पकलू सोरेन, फूलमनी देवी, सोनामनी सोरेन, प्रमिला मुर्मू, सोहागी देवी सहित अन्य श्रमिकगण उपस्थित थे।

मधुपुर में घुमंतू पशुपालकों का एक दिवसीय सम्मेलन

  • सरकार से रूट मैप पर वन पट्टे की मांग
    मधुपुर/संवाददाता। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2026 को ‘पशुपालकों का वर्ष’ घोषित किए जाने के अवसर पर शनिवार को मधुपुर के कुंडू बंगला स्थित आशीर्वाद सभागार में एक दिवसीय घुमंतू पशुपालकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम एक्शन एड् और घुमंतू पशुपालक संघ झारखंड के तत्वावधान में हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के साथ जीवंत रिश्ता रखने वाले घुमंतू पशुपालक समाज की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करना था। वक्ताओं ने कहा कि परंपरागत व्यवसाय और आजीविका बचाने के लिए यह समाज लगातार जद्दोजहद कर रहा है, लेकिन सरकार का व्यवहार उदासीन बना हुआ है। इस अवसर पर झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल, रानीगंज, बांकुरा से भी दर्जनों पशुपालक समाज के प्रतिनिधि मधुपुर पहुंचे। उन्होंने अपने-अपने राज्य की चुनौतियों को साझा किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड में भी घुमंतू पशुपालक समाज की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
    बाजारवाद ने चौपट कर दिया बुनकर समाज : विषय प्रवेश करते हुए युवा समाजसेवी कुंदन कुमार भगत ने बताया कि झारखंड में पलामू और गढ़वा जिलों में इस समाज की सबसे बड़ी आबादी है। इसके अलावा टाटा, धनबाद, रांची, बोकारो में भी इनकी अच्छी-खासी संख्या है। जिले के मधुपुर प्रखंड में दो गांवों में यह समुदाय रहता है। हमारा मुख्य पेशा भेड़ पालन और ऊन से संबंधित रहा है। सदियों से बुनकर समाज हैंडलूम से आजीविका चलाता आया है। लेकिन बाजारवाद के प्रभाव ने हमारी सारी परंपरागत व्यवस्थाओं को चौपट कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान बुनकर समाज की महिलाओं को हुआ है। आज वे बेरोजगार होकर घर में बैठने को मजबूर हैं और पुरुष पलायन कर रहे हैं। कुंदन भगत ने यह भी आरोप लगाया कि सदियों से झारखंड में निवास करने के बावजूद घुमंतू समाज को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा। बुनकरों के लिए चलने वाली सरकारी योजनाओं का फायदा दूसरे समुदाय उठा रहे हैं। उन्होंने वन अधिकार कानून के तहत घुमंतू भेड़ पालकों को उनके रूट मैप पर चलने के लिए वन पट्टा दिए जाने की मांग की। कार्यक्रम में राजकुमार भगत, प्रेम भगत, सुरेंद्र भगत, संतोष भगत, चंदन कुमार भगत, अजय भगत, अशोक भगत, भोद्दार भगत, संदीप भगत, शिवम भगत, अभिमन्यु भगत, कृष्ण भगत, धीरज भगत, पिंकू भगत, सुदीप भगत, किशोर भगत, रवि रंजन सहित ज्योति कुमारी, काव्या, लीला देवी, पूनम देवी, बबिता देवी, रेणू पाल, देवंती देवी, उमा देवी, चिंता देवी, रीता कुमारी, गीता कुमारी, रीना देवी, सुनीता भगत, सुमन, रिया कुमारी, आरती देवी, नेहा कुमारी, मीना देवी, संगीता भगत, डोली कुमारी आदि सैकड़ों पशुपालक समाज की महिलाएं और नौजवान मौजूद थे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store